अंक ज्योतिष और मूलांक 6
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र है। शुक्र की तरह ही मूलांक 6 वाले जातकों का भी व्यक्तित्व होता है। शुक्र भोग विलास, भौतिक सुखों का स्वामी है इसलिए इस मूलांक वाले जातक धनवान और खूबसूरत होते हैं। इस मूलांक की कमजोरी होती है विपरीत लिंग। ये बिना सोचे समझे किसी के भी प्रति आसक्त हो जाते हैं।
जैसा कि ऊपर बताया गया है शुक्र भोग विलास और यौन सुखों का प्रतिनिधि ग्रह भी है, इसलिए इस मूलांक वाले जातकों को विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। इस मूलांक वाले कई लोग तो इतने अधिक उत्तेजित रहते हैं कि ये बिना सोचे समझे किसी भी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और किसी भी स्थिति में उसे अपना बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसी अवस्था में कई बार इन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग अत्यधित खाने पीने और शराब के शौकीन भी होते हैं।
मूलांक 6 वाले जातकों के लिए शुभ दिन शुक्रवार होता है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को ही लें। साथ ही महालक्ष्मी की आराधना आपको जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगी।










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें