सोमवार, 26 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 27 दिसम्बर 2022, मंगलवार,

Filled under:



आज का पंचांग:
27 दिसम्बर 2022,  मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 12, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पंचम, नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 2:27 तक तदनन्तर शतभिषा, सूर्योदय 7:29 प्रातः , सूर्यास्त 5:28 सायं, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30 तक
कल: पंचक विचार

*मेष  बॉस आपके काम को देखकर काफी खुश रहेगा। आज आप व्यस्त तो रहेंगे लेकिन आप परिवार के साथ आनन्द के क्षण भी बितायेंगे। तार्किक विषयों पर अपनी बेबाक राय देंगे। आपकी सेहत पहले से बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे।

🐂 *वृषभ पर्यटन से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। ज्यादा भावुक होने से बचें। अपनी कमजोरियाँ किसी से साझा न करें। शाम तक कोई गुमी चीज वापस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर खर्चें करने चाहिये। लोग आपकी झूठी-प्रशंसा भी करेंगे।

👭 *मिथुन.  आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। शुभ और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धन के मामले में आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल सम्भावना है।

🦀 *कर्क अपनी परेशानियों को माता-पिता से शेयर कर सकते हैं। आँखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। कोई जरूरी काम टल सकता है। किसी पर भी आपको पूरा भरोसा नहीं करना चाहिये। घरेलू खर्च मानसिक तनाव और कलह का कारण बन सकते हैं।

सिंह; पूर्व में किये गये निवेश से लाभ कमा सकते हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है। काफी दिनों से नौकरी में चल रही समस्या आज खत्म हो सकती है। परिवार वालों की कुशलता और खुशहाली से मन में सन्तोष उत्पन्न होगा। फिल्म निर्माण और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं।

👧🏻 *कन्या नये कारोबार में निवेश कर सकते हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। प्रणय जीवन में नवीनता का संचार होगा। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आपके मैनेजमेंट की काफी प्रशंसा होगी। शासन और प्रशासन का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

⚖ *तुला कार्यक्षेत्र की आगामी योजनाओं के लिये विशेषज्ञ लोगों से विमर्श करेंगे। धन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान होगा। एक के बाद एक सभी कार्य बनते ही चले जायेंगे। आप सिर्फ अपने मन को शान्त रखने का प्रयास करें। नवविवाहित जातक किसी पारिवारिक पूजन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

🦂 *वृश्चिक सामाजिक रिश्तों का दबाव आपके ऊपर बन सकता है। आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिसको लोग शायद अभी व्यवहारिक न मान रहे हों। आपसी बातचीत के माध्यम से विवादों को निपटाने में सफलता मिलेगी। असंतुलित खानपान के कारण अपच की शिकायत होगी।

🏹 धनु *योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने से आपको कारोबार में भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा। आज सुबह से ही आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। अपने धन का सदुपयोग करें। और बिना सोचे-विचारे उसे खर्च न करें।

🐊 *मकर परिवार और ऑफिस दोनों ही जगह आप संयम का परिचय देंगे। बड़े बुद्दिमान लोगों की संगति प्राप्त होगी। गुप्त शत्रुओं का भेद आपके सामने खुल सकता है। आपकी सेवाभावना लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। यदि आपको भीड़ में जाना आवश्यक है तो पूरी सावधानी बरतें।

⚱ *कुंभ मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर सकते हैं। कमीशन से जुड़े व्यापार में लाभांश बढ़ेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान अवश्य रखें। पिता के साथ और मार्गदर्शन का लाभ आपको व्यापार संभालने में मिलेगा। बहुत मेहनत करेंगे। रिश्तों में नयापन आयेगा।

मीन : प्रतिद्वंदियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कुछ नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। यदि घर से बाहर जा भी रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर चलें। जिद्दी रवैया अपनाने से बचें। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें