आज का पंचांग: 24 दिसम्बर 2022, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 9, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि प्रतिपदा दोपहर 12:07 तक तदनन्तर द्वितीया, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:28 प्रातः , सूर्यास्त 5:27 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक, कल: पौष शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, आरोग्य व्रत
*मेष सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिन्ता रहेगी। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा।
🐂 *वृषभ आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।
👭 *मिथुन. पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा। सरकारी कार्य किसी कारण वश लम्बित हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी।
🦀 *कर्क जॉब में आप पूरा फोकस नहीं दे पा रहे हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। हालाँकि पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी।
सिंह; रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे।
👧🏻 *कन्या दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगायें। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।
⚖ *तुला ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें।
🦂 *वृश्चिक जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है।
🏹 धनु *दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।
🐊 *मकर शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। आज धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा सम्बन्ध न रखें।
⚱ *कुंभ रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे।
मीन : जॉब में आपके सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। विदेशी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।
Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 23, 2022