रविवार, 18 दिसंबर 2022

हनुमान चालीसा में छिपे मैनेजमेंट के सूत्र...

Filled under:




 हनुमान चालीसा में छिपे मैनेजमेंट के सूत्र...


कई लोगों की दिनचर्या हनुमान चालीसा पढ़ने से शुरू होती है। पर क्या आप जानते हैं कि श्री हनुमान चालीसा में 40 चौपाइयां हैं, ये उस क्रम में लिखी गई हैं जो एक आम आदमी की जिंदगी का क्रम होता है।


माना जाता है तुलसीदास ने चालीसा की रचना मानस से पूर्व किया था। हनुमान को गुरु बनाकर उन्होंने राम को पाने की शुरुआत की।


अगर आप सिर्फ हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं तो यह आपको भीतरी शक्ति तो दे रही है लेकिन अगर आप इसके अर्थ में छिपे जिंदगी के सूत्र समझ लें तो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं।


हनुमान चालीसा सनातन परंपरा में लिखी गई पहली चालीसा है शेष सभी चालीसाएं इसके बाद ही लिखी गई।


हनुमान चालीसा की शुरुआत से अंत तक सफलता के कई सूत्र हैं। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा से आप अपने जीवन में क्या-क्या बदलाव ला सकते हैं….


शुरुआत गुरु से…


हनुमान चालीसा की शुरुआत गुरु से हुई है…


श्रीगुरु चरन सरोज रज,

निज मनु मुकुरु सुधारि।


अर्थ - अपने गुरु के चरणों की धूल से अपने मन के दर्पण को साफ करता हूं।


गुरु का महत्व चालीसा की पहले दोहे की पहली लाइन में लिखा गया है। जीवन में गुरु नहीं है तो आपको कोई आगे नहीं बढ़ा सकता। गुरु ही आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं।


इसलिए तुलसीदास ने लिखा है कि गुरु के चरणों की धूल से मन के दर्पण को साफ करता हूं। आज के दौर में गुरु हमारा मेंटोर भी हो सकता है, बॉस भी। माता-पिता को पहला गुरु ही कहा गया है।


समझने वाली बात ये है कि गुरु यानी अपने से बड़ों का सम्मान करना जरूरी है। अगर तरक्की की राह पर आगे बढ़ना है तो विनम्रता के साथ बड़ों का सम्मान करें।


ड्रेसअप का रखें ख्याल…


चालीसा की चौपाई है


कंचन बरन बिराज सुबेसा,

कानन कुंडल कुंचित केसा।


अर्थ - आपके शरीर का रंग सोने की तरह चमकीला है, सुवेष यानी अच्छे वस्त्र पहने हैं, कानों में कुंडल हैं और बाल संवरे हुए हैं।


आज के दौर में आपकी तरक्की इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप रहते और दिखते कैसे हैं। फर्स्ट इंप्रेशन अच्छा होना चाहिए।


अगर आप बहुत गुणवान भी हैं लेकिन अच्छे से नहीं रहते हैं तो ये बात आपके करियर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, रहन-सहन और ड्रेसअप हमेशा अच्छा रखें।


आगे पढ़ें - हनुमान चालीसा में छिपे मैनेजमेंट के सूत्र...


सिर्फ डिग्री काम नहीं आती


बिद्यावान गुनी अति चातुर,

राम काज करिबे को आतुर।


अर्थ - आप विद्यावान हैं, गुणों की खान हैं, चतुर भी हैं। राम के काम करने के लिए सदैव आतुर रहते हैं।


आज के दौर में एक अच्छी डिग्री होना बहुत जरूरी है। लेकिन चालीसा कहती है सिर्फ डिग्री होने से आप सफल नहीं होंगे। विद्या हासिल करने के साथ आपको अपने गुणों को भी बढ़ाना पड़ेगा, बुद्धि में चतुराई भी लानी होगी। हनुमान में तीनों गुण हैं, वे सूर्य के शिष्य हैं, गुणी भी हैं और चतुर भी।


अच्छा लिसनर बनें


प्रभु चरित सुनिबे को रसिया,

राम लखन सीता मन बसिया।


अर्थ -आप राम चरित यानी राम की कथा सुनने में रसिक है, राम, लक्ष्मण और सीता तीनों ही आपके मन में वास करते हैं।

जो आपकी प्रायोरिटी है, जो आपका काम है, उसे लेकर सिर्फ बोलने में नहीं, सुनने में भी आपको रस आना चाहिए।


अच्छा श्रोता होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास सुनने की कला नहीं है तो आप कभी अच्छे लीडर नहीं बन सकते।


कहां, कैसे व्यवहार करना है ये ज्ञान जरूरी है


सूक्ष्म रुप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रुप धरि लंक जरावा।


अर्थ - आपने अशोक वाटिका में सीता को अपने छोटे रुप में दर्शन दिए। और लंका जलाते समय आपने बड़ा स्वरुप धारण किया।


कब, कहां, किस परिस्थिति में खुद का व्यवहार कैसा रखना है, ये कला हनुमानजी से सीखी जा सकती है।


सीता से जब अशोक वाटिका में मिले तो उनके सामने छोटे वानर के आकार में मिले, वहीं जब लंका जलाई तो पर्वताकार रुप धर लिया।


अक्सर लोग ये ही तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें कब किसके सामने कैसा दिखना है।


अच्छे सलाहकार बनें


तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, लंकेश्वर भए सब जग जाना।


अर्थ - विभीषण ने आपकी सलाह मानी, वे लंका के राजा बने ये सारी दुनिया जानती है।


हनुमान सीता की खोज में लंका गए तो वहां विभीषण से मिले। विभीषण को राम भक्त के रुप में देख कर उन्हें राम से मिलने की सलाह दे दी।


विभीषण ने भी उस सलाह को माना और रावण के मरने के बाद वे राम द्वारा लंका के राजा बनाए गए। किसको, कहां, क्या सलाह देनी चाहिए, इसकी समझ बहुत आवश्यक है। सही समय पर सही इंसान को दी गई सलाह सिर्फ उसका ही फायदा नहीं करती, आपको भी कहीं ना कहीं फायदा पहुंचाती है।


आत्मविश्वास की कमी ना हो


प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही, जलधि लांघि गए अचरज नाहीं।


अर्थ - राम नाम की अंगुठी अपने मुख में रखकर आपने समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई अचरज नहीं है।


अगर आपमें खुद पर और अपने परमात्मा पर पूरा भरोसा है तो आप कोई भी मुश्किल से मुश्किल टॉस्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं।


आज के युवाओं में एक कमी ये भी है कि उनका भरोसा बहुत टूट जाता है। आत्मविश्वास की कमी भी बहुत है। प्रतिस्पर्धा के दौर में आत्मविश्वास की कमी होना खतरनाक है। अपनेआप पर पूरा भरोसा रखे।


   -:शक्ती-उपासक:-

   पं.कृपाराम उपाध्याय

     (ज्योतिष एवं तंत्रज्ञ)

         भोपाल म.प्र.

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 18, 2022

आज का पंचांग: 19 दिसम्बर 2022, सोमवार,

Filled under:

 



आज का पंचांग: 19 दिसम्बर 2022,  सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 4, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र चित्रा सुबह 10:31 तक तदनन्तर स्वाति, सूर्योदय 7:25am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 कल: सफला एकादशी व्रत


*मेष  आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिये बाहर जा सकते हैं। आय के नये स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं।


🐂 *वृषभ कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करने की इच्छा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब को लेकर आपकी स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।


👭 *मिथुन.  कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात होगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।


🦀 *कर्क कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य शानदार रहेगा। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह; यदि आप किसी से वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।


👧🏻 *कन्या आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।


तुला,, 

आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नव दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठायेंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अपने सिद्धान्तों से सम्झौता न करें।



🦂 *वृश्चिक किसी मित्र के साथ दुर्व्यवहार न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


🏹 धनु *आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी अड़चनों से आपको मुक्ति मिल सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। दोस्तों के साथ आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।


🐊 *मकर किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े हुये कारोबार में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


⚱ *कुंभ विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। सोचे हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में कुछ नवाचार कर सकते हैं।


मीन : बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया पर सम्भल कर जानकारियाँ पोस्ट करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपकी छवि खराब हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 18, 2022