शनिवार, 17 दिसंबर 2022

नीच भंग राजयोग

Filled under:



🌹🌹🌹🌹🌹🌹

1 नीचस्थ ग्रह जिस राशि में हों उस राशि का स्वामी यदि उच्चस्थ हो तो नीच भंग राजयोग बनता है।


2 नीच का गरह यदि नवमांश कुंड्ली में जाकर उच्चस्थ हो जाता है, तब भी ग्रह का नीच भंग हो जाता हैं और ग्रह राजयोग के जैसा फल देता है।


2 जिस राशि में ग्रह नीचस्थ हों उस राशि का स्वामी स्वग्रही होकर जन्मपत्री में स्थित हों तो नीचभंग राजयोग बनता है।


3  नीचस्थ राशि में स्थित ग्रह से सातवें भाव में नीचस्थ ग्रह स्थित हो तो दोनों ग्रहों का नीचभंग होता है, और यह उच्चस्थ ग्रह से भी बेहतर फल देता है।


4 ग्रह जिस राशि में नीच का हो रहा हों उस राशि का स्वामी यदि चंद्र से केंद्र में स्थित हों तो भी नीचभंग राजयोग बनता है।


5 नीच भंग राजयोग में यह नहीं समझना चाहिए कि ऐसे जातकों का जन्म धनाढ़य राजघरानों में होता हैं बल्कि ऐसा व्यक्ति अपने पुरुषार्थ से धनाढ़य बनता है। ऐसे जातकों की सफलता का श्रेय स्वयं व्यक्ति को ही दिया जाता है। जन्मपत्री में एक से अधिक ग्रहों का नीचभंग होना अतिशुभ माना जाता है। ऐसे योग व्यक्ति को सफलता की ऊंचाईयों पर लेकर जाते हैं।


🙏🏻🙏🏻🕉🕉🙏🏻🙏🏻

ज्योतिष आचार्य आनन्द जालान

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 17, 2022

आज का पंचांग: 18 दिसम्बर 2022, रविवार,

Filled under:



आज का पंचांग:
18 दिसम्बर 2022,  रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 3, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र हस्त सुबह 10:18 तक तदनन्तर चित्रा, सूर्योदय 7:25प्रातः, सूर्यास्त 5:24 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00
कल: श्रीपार्श्वनाथ जयन्ती (जैन)


*मेष  अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करेंगे। आप जिसको सलाह देंगे उसको बहुत लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिये आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी आपका खुलकर समर्थन कर सकते हैं। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा।
🐂 *वृषभ कार्यक्षेत्र की समस्याओं के कारण घर में समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। माता-पिता की सेवा में लगे रहेंगे। चापलूस लोगों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है।

👭 *मिथुन.  गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। अल्प प्रयासों से आपके काम बन जायेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी सफलता से कम सन्तुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।

🦀 *कर्क व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनन्द लेंगे। आज आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें।

सिंह; दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी बात व विचारों को काफी अच्छी तरह से लोगों के सामने व्यक्त कर पायेंगे। आर्थिक कारणों से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दिन की शुरूआत में किसी कारणवश थोड़े चिन्तित रहेंगे। उधार लेन-देन के कारण परेशानी होगी।

👧🏻 *कन्या आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिये काफी शुभ है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता मिल सकती है।

तुला,, 
आपके दिमाग में करियर को लेकर रचनात्मक विचार पैदा होंगे। सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे। लेकिन इस कारण आपका धन अतिरिक्त खर्च हो सकता है। करियर में पहले के गयी मेहनत का आपको आज परिणाम प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ संवादहीनता हो सकती है लेकिन शाम तक उसे भी आप प्यार से सुलझा लेंगे।


🦂 *वृश्चिक बॉस की कुछ बातें आपको बुरी लग सकती है। शाम के समय आप विश्व की घटनाओं के विषय में सोच-विचार में लगे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें। व्यापारी वर्ग पूरी तन्मयता के साथ अपने बिजनेस को बढ़ाने में जुटे रहेंगे। विद्यार्थियों को मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

🏹 धनु *कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी मदद करेंगे। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बड़े आराम से बिना रुकावट के पूरा ही कर लेंगे। आपका उदार व्यवहार प्रेमी जन को प्रसन्न कर देगा। आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। नये व्यावसायिक सम्बन्ध बन सकते हैं। इसका लाभ आपको भविष्य में भी अवश्य होगा।

🐊 *मकर जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके अटके हुए कार्य बड़ी सहजता से बन जायेंगे। परिवार को आप पूरा समय देंगे। विदेशी भूमि पर जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पिता के साथ कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे।

⚱ *कुंभ रक्तचाप के रोगी ज्यादा गुस्सा करने से बचें। मित्रों और गुरुतुल्य व्यक्तियों का सानिध्य आपको तनाव से उबारने में मदद करेगा। धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन अवश्य करें। इससे आपका मन शान्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन भी थोड़ा उदासीन रहेगा। घर पर मन नहीं लगेगा।

मीन : आप कुछ नकारात्मक विचारों के प्रभाव में पड़ सकते हैं। दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। लेकिन आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियाँ कर सकते हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर सकती हैं।


 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 17, 2022