आज का पंचांग: 28 दिसम्बर 2022, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 13, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि षष्ठी, नक्षत्र शतभिषा दोपहर 12:46 तक तदनन्तर पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 7:29 प्रातः सूर्यास्त 5:29 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक कल: पंचक विचार
*मेष प्रिय जनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। एक साथ कई सारे काम न करें। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक स्थानों में मास्क का प्रयोग अवश्य करें। घर वालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
🐂 *वृषभ आय के नये स्रोत विकसित होंगे। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप आलस्य त्यागकर अपने लक्ष्यों के प्रति काफी गम्भीरता से आगे बढ़ेंगे।
👭 *मिथुन. विद्यार्थियों को शिक्षा में ध्यान देना चाहिये। ऑफिस का पेंडिग काम आपको परेशान कर सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी। नकारात्मक लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग की सलाह से आपको लाभ होगा।
🦀 *कर्क जॉब को लेकर समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में सम्भल कर निवेश करें। कोई बड़ा कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। तकनीकी परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं।
सिंह; जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी नये काम की योजना बना सकते हैं। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। आपके साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। शाम को कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।
👧🏻 *कन्या सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। दवा व्यापारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा।
⚖ *तुला शुभ कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं। कानूनी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। माता-पिता से आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।
🦂 *वृश्चिक कारोबार में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है। लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का डर रहेगा। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
🏹 धनु *तन्त्र-मन्त्र और साधनाओं में आप रुचि लेंगे। परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी और पिकनिक में जाने से बचें। मित्रों के साथ आप बड़े गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आज व्यर्थ के झगड़ों का निपटारा कर सकते हैं। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन में प्रसन्नता होगी।
🐊 *मकर आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। राजनीति में असमंजस की स्थिति दूर होगी। व्यापारी अपने बचे हुये माल को सेल में बेच सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।
⚱ *कुंभ प्रशासन से जुड़े लोग बौद्धिक निर्णयों के लिये ख्याति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। तकनीकी क्षेत्र में अध्ययन कर रहे लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।
मीन : अपने प्रेमी से कोई भी बात न छिपायें। शोध कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णयों में चूक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों की चिन्ता सता सकती है। मन में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें