आज का पंचांग: 11 दिसम्बर 2022, रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 26, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया सायं 4:15 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 7:20am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00
कल: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
*मेष व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे। आज आप कुछ चिन्तित रहेंगे।
🐂 *वृषभ राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। घर में अतिथियों का आगमन होने की सम्भावना बन रही है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। फूड बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा।
👭 *मिथुन. परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है।
🦀 *कर्क पुराना कर्जा आज उतार सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
सिंह; आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। इसीलिये व्यवहार में सन्तुलन बनाये रखें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है।
👧🏻 *कन्या जीवनसाथी के साथ रोमांस का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नये सम्पर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। आज आपके व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा।
⚖ *तुला प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। विदेशों में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिये दिन शुभ है।
🦂 *वृश्चिक अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।
🏹 धनु *अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।
🐊 *मकर पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं।
⚱ *कुंभ जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। मित्रों से मिलने के लिये जा सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
मीन : धर्म-ग्रन्थों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चे खेलकूद और मनोरञ्जनका आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। युवा प्रेम विवाह के लिये परिजनों से चर्चा कर सकते हैं।









