आज का पंचांग: 10 जनवरी 2023, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि तृतीया दोपहर 12:00 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र आश्लेषा सुबह 9:01 तक तदनन्तर मघा, सूर्योदय 7:32am, सूर्यास्त 5:39pm, अपरान्ह 3:00 से 4:30 तक
कल: गण्डमूल विचार, अङ्गारकी श्रीगणेश संकष्ट चतुर्थी, गौरी- वक्रतुण्ड चतुर्थी
*मेष मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये। सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। बजट के सन्तुलन को लेकर ही काम करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे।
🐂 *वृषभ कारोबार में विस्तार को लेकर तुरन्त बड़ा धन खर्च न करें। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अटके हुए मामलों को ज्यादा छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं।
👭 *सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन इससे मिलने वाला सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक सन्तोष प्रदान करेगा।
🦀 *कर्क जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे।
सिंह विवाहितों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आयेगी। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। चतुराई और विवेक से काम लेंगे।
👧🏻 *कन्या आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है।
तुला,, बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
🦂 *वृश्चिक अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
🏹 धनु *अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। नजदीकी मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे।
🐊 *मकर परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।
⚱ *कुंभ जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
मीन : व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। ऑफिस में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।
Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 09, 2023