शनिवार, 7 जनवरी 2023

कहीं आपकी परेशानी का कारण जन्मकुंडली में "विषदोष" तो नहीं .....

Filled under:


    




     कुंडली में शनि ओर चंद्र की युती से विषदोष का निर्माण होता है जैसे:- १- दोंनो ग्रहों का एकसाथ बैठना। २- शनि-चंद्र का परस्पर दृष्टि योग। ३- एक दूसरे के नक्षत्र में होना। ४- विषय परिस्थितियों में.. इनका ग्रह परिवर्तन भी विषदोष के परिणाम देता है। 

 आखिर शनि और चंद्र तो मित्र होते हैं फिर इनका संबंध दोष क्यों ❓    चलो समझते हैं....  चंद्र सबसे तीव्रगामी और शनी सबसे मंदगामी होता है। अब दोनों का एक होना मतलब.....  "गाड़ी का क्लच-ब्रैक व एक्सीलेटर को एक साथ दवाकर चलाना यानि कि जिंदगी की गाड़ी के इंजन का घुटते रहना अथवा गर्म हो कर सीज होने का खतरा बने रहना या फिर क्लच प्लेट चिपक जाना । .... हां एक खास बात और इस स्थिति में गाडी चलाने पर फ्यूल "एनर्जी" भी बहुत खर्च होगी परिणाम ना के बराबर।" ..... कुल मिलाकर जीवन गती में असंतुलन ।।

           सायद चंद्र शनि... दोनों मित्र होकर भी नैसर्गिक तौर पर भिन्न गतिशीलता व स्वभाव वाले हैं इसलिए दोनों का योग... सामान्यतः विषाक्त फल ही देता है.... इनकी युती का द्वादश भावों में विस्तृत फल देखते हैं 👇👇

👉1️⃣ लग्न में विषदोष होने पर व्यक्ति का आत्मवल कमजोर "आत्महत्या तक के विचार आना" हीनभावना से ग्रसित, दूसरों से तुलना करके स्वयं को कमजोर मानने से दुखी। हां इसका प्रभाव सातवें भाव पर भी पडता है। इससे दांपत्य जीवन कलह पूर्ण एवं असंतुष्ट ही रहता है आपसी शंका कुशंकाओं से भरा रहता है।।

👉2️⃣. दूसरे भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति अक्सर जीवनभर धन के अभाव से जूझता रहता है। कुटुंब से दूरियां वह असहयोग मिलता है। तथा वाणी दोष या कटुभाषी हो सकता है।

👉3️⃣ तृतीय भाव में विष योग व्यक्ति का पराक्रम कमजोर कर देता है और निरास सी महसूस करता रहता है । और वह अपने भाई-बहनों से कष्ट पाता है। स्वयं के कठिन परिश्रम से ही जीवन यापन संभव होता है ।।

👉4️⃣ चतुर्थ भाव सुख स्थान में विषदोष होने पर सुखों में कमी आती है और मातृ सुख कम मिल पाता है। मकान में  नकारात्मक अहसास बेचैनी रहना एवं शीलन या घुटन सी रहना। सार्वजनिक जीवन में असहज महसूस करना।। पडौसियों से संबंधों में कड़वाहट सी बनी रहती है।।

👉5️⃣ पंचम भाव में ये दोष होने पर संतान सुख कम ही मिलता है संतानों की परेशानी रह सकती है और व्यक्ति की अविवेकशीलता व गलत निर्णय क्षमता ही उसको दुखदाई होती है। कुल देवी-देवताओं का कोप भी रह सकता है।

👉6️⃣. छठे भाव में विष योग बना हुआ है तो व्यक्ति के अनावश्यक अनेक शत्रु बनते हैं । बीमारियां समझ में नहीं आती, और जीवनभर अक्सर कर्जदार रहता है। बीमारी व विवादों में धन और समय बर्बाद होता रहता है।

👉7️⃣ सप्तम स्थान में होने पर वैवाहिक जीवन में अक्सर असंतुष्टि, विवाद व तनाव रहता है। तलाक तक होने की स्थिति आ जाती है। विजिनिस पार्टनर से धोखे और जीविका में बदलाव होते रहते हैं ।।

👉8️⃣ अष्टम भाव में  विष योग व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट देता है। दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। ससुराल पक्ष से भी परेशान रह सकता है। छवी को खराब करने वाले आरोप भी लगते रहते हैं। गुप्त धन के चक्कर में भी बर्बाद हो सकता है।

👉9️⃣ नवम भाव में विष योग में व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है कठिन परिश्रम करने पर भी उचित अवसर नहीं मिलते। ऐसा व्यक्ति धर्म और कर्तव्यों के प्रति भी लापरवाह हो सकता है। प्रेतबाधा ग्रसित भी हो सकता है।

👉1️⃣0️⃣ दशम भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति के मान-प्रतिष्ठा में कमी रहती है अक्सर अपमान का शिकार भी होता है। राजदंड भी हो सकता है। कार्यशैली अक्सर डगमगाई रहती है। पिता या पैतृक संपत्ति से विवाद रह सकता है।

👉1️⃣1️⃣ एकादश भाव में विष योग व्यक्ति को बार-बार दुर्घटना करवाता है। आय के साधन न्यूनतम होते हैं। बड़े भाई-बहनों से विवाद रहता है। इच्छाओं का अधिकतर दमन ही करना होता है।

👉1️⃣2️⃣ द्वादश भाव में यह योग है तो सदैव आय से अधिक खर्च रहता है। सैया सुख भी न्यूनतम मिलता है। स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है ।।

          अधिक सूक्ष्म जानकारी व उपाय के लिए अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विद्वान को दिखाकर ही उचित उपाय अवस्य कर लें क्योंकि...   कोई भी योग कितना और कब प्रभाव देगा....  ये सूक्ष्म ज्योतिष गणनाओं एवं विभिन्न लग्नों के आधार से ही समझा जाता है। 

         -:शक्ती उपासक:-  

            राजज्योतिषी

जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र

पं. कृपाराम उपाध्याय   

 (ज्योतिष, तंत्र एवं तत्त्ववेत्ता)      -भोपाल म.प्र. , मोबा-7999213943          

           🌹जय भैरवी 🌹

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 07, 2023

आज का पंचांग: 8 जनवरी 2023, रविवार,

Filled under:




आज का पंचांग: 8 जनवरी 2023,  रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 24, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र पुष्य, सूर्योदय 7:32 प्रातः, सूर्यास्त 5:37 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक

*मेष  दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। व्यवसाय की दॄष्टि से समय सामान्य रहेगा। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिये।


🐂 *वृषभ आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे।

👭 *मिथुन.  किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना आवश्यक हो जाता है।

🦀 *कर्क आज जीवनसाथी के साथ काफी रोमांटिक समय बितायेंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। नये कारोबारी अनुबन्ध होंगे जो आपके लिये काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह; आज गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में नया प्रयोग न करें। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है।

👧🏻 *कन्या परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी करेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्रों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रणय सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है।

तुला,, 
यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे लौटाना पड़ेगा। आज आपको सभी काम निष्ठापूर्वक करने चाहिये। विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लम्बित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। दूसरों की परेशानियों को समझते हुये उनकी यथासम्भव मदद करेंगे


🦂 *वृश्चिक कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे।

🏹 धनु *कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में मेहनत के बाद भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये। आडम्बर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा।

🐊 *मकर सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। पिता की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। कारोबारी लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या सन्तुलित रहेगी।

⚱ *कुंभ आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपना इम्यून सिस्टम बहुत ही अच्छा रखें। ऑफिस में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें। फालतू बातों में आप समय बर्बाद न करें।

मीन : जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। युवा नये स्टार्ट अप और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 07, 2023