शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 17 दिसम्बर 2022, शनिवार

Filled under:



आज का पंचांग: 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 2, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि नवमी, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी सुबह 9:28 तक तदनन्तर हस्त, सूर्योदय 7:24प्रातः , सूर्यास्त 5:23सायं , राहुकाल प्रात: 9:00 से 10:30


*मेष  कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यवसाय में नये विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।


🐂 *वृषभ वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है। घरेलू कलह का निवारण होगा।


👭 *मिथुन.  लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ न आने दें। मेहनत से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है।


🦀 *कर्क घर के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में अनुशासन बनाये रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें


सिंह; जीवनसाथी के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आय की दृष्टि से दिन सन्तोषजनक रहेगा।


👧🏻 *कन्या वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। क्रिएटिव योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।


तुला,, 

आज लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। आज नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है।




🦂 *वृश्चिक आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी स्मृतियाँ दोबारा ताजा होंगी।


🏹 धनु *आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आज आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना पसन्द करेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज करने के लिये दिन बहुत शुभ है। आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिये जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नये टूर की योजना बनायेंगे।


🐊 *मकर नया वाहन और आभूषण खरीद सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनायेंगे। दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियाँ करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।


⚱ *कुंभ व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है। उधार दिया हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। अपना खानपान सन्तुलित रखें। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ होने की सम्भावना है।


मीन : व्यापार में साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्र पढ़ाई में काफी रुचि लेंगे।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 16, 2022

लक्ष्मी नारायण राजयोग

Filled under:

लक्ष्मी नारायण राजयोग

          
 ज्योतिष शास्त्र में धन से जुड़े जिन शुभ योगों के बारे में चर्चा की गई है, उनमे से एक लक्ष्मी नारायण योग भी है। इस योग के निर्माण से व्यक्ति को जीवन में लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जीवन में धन संबंधी दिक्कतें नहीं होती है। इसके साथ ही सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।

आचार्य आनन्द जालान के अनुसार लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण तब होता है जब जन्म कुंडली में बुध ग्रह और शुक्र ग्रह की युति बनती है। यानि ये दोनों ग्रह जब साथ आते हैं।

 ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणिज्य और शुक्र को लग्जरी लाइफ आदि का कारक माना गया है। जब ये योग बनता है तो व्यक्ति अपनी बुद्धि और प्रतिभा से जीवन में हर प्रकार के सुखों को प्राप्त करता है। ऐसे जातक के जीवन में धन की भी कोई कमी नहीं रहती है. इस योग के कारण व्यक्ति के आय के स्त्रोत एक से अधिक होते हैं, यानि वो कई कार्यों से धन की प्राप्ति करता है।

लक्ष्मी नारायण योग जन्मकुंडली में स्थित बुध और शुक्र ग्रह की युति से बनता है। बुध बुद्धि-विवेक, हास्य का कारक है तो शुक्र सौंदर्य, भोग विलास का कारक है। - इन दोनों ग्रहो का आपसी संबंध जातक को रोमांटिक और कलात्मक प्रवृत्ति का बनाता है। यह योग जैसे की नाम से ही पता चल रहा है, एक बहुत शुभ योग है।

1- यह योग सुख सौभाग्य को बढ़ाने वाला योग है। लक्ष्मी नारायण योग पर गुरु की दृष्टि सोने पर सुहागा जैसी स्थिति होती है।

2- आचार्य आनन्द जालान के अनुसार लग्न, पांचवें, नौवें भाव में शुक्र बुध से बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से जातक किसी न किसी कला में विशेष दक्ष होता है।

3- पांचवें भाव में बनने से बली लक्ष्मी नारायण के प्रभाव से व्यक्ति विद्वान् भी होता है।

4- शुक्र के साथ बुध और बुध के साथ शुक्र की युति इन दोनों के शुभ प्रभाव को बहुत ज्यादा बढ़ा देती है।

5- यह योग मेष, धनु, मीन लग्न में ज्यादा अच्छा प्रभाव नही दिखाता जबकि वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि में बहुत बली होता है। 

6- यह योग कुछ ही लग्नों में कारगर होते हैं जैसे कन्या लग्न में शुक्र भाग्येश धनेश होकर योगकारक है। इसी तरह मकर, कुम्भ लग्न की कुंडलियो में यह विशेष राजयोग कारक होता है।

7- इन दोनों मकर, कुम्भ लग्न में किसी भी तरह से यह अकेला भी बलशाली और पाप ग्रहों के प्रभाव से रहित होता है तो राजयोग बनाता है जिसके फल शुभ फल कारक होते हैं।


ज्योतिष आचार्य आनन्द जालान दिल्ली निवासी


 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 16, 2022