शनिवार, 3 दिसंबर 2022

ज्योतिष में गुरु चांडाल योग के प्रभाव एवं उपाय*

Filled under:

 ज्योतिष में गुरु चांडाल योग के प्रभाव एवं उपाय*            

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

गुरु का राहु या केतु की युति से गुरु चांडाल योग /दोष का निर्माण होता है। जब भी कुंडली में गुरु और राहु ग्रह एक ही राशि में विराजमान होते तो यह कहा जाता है कि आपके कुंडली में गुरु चांडाल योग/दोष है। यदि किसी की जन्मकुंडली में गुरु (बृहस्पति) के साथ राहु या केतु की युति है अथवा गुरु का राहु या केतु के साथ दृष्टि आदि से कोई संबंध बन रहा हो तो ऐसी स्थिति में कुंडली में गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है।

 

गुरु चांडाल योग दोष का जातक के ऊपर प्रभाव

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

किसी की कुंडली में यदि राहु का गुरु के साथ संबंध बन रहा है तो वह व्यक्ति बहुत अधिक भौतिकवादी  होता है  जिसके कारण ऐसा व्यक्ति अपनी प्रत्येक इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होता है। वह अधिक से अधिक धन कमाकर अपनी इच्छा को मूर्त रूप देना चाहता है और इसके लिए वह अनैतिक अथवा अवैध कार्यों का चुनाव कर लेता है इसमें संदेह नहीं है बल्कि अनुभवजन्य है।


राहु केतु का किसी कुंडली में गुरु के साथ संबंध स्थापित होने पर व्यक्ति  के चरित्र में अमर्यादित विकृतिया आ जातीं हैं जिसके कारण वह पाखंडी, अहंकारी, हिंसक, धार्मिक कट्टरवादी बन जाता है जो परिवार तथा समाज के लिए ठीक नहीं माना जा सकता है। परन्तु  इस बात का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए कि गुरु चांडाल योग प्रत्येक व्यक्ति को अशुभ प्रभाव नहीं देता बल्कि कई बार यह भी देखा गया है व्यक्ति बहुत अच्छे चरित्र तथा उत्तम मानवीय गुणों से युक्त होते है तथा इन्हें सामाजिक पद और प्रतिष्ठा की भी प्रप्ति होती है।



इस दोष के सम्बन्ध में फलादेश करने से पूर्व  गुरु तथा राहु के स्वभाव का भलीभाँती अवश्य ही परीक्षण कर लेना चाहिए। इसके लिए इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए की गुरु चांडाल योग किस स्थान में बन रहा है और कौन सा ग्रह शुभ है तथा कौन सा ग्रह अशुभ है या दोनों अशुभ है परिणाम इसके ऊपर निर्भर करता है।

यदि दोनों ग्रह अशुभ अवस्था में है तो अवश्य ही अशुभ फल प्रदान करेगा वैसी स्थिति में गुरु चांडाल योग जातक को एक घृणित व्यक्ति बना सकता है जिस स्थान /भाव में यह योग बनेगा उस स्थान विशेष के फल को खराब करेगा  तथा ऐसा जातक धर्म ,जाति, समुदाय के आधार पर लोगों को हानि अथवा  कष्ट पहुंचा सकता है।


शुभ गुरु तथा शुभ केतु का फल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

यदि शुभ गुरु तथा शुभ केतु के संयोग से गुरु चांडाल योग बन रहा है तो वैसा जातक सामजिक तथा आध्यात्मिक होता है। समाज सेवा ही अपना धर्म समझकर कार्य करता है। जातक में मानवीय गुण कूट-कूट कर भरा होता है और कभी कभी तो मानव कल्याण में ही अपना पूरा जीवन निकाल देता है।


शुभ गुरु तथा शुभ राहु का फल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

यदि शुभ गुरु और शुभ राहु द्वारा गुरु चांडाल योग बन रहा है तो व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फल प्रदान की प्रप्ति होगी। 

 गुरु चांडाल योग के जातक के जीवन पर जो भी दुष्प्रभाव पड़ रहा हो उसे नियंत्रित करने के लिए जातक को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। एक अच्छा ज्योतिषी कुण्डली देख कर यह बता सकता है कि हमे गुरु को शांत करना उचित रहेगा या राहु के उपाय जातक से करवाने पड़ेंगे।  अगर चाण्डाल दोष गुरु या गुरु के मित्र की राशि या गुरु की उच्च राशि में बने तो उस स्थिति में हमे  राहु देवता के उपाय करके उनको ही शांत करना पड़ेगा ताकि गुरु हमे अच्छे प्रभाव दे सके।  राहु देवता की शांति के लिए मंत्र-जाप पुरे होने के बाद हवन  करवाना चाहिए तत्पश्चात दान इत्यादि करने का विधान बताया गया है.  अगर ये दोष गुरु की शत्रु राशि में बन रहा हो तो हमे गुरु और राहु  देवता दोनों के उपाय करने चाहिए गुरु-राहु से संबंधित मंत्र-जाप, पूजा, हवन तथा दोनों से सम्बंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 03, 2022

आज का पंचांग: 4 दिसम्बर 2022, रविवार,

Filled under:

आज का पंचांग:

4 दिसम्बर 2022,  रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 19, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि द्वादशी, नक्षत्र अश्विनी, सूर्योदय 7:15am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00

कल: गण्डमूल विचार, पंचक विचार सुबह 6:16 तक, मोक्षदा एकादशी व्रत (वैष्णव), अखण्ड द्वादशी


*मेष  अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लेना आपके लिये उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे। एक से अधिक काम करने से बचें। आपकी इच्छायें पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।


🐂 *वृषभ नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट में कमी आयेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।


👭 *मिथुन.  शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। बॉस आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेशों में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।


🦀 *कर्क आपको नया काम सौंपा जा सकता है। जॉब में ऊँचा पद मिलने के योग बन रहे हैं। मन में करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे।


सिंह; पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिन्ता थी वह दूर होगी। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।





👧🏻 *कन्या व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को कड़वी बातें न बोलें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है।


⚖ *तुला दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। सरकारी काम में रुकावटें आ सकती हैं। परिजनों की अनुमति के बिना कोई काम न करें।


🦂 *वृश्चिक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार काम करने से लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आयेगा। आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आयेंगे। सेहत को लेकर गिरावट आ रही हैं तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेना चाहिये।


🏹 धनु *प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। लोगों के व्यवहार का सटीकता से आकलन करेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। महिलायें अपने सौन्दर्य पर काफी ध्यान देंगे। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें शेयर न करें।


🐊 *मकर पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। शाम के समय लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें।



⚱ *कुंभ आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।


मीन : परिवार में अशान्ति का माहौल रहेगा। नकारात्मक बातों पर अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है। जरूरी सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों का अपमान न करें।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 03, 2022