शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

भोपाल के राजज्योतिषी पं.कृपाराम उपाध्याय को रायपुर में मिला एस्ट्रो स्टार शाइन अचीवमेंट अवार्ड 2022 का विशेष सम्मान

Filled under:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया किया गया वैदिक ज्योतिष एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वधान में दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ दिनांक 26 27 नवंबर 2022 को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम जिसमें राज्य सूचना केंद्र छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री महेंद्र जायसवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे



कार्यक्रम में भोपाल के राज्योत्सव पंडित कृपाराम उपाध्याय जी  उपस्थित रहे जिन्हें ज्योतिष कार्य के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया आचार्य उपाध्याय को एस्ट्रो शाइन स्टार अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया 


आयोजन में देश के प्रसिद्ध विद्वानों का व्याख्यान तीन दिवसीय सम्मेलन के रूप भव्य आयोजित किया गया। इसमे सभी विद्वानों का  स्वागत सत्कार, सम्मान किया गया। यह सम्पूर्ण आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन छत्तीसगढ़ मैं किया गया पं कृपाराम उपाध्याय को   एस्ट्रो साइन स्टार अचीवमेंट अवार्ड 2022 की उपाधि से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के राज्य सूचना आयोग केंद्र के अध्यक्ष माननीय महेंद्र  जायसवाल  जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और आचार्य उपाध्याय को सम्मानित भी उनके द्वारा किया गया  इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पंडित अनिल तिवारी रायपुर पंडित मनीष तिवारी रायपुर पंडित चंद्र प्रकाश तिवारी रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे


 उनके शुभचिंतको में हर्ष की लहर व्याप्त है। उनके अनेको शुभचिंतको द्वारा उनका उनके निवास पर पहुच पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान भी किया गया

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 02, 2022

विवाह के समय का निर्धारण

Filled under:



1.शुक्र या चंद्रमा की महादशा मे जब देवगुरू का अंतर्दशा आए तो विवाह होता है।

2.दशम भाव के स्वामी की महादशा में जब अष्टम भाव के स्वामी का  अंतर्दशा आए तो भी विवाह होता है।

3.यदि कुंडली में शुक्र ग्रह से अन्य कोई ग्रह युति कर रहा हो तो ऎसे ग्रह की महादशा में गुरू, शुक्र व शनि के   अंतर्दशा काल में विवाह प्रकरण तय होते हंै।

4. लग्न भाव के स्वामी व सप्तम भाव के स्वामी के स्पष्ट राशि योग के समान राशि मे उसी अंश पर देवगुरू आते हैं तो विवाह होता है।

5. यदि महादशा सप्तम भाव के स्वामी चल रही तो उस (सप्तम) भाव मे स्थित ग्रह, बृहस्पति व शनि के अंतर्दशा काल मे विवाह निश्चित होता है।

6.सप्तम भाव के स्वामी व शुक्र के स्वामित्व वाले भाव में जब चंद्र व गुरू की गोचरीय युति हो तो विवाह होता है।

7.लग्नेश, जब गोचर में सप्तम भाव की राशि में आए।

8.जब शुक्र और सप्तमेश एक साथ हो, तो सप्तमेश की दशा-अंतर्दशा में विवाह होता है।

9.लग्न, चंद्र लग्न एवं शुक्र लग्न की कुंडली में सप्तमेश की दशा-अंतर्दशा में होता है।

10.शुक्र एवं चंद्र में जो भी बली हो, चंद्र राशि की संख्या, अष्टमेश की संख्या जोड़ने पर जो राशि आए, उसमें गोचर गुरु आने पर विवाह होता है।

11.लग्नेश-सप्तमेश की स्पष्ट राशि आदि के योग के तुल्य राशि में जब गोचर गुरु आए तब विवाह होता है।

12.दशमेश की महादशा और अष्टमेश के अंतर्दशा में विवाह होता है।

13.सप्तमेश-शुक्र ग्रह में जब गोचर में चंद्र गुरु 

द्वितीयेश जिस राशि में हो, उस ग्रह की दशा-अंतर्दशा में विवाह होता है।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 02, 2022

आज का पंचांग: 3 दिसम्बर 2022, शनिवार,

Filled under:

 आज का पंचांग:

3 दिसम्बर 2022,  शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 18, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र रेवती, सूर्योदय 7:14 प्रातः, सूर्यास्त 5:20 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30

कल: गण्डमूल विचार सुबह 5:45 से, पंचक विचार, मोक्षदा एकादशी व्रत (स्मार्त), श्रीगीता जयन्ती



*मेष  आज खांसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। सर्दी और ठंड से आपको बचना चाहिये। आपको आज काफी थकाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।


🐂 *वृषभ आप लोगों की मदद करने को लेकर काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं।


👭 *मिथुन.  वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष है। कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती हैं। समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। पार्टी व पिकनिक के लिये जा सकते हैं।


🦀 *कर्क यात्रा में परेशानियाँ होंगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।


सिंह; आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।


👧🏻 *कन्या जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी।


⚖ *तुला नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आशयकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना विचार करे कोई काम न करें।


🦂 *वृश्चिक कमीशन सम्बन्धी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को महत्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें।


🏹 धनु *जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये।


🐊 *मकर राजनीतिक सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ डिनर का आनन्द लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी व सूझबूझ से सुलझा लेंगे।



⚱ *कुंभ अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। यात्रा काफी मनोरञ्जक रहने वाली है। गुस्से व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी से ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है।


मीन : साझेदारी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेशी कम्पनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप काफी रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपने काम पर विश्वास बनाये रखें।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 02, 2022