गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

मूलांक 9 और अंक ज्योतिष

Filled under:

 मूलांक 9 और अंक ज्योतिष 


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का संबंध उसके जन्म के समय और तारीख से जुड़ा होता है। राशिफल के अलावा अंक शास्त्र में एक से नौ तक के अंक निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें मूलांक कहा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अनुसार निकाला जाता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर व्यक्ति के विषय में जानकारी दी जाती है। आज हम मूलांक 9 के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक पर साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है, इसलिए इस मूलांक के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मूलांक 9 वाले जातकों की विशेषताएं, स्वभाव और भविष्य के बारे में...  

मूलांक 9 वालों का स्वभाव

ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधा खोजने का प्रयास करते हैं। 

मूलांक 9 वालों का करियर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शुरुआत में इन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर अपने जीवन में उपलब्धियां और सफलता हासिल करते हैं। 

मूलांक 9 वालों के प्रेम संबंध 

मूलांक 9 वाले जातकों का प्रेम संबंध ज्यादा अच्छा नहीं होता है। इनके प्रेम संबंध में समस्याएं आती हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। गुस्सा और अंहकार के चलते इनके रिश्तों में दरार आ जाती है। साथ ही इनको अपने वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

मूलांक 9 वालों की धन संपत्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इस मूलांक के ज्यादातर लोगों को विरासत में पुरखों की जमीन-जायदात प्राप्त होती है। इन लोगों को विवाह के बाद ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने की संभावना रहती है। ये लोग अपनी धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही खर्चीले भी होते हैं

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें