गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 30 दिसम्बर 2022, शुक्रवार,

Filled under:





आज का पंचांग: 30 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 15, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि अष्टमी सायं 6:34 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र उत्तराभाद्रपद दोपहर 11:24 तक तदनन्तर रेवती, सूर्योदय 7:30प्रातः , सूर्यास्त 5:30सायं , राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक
कल: पंचक विचार, श्रीदुर्गाष्टमी, गण्डमूल विचार दोपहर 11:24 से
 
 
*मेष  अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। संवेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा। अपने अनुभवों का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिये बुद्धिमान लोगों से सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे।


🐂 *वृषभ दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष बड़े अभियान में सफलता मिल सकती है।

👭 *मिथुन.  जॉब में आपको अधिकार और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। कर्जों को चुकाने का बेहतरीन समय है। वृद्धजनों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

🦀 *कर्क आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपकी बड़ी समस्या दूर हो सकती है।
 रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है।
सिंह; किसी मित्र के व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। बातचीत के माध्यम से मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। किसी को भी धन उधार देने से बचें।

👧🏻 *कन्या छात्रों को काफी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बाद सफलता निश्चित है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। उत्साह वर्धन सूचना मिल सकती है। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है।

*तुला प्रेम विवाह के काफी अच्छे योग बन रहे हैं। स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। रात में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जायेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में विजय मिल सकती है।

🦂 *वृश्चिक अपना काम स्वयं करें दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें। फेफड़ों में संक्रमण होने की सम्भावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाये रखें। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों को टालना बेहतर होगा।

🏹 धनु *कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। आपको धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। भाई-बहन आपको काफी लाभ पहुँचायेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। गृहकार्यों में आप हाथ बटायेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ न्यूनता रहेगी।

🐊 *मकर दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। घर में भाई या बहन के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। ऑनलाइन आपको कोई जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है।

*कुंभ आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी भी काम को हल्के में न लें। लव लाइफ में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। बच्चों के व्यवहार से मन में गर्व की अनुभूति होगी।

मीन : प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य समस्या थी तो आज दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आप आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें