बुधवार, 7 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार,

Filled under:


आज का पंचांग: 8 दिसम्बर 2022,  गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 23, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पूर्णिमा सुबह 9:38 तक तदनन्तर पौष कृष्ण प्रतिपदा, नक्षत्र रोहिणी दोपहर 12:33 तक तदनन्तर मृगशिरा, सूर्योदय 7:18 प्रातः सूर्यास्त 5:21 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00  पौष पूर्णिमा



*मेष  कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी। जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे न हटें। नयी सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं।


🐂 *वृषभ व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।


👭 *मिथुन.  किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलम्ब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।


🦀 *कर्क व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे।


सिंह; व्यापार में पहले के गयी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपसे काफी इंप्रेस रहने वाला है। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन के कारण फँसे हुये मामलों का निराकरण हो सकता है।


👧🏻 *कन्या ऑफिस में आप नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों से दूर रहें। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आयेगी। लेन-देन के मामलों के लिये दिन शुभ है।


⚖ *तुला कारोबारियों को मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशान्ति हो सकती है। आपका मन आनन्दित रहेगा।


🦂 *वृश्चिक परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगे। कोर्ट-कचहरी के मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। समाज में आपको लोग काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहद सन्तुलित रहेगा।


🏹 धनु *विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। जॉब के लिये इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। मन की शंकायें दूर होंगी। लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे। सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे।


🐊 *मकर वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।


⚱ *कुंभ अनुचित कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी। जो आपके काफी काम आयेगी। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरञ्जन और कला आदि में काफी रुचि लेंगे। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे।


मीन : आज जिस अवसर को काफी समय से ढूंढ रहे थे वह आपको आज प्राप्त हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥* 

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें