मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 7 दिसम्बर 2022, बुधवार,

Filled under:

 आज का पंचांग:7 दिसम्बर 2022,  बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 22, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी सुबह 8:02 तक तदनन्तर पूर्णिमा, नक्षत्र कृतिका सुबह 10:25 तक तदनन्तर रोहिणी, सूर्योदय 7:17 प्रातः, सूर्यास्त 5:21 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 कल: श्रीदत्तात्रेय जयन्ती, श्रीसत्यनारायण व्रत, त्रिपुरभैरव जयन्ती




*मेष  कार्यक्षेत्र में बड़ी उम्र के लोगों से बहस हो सकती है। जमीन से जुड़े कारोबार में सम्भल कर निवेश करें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे पा रहे हैं। महिलायें घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिये बाजार जा सकती हैं। जो भी कार्य करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें।


🐂 *वृषभ अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। गूढ़ अनुसन्धान में आप रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। व्यवसाय में लाभ की सम्भावनायें बनेंगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


👭 *मिथुन.  इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। छोटी सी बात विवाद का रूप ले सकती है। मन में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तोष रहेगा। बिजनेस को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना पड़ेगा।


🦀 *कर्क जॉब में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। बुद्धिबल के बलबूते कड़े निर्णय ले सकते हैं। आज आप काम में काफी व्यस्त रहने के बावजूद अपनों को समय देंगे। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।


सिंह; आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहने वाली है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों पर ज्यादा निर्भर न रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। उच्च अकादमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।


👧🏻 *कन्या आपकी भावनाओं का लोग गलत लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सन्त प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। किसी परिजन की बात कड़वी लग सकती है।


⚖ *तुला अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। युवाओं की संगत बिगड़ सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियाँ होंगी। त्वरित प्रतिक्रिया देने के कारण व्यापार में नुकसान हो सकता है। उधार धन के लेन-देन से बचें।


🦂 *वृश्चिक दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आयेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में अपने सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।


🏹 धनु *परिवार में सौहार्द का वातावरण रहने वाला है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में ज्यादा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विश्वासपात्र लोग धोखा दे सकते हैं। घर-गृहस्थी के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है।


🐊 *मकर प्रियजन आपका मौके पर साथ नहीं देंगे। आज समय शान्तिपूर्वक बितायें। आपके चरित्र का नकारात्मक पहलू उभर के सामने आ सकता है। प्रेमी जन से बहस तो बिल्कुल न करें। आज का दिन कुछ तनाव युक्त रहने वाला है।



⚱ *कुंभ दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। अहंकार और अड़ियल रवैये के कारण शुभचिन्तक आपसे दूरी बना सकते हैं। आप अतिशीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।


मीन : आज का दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायियों को बड़ी डील मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम होगा। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें