आज का पंचांग: 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 21, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र भरणी सुबह 8:38 तक तदनन्तर कृतिका, सूर्योदय 7:16am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30
कल: पिशाचमोचन श्राद्ध, कृतिका दीपम
*मेष व्यवसाय में आप बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। धन के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखे हुये हैं, जिन्हें आप पूरा भी करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
🐂 *वृषभ नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवांछित यात्रायें करनी पड़ सकती हैं।
👭 *मिथुन. बुद्धिमान लोगों की संगत आपके लिये लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रदर्शन करेंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। बच्चों के करियर की चिन्ता हो सकती है।
🦀 *कर्क आपकी छवि लोगों के बीच एक उदार और परोपकारी व्यक्ति के रूप में निर्मित हो रही है। इसका सीधा लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा।
सिंह; जॉब में सीनियर्स की सलाह लेना लाभकारी होगा। आपका मन इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। लापरवाही के कारण आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। बिना मांगे किसी को सलाह देने के कारण अपमान हो सकता है।
👧🏻 *कन्या कार्यक्षेत्र में आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता के कारण बात बिगड़ सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आपकी रूखी बात निकटस्थ लोगों को व्यथित कर सकती है।
⚖ *तुला पैतृक व्यवसाय में आय बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। आपके सभी काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
🦂 *वृश्चिक कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी तर्क-शक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। आप किसी पुरानी समस्या का हल खोज पायेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है।
🏹 धनु *बच्चों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य को लेकर फाइनेंस की समस्या हल होगी। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो दिन काफी शुभ है। भविष्य को लेकर योजना बनाते समय मित्रों और परिजनों से परामर्श लेना शुभ होगा।
🐊 *मकर ब्लडप्रेशर और ठंड के कारण आपको परेशानी होने की सम्भावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें।
⚱ *कुंभ दिन आपके लिये काफी अच्छा है बस अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। कई पुरानी यादें एकदम से आपके सामने उभर के आयेंगी। अनुसंधान सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे।
मीन : आप जिस काम को बहुत आसान समझते हैं वही आपको काफी परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। पड़ोसी आपकी काफी मदद करना चाहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें