रविवार, 25 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 26 दिसम्बर 2022, सोमवार,

Filled under:



आज का पंचांग:
26 दिसम्बर 2022,  सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 11, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र श्रवण सायं 4:42 तक तदनन्तर धनिष्ठा, सूर्योदय 7:29 प्रातः सूर्यास्त 5:28 सायं राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक

*मेष  निर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं जो वास्तव में आपके लिये अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में काफी ध्यान देंगे। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा भाव रखें। ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे।

🐂 *वृषभ अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। अपने सिद्धान्तों से किसी भी तरह का समझौता न करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से दूरी बनाकर रखें।

👭 *मिथुन.  यदि आपका स्वतन्त्र व्यवसाय है तो ऑफिस में अपने ऑडिट पर नजर बनाये रखें। किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित न हों। बदलते मौसम को लेकर सेहत का ध्यान विशेष रूप से रखें।

🦀 *कर्क जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नये और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपकी काफी सहायता करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने शौक पर काफी धन खर्च करेंगे।

सिंह; आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरपूर रहेंगे। रिलेशनशिप को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। चुलबुले स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।।

👧🏻 *कन्या प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ बात करने अच्छा महसूस करेंगे। अनुचित कार्यों में रुचि न लें। युवा अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे।

⚖ *तुला ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण नुकसान हो सकता है। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप सहभागिता दिखायेंगे।

🦂 *वृश्चिक IT और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। कार्यक्षेत्र में तकनीकी परेशानियाँ उभर सकती हैं।

🏹 धनु *ऑफिस में कुछ संरचनात्मक बदलाव कर सकते हैं। किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों से घबराने से बजाय उसका समाधान खोजें।

🐊 *मकर व्यवसाय में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में संतुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

⚱ *कुंभ कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप लोगों के साथ संवाद अच्छा रखें। विवाह जैसे आयोजनों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग बहुत मेहनत करेंगे। रिश्तों में नयापन आयेगा।

मीन : दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। प्रेम सम्बन्ध में आप डूबे रहेंगे। बॉस का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। रोजगार में बदलाव करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें। युवा वर्ग को किसी नौकरी आदि के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें