आज का पंचांग: 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 4, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र चित्रा सुबह 10:31 तक तदनन्तर स्वाति, सूर्योदय 7:25am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 कल: सफला एकादशी व्रत
*मेष आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ सिनेमा और लंच के लिये बाहर जा सकते हैं। आय के नये स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं।
🐂 *वृषभ कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करने की इच्छा होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब को लेकर आपकी स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
👭 *मिथुन. कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नये सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात होगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
🦀 *कर्क कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य शानदार रहेगा। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह; यदि आप किसी से वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।
👧🏻 *कन्या आपके व्यवहार में आकर्षण रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। ऑफिस में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।
तुला,,
आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नव दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ उठायेंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अपने सिद्धान्तों से सम्झौता न करें।
🦂 *वृश्चिक किसी मित्र के साथ दुर्व्यवहार न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
🏹 धनु *आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी अड़चनों से आपको मुक्ति मिल सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। दोस्तों के साथ आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
🐊 *मकर किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े हुये कारोबार में लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
⚱ *कुंभ विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना बन रही है। अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। सोचे हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में कुछ नवाचार कर सकते हैं।
मीन : बिजनेस में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया पर सम्भल कर जानकारियाँ पोस्ट करें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपकी छवि खराब हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें।










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें