सोमवार, 2 जनवरी 2023

जीवन कुंडली में गुरू "ब्रहस्पति" की महिमा

Filled under:




गुरु संतति का कारक ग्रह है । सन्तति से मिलने वाला सुख, संतति का स्वभाव, गर्भ की स्थिति, आदि का गुरु मूलरूप से  अत्यन्त महत्व पूर्ण करक ग्रह है ।

गुरो: पंचमत: पुत्र: त विद्या

गुरु की पंचम स्थान से पुत्र या विद्या या शिक्षा का विचार किया जाता है । गुरुनाम देहपूष्टीच ।

शरीर में गुरु मेद (fat) का करक ग्रह है । शरीर पुष्टि, स्थूलता, अति खाने से होने वाली बीमारी आदि रूप से गुरु का अभ्यास करना चाहिए ।

गुरु पुरुष ग्रह, गौर वर्ण का, मानी, शांत स्वभाव का, सद्विवेक बृद्धि का, प्राकृतिक रूप से शुभ ग्रह है।  

             गुरु का सम्बन्ध अगर कुंडली में छठे, आठवे और बारहवे भाव से आता है तो पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है जैसे की गैस, पाचन क्रिया गड़बड़ाना, लीवर और किडनी से सम्बंधित समस्या I  

          गुरु ग्रह के शुभ लाभ पाने के लिए और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए अगर इन वस्तुओ को जल मिला कर स्नान किया जाये तो बहुत लाभ होता है I 

मदयंती पल्लवश्च मधुकं श्वेतसर्षपाः

मालती पुष्पयुक्ताश्च स्नानेन गुरुतोषणम् पकउ

             मदयंती के पत्र, मुलैठी, सफेद सरसों, हल्दी, केसर और मालती के पुष्पों को जल में मिला कर स्नान करने से गुरु प्रसन्न होते हैं ।

स्थान हानि करो जीवः

स्थान वृद्धि करो शनि ।।

         शनि जिस भाव  में बैठता है उस भाव की व्रद्धि करता है और गुरु जिस भाव में बैठेगा उस भाव की हानि करेगा । 

वास्तव में जब गुरु शनि के घर में होगा तब ही स्थान की हानि करेगा । और शनि गुरु के घर में होगा तब ही स्थान की वृद्धि करेगा।

           गुरु में सबसे बड़ी पॉजिटिव एनर्जी है लेकिन उसके लिए हमे इतना सत्व गुण के नजदीक रहना होगा नही तो ये गुरु ग्रह इतना अशुभ फल देता है की बड़े बड़े रोग जैसे की डायाबीटीस, श्वास की तकलीफ, थायराइड, बीपी, मोटापा इत्यादि राजरोग जेसी बीमारी शुरू हो जाती है जो मरते दम तक साथ नही छोड़ती। जिसका गुरु केंद्र में जल तत्व का हे उसको गुरु की महादशा में चरबी युक्त आहार नही लेना चाहिए क्योंकि आजकल शरीर के मोटापे के कारण ही ज्यादातर स्थाई बीमारी घर कर जाती है। पकउ।

          कैसे करें बृहस्पति देव की पूजा ताकि उनकी कृपा मिल सके?

👉 गुरुवार को चने की दाल, गुड, पीतवस्त्र, हल्दी व स्वर्ण आदि का दान करें। गौ-ब्राह्मणौ का सहयोग करें।

👉- बृहस्पतिवार का उपवास रक्खें , इस दिन नमक का सेवन न करें।

👉- घर के पिछले हिस्से में केले का पेड़ लगाएं और रोज प्रातः उसमे जल डालें

👉- बृहस्पति के मन्त्रों का जाप करें, या नित्य प्रातः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होता है

👉 फलदार वृक्ष लगाए।।

👉- विद्वानों, ज्ञानी ब्राह्मणों एवं बुजुर्गों का सम्मान करें और इनका भूलकर भी अपमान ना करें।

👉- अगर बृहस्पति अशुभ हो तो गले में माला और स्वर्ण धारण नहीं करना चाहिए


बृहस्पति अकारक या मारक हो और अशुभ फल दे रहा हो तो क्या उपाय करें?

👉- नित्य प्रातः हल्दी मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें "एक सोने या पीतल के लोटे से"।  एवं विष्णु की स्वर्ण मूर्ति अपने पास रक्खें ।

👉-गुरुतुल्य, विद्वान, ब्राह्मण एवं धर्मकार्यों में संलग्न, पुज्यनीय व्यक्तियों की यथायोग्य सेवा करके आशीर्वाद लेते रहें।

👉- बरगद की जड़ या हल्दी को "गुरू के अनुष्ठान से प्राणप्रतिष्ठित कर" पीले धागे के साथ गले में धारण करें। - भोजन में भी हल्दी का प्रयोग अधिक करें ।

👉- नित्य सूर्योदय के पूर्व गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।

👉- पीला पुखराज या टोपाज सोने में धारण करें "परंतु किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेकर ही" ।

       अगर दुर्भाग्य आपका पीछा न छोड़ रहा हो तो, पुराने वस्त्र पहन कर गुरुवार को किसी नदी या सरोवर पर जाएँ, अपने साथ साफ़ नवीन वस्त्र भी ले जाएँ, पुराने वस्त्र पहन कर नदी या सरोवर के जल से स्नान करें , और पुराने वस्त्र वहीँ छोड़ दें और साथ लाये दूसरे नवीन वस्त्र पहन लें।  हाथ जोड़कर भगवान विष्णु एवं गुरू की प्रार्थना करें  व निवेदन करें कि पुराने वस्त्रों के साथ आपके पाप व दुर्भाग्य भी यहीं छूट जाए। पकउ।

         नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु और मंत्रणा का कारक माना जाता है. पीला रंग, स्वर्ण, वित्त और कोष, कानून, धर्म, ज्ञान, मंत्र, ब्राह्मण और संस्कारों को नियंत्रित करता है. शरीर में पाचन तंत्र, मेदा और आयु की अवधि को निर्धारित करता है. पांच तत्वों में आकाश तत्त्व का अधिपति होने के कारण इसका प्रभाव बहुत ही व्यापक और विराट होता है. महिलाओं के जीवन में विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बृहस्पति से ही तय होती है, ।। 


सामान्य व्यक्ति कैसे समझें कि बृहस्पति अशुभ है?

👉 बृहस्पति के कमजोर या अशुभ होने से व्यक्ति में, संतानों में या परिवार में संस्कारों की कमी  होती हैं।

👉 विद्या , शिक्षा और धन-सम्मान प्राप्ति में बाधा के साथ साथ व्यक्ति को बड़ों और विद्वानों का सहयोग पाने में मुश्किलें आती हैं।

👉व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर होता है,कैंसर और लीवर की सारी गंभीर समस्याएँ बृहस्पति ही देता है।

👉संतान पक्ष की ओर से चिन्ताऐं व समस्याएँ भी परेशान करती हैं।

👉- व्यक्ति सामान्यतः निम्न कर्म की ओर झुकाव रखता है और बड़ों का सम्मान नहीं कर पाता ।


बृहस्पति के शुभ होने के लक्षण क्या हैं?

👉- व्यक्ति विद्वान और ज्ञानी होता है, सहजता से ही मान सम्मान पाता है।

👉- व्यक्ति के ऊपर दैवीय कृपा होती है और व्यक्ति जीवन में तमाम समस्याओं से आसानी से बचता रहता है।

👉-गुरू प्रधान व्यक्ति आम तौर पर शिक्षा, धर्म , समाज सेवी, लेखन, कानून या कोष (बैंक) आदि के कार्यों में पाऐ जाते हैं

👉- अगर बृहस्पति केंद्र में उच्च, मूलत्रिकोण, मित्रग्रही या स्वग्रही हो और पाप प्रभावों से मुक्त हो तो व्यक्ति की सारी समस्याएँ  हो जाती हैं।

👉- कभी कभी ये वलवान बृहस्पति अत्यधिक स्वाभिमानी और भोजन प्रिय भी बना देता है।

 -----------------------------------------------

वैसे हमने ग्रहों में गुरु यानी बृहस्पति का बारीकी से शुभाशुभ एवं उपाय समझाने का भरपूर प्रयास किया है परंतु फिर भी कोई  निर्णय बिना योग्य ज्योतिषाचार्य के परामर्श ना लें, यही सर्वाधिक उचित होगा।

          -:भैरवी-उपासक:-

 राजज्योतिषी:- पं. कृपाराम उपाध्याय "स्वर्ण पदक"

 जीवन "रेखा" ज्योतिष शोध केंद्र, भोपाल म.प्र. #- 7999213943


Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 02, 2023

आज का पंचांग: 3 जनवरी 2023, मंगलवार,

Filled under:



आज का पंचांग: 3 जनवरी 2023,  मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 19, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वादशी, नक्षत्र कृतिका सायं 4:26 तक तदनन्तर रोहिणी, सूर्योदय 7:31प्रातः सूर्यास्त 5:33 सायंराहुकाल अपरान्ह 3:00 से 4:30 तक
कल: सुजन्म द्वादशी


*मेष  आज आप किसी बुद्धिजीवी से गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। लोगों के बीच आप चर्चा का केन्द्र बन सकते हैं। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है।


🐂 *वृषभ सरकारी कार्यों में जो रुकावट थी वो आज पुनर्गतिमान होने की सम्भावना है। अधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों की मदद लेकर आप कोई भी काम आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार घाटे में काफी कमी आ सकती है।


👭 *मिथुन.  दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। बेवजह की यात्रा आपको नुकसान पहुँचा सकती है। खाली समय का प्रयोग अध्ययन और चिन्तन में लगायें। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार कम किये जा सकते हैं।



🦀 *कर्क कमीशन से आपको धन लाभ हो सकता है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जिसकी थकान आपको रात में अनुभूत होगी। ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें।



सिंह; कारोबारियों को नये क्लाइंट्स मिल सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोग अपनी कार्य दक्षता का परिचय देंगे। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर पायेंगे। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा।



👧🏻 *कन्या जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं को दूसरों के सामने न व्यक्त करें। मेहनत का फल न मिलने से मन दुखी हो सकता है। आज आपको ज्यादातर समय घर पर बिताना चाहिये।



⚖ *तुला नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। दिनभर के कार्यों के कारण थकान रहेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको कर्ज और उधार नहीं लेना चाहिये। सरकार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं।



🦂 *वृश्चिक जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको व्यापार में काफी अच्छा धन मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अनुसरण करें। कहीं सुनी हुई बातों को ज्यादा तूल न दें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।



🏹 धनु *आज पेन्डिंग कार्यों को पूरा करने का दिन है। किसी बाहरी व्यक्ति से नोक-झोक न करें। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुँचायें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे।



🐊 *मकर व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने योग बन रहे हैं। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। दैनिक पूजा पाठ को काफी समय देंगे। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। काम के बीच आप आराम करेंगे।



⚱ *कुंभ आज का दिन आपके लिये आत्ममन्थन का दिन है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। किसी परेशानी के होने पर शान्ति और धैर्य का परिचय दें। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।


मीन : किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा को लेकर काफी गम्भीर रहेगा। जीवनसाथी को कुछ सरप्राइज़ देने का विचार बनायेंगे। शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बोलचाल के दौरान शब्द चयन सावधानी पूर्वक करें।



।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 02, 2023

रविवार, 1 जनवरी 2023

धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय:-

Filled under:




✅मेष राशि :- 

1- रात में लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा।

2- शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ऐं क्लीं सौ:

✅वृषभ राशि :-

1- यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप उसे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।

2- रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ऐं क्लीं श्रीं

✅मिथुन राशि :-

1- यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें।

2- यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो जाएगी।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ क्लीं ऐं स:

✅कर्क राशि :-

1- यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।

2- यदि आप त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो तक आपका भाग्य चमक उठेगा।

3- कर्क राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ क्ली ऐं श्रीं

✅सिंह राशि :-

1- रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

2- यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ह्रीं श्रीं सौं:

✅कन्या राशि :-

1- यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।

2- यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ श्रीं ऐं सौं

✅तुला राशि :-

1- यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ॐ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।


2- लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं


✅वृश्चिक राशि :-

1- इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें।

2- यदि परिवार में अशांति है तो नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ऐं क्लीं सौ:

✅धनु राशि :-

1- इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखे तथा रोज इसकी पूजा करें।

2- यदि तुला राशि के लोग किसी बीमारी से परेशान हैं तो चंद्रमा को अध्र्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या होने से चांद दिखाई नहीं देगा तो भी अध्र्य दें।

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ह्रीं क्लीं सौ:

✅मकर राशि :-

1- काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।

2- यदि विवाह में बाधा आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।

3-स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ऐं क्लीं सौ:

✅कुंभ राशि :-

1- जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो खीर बनाएं इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

2- धन प्राप्ति के लिए नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें

3- स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

✅मीन राशि :-

1- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें।

2- धन लाभ के लिए किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

3- कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें- ॐ ह्रीं क्लीं सौ:


ओम नमः शिवाय......


मार्गदर्शन संपर्क

🌸डॉ .नरेंद्र धारणे,  ज्योतिष विद्या  वाचस्पती / PhD / लेखक नाशिक

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 01, 2023

आज का पंचांग: 2 जनवरी 2023, सोमवार,

Filled under:



आज का पंचांग: 2 जनवरी 2023,  सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 17, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र भरणी दोपहर 2:24 तक तदनन्तर कृतिका, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:32 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक
कल: पुत्रदा एकादशी व्रत


*मेष  कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। घर की बैलेंस शीट को क्लियर रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन की कलह दूर होगी। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच सन्तुलन बनाकर रखें। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे।


🐂 *वृषभ अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपके आइडियाज़ लोगों को परेशान कर सकते हैं। आपको लोगों की सलाह पर आँख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिये। अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें।


👭 *मिथुन.  आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सम्पत्ति को बेंचने के प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। काम सम्बन्धित बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। सभी कार्य सही समय पर पूरे कर लेंगे।



🦀 *कर्क नये कारोबार को लेकर उत्साह में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपको बहुत ही शानदार परिणाम देंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलेंगे।



सिंह; लम्बे समय तक आपको निवेश करना नहीं चाहिये। बुद्धिमानी से आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा।



👧🏻 *कन्या दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पुराने झंझटों से आपको परेशानी होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्तियों से आपको बात नहीं करनी चाहिये।



⚖ *तुला परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य समबन्धों में मधुरता होगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है।



🦂 *वृश्चिक उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिन्तन मनन में समय व्यतीत करेंगे। भाई-बन्धुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। आपको सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने मन को शान्त रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।



🏹 धनु *आपने मन में क्रिएटिव आइडियाज़ आयेंगे। परिजन आपकी आदतों से खुश रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।



🐊 *मकर अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। सूखी खांसी जैसी समस्या हो सकती है।



⚱ *कुंभ आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा। नयी तकनीक को लेकर विचार करेंगे। व्यापार में नये सौदे हो सकते हैं। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पायेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।


मीन : परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। रोजना आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। आपके मन में किसी कारणवश रोष उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। मन में परोपकार की भावना रहेगी।



।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 01, 2023

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

अंक ज्योतिष और मूलांक 2

Filled under:



अंक ज्योतिष और मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 कहलाएगा। ऐसी तारीख में पैदा हुए लोगों का चंद्रमा प्रबल होता है। मूलतः यह सूर्य के कोमल गुणों का प्रतिनिधित्व करता है और मात्र इसी कारण अंक एक तथा अंक दो निश्चित रूप से परस्पर विपरीत स्वभाव तथा चरित्र वाले होते हैं।

हालांकि उसका प्रभाव परस्पर अनुकूल हो सकता है इसलिए यह दोनों अंक वाले लोग एक दूसरे के अच्छे सहयोगी भी हो सकते हैं।आइए देखते हैं कि मूलांक 2 वाले व्यक्तियों की खास बातें क्या हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के जातक मन के धनी होते हैं। ये लोग बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। कहा जाता है कि इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है। अपने इस गुण की वजह से मूलांक 2 के लोग दूसरों से ज्यादा सम्मान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल भी परेशान नहीं होते हैं।  


धन जमा करने में होते हैं माहिर
मूलांक 2 के जातक धन जमा करने में माहिर होते हैं। सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में ये खूब नाम कमाते हैं। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं।

अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनमें राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं। वहीं जिन जातकों का कर्मक्षेत्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है, वह प्रसिद्धि हासिल करने में सक्षम होते हैं।

हालांकि मूलांक के कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये जल्दी से किसी बात के लिए नहीं कह पाते हैं। साथ ही इनका स्वभाव परिवर्तनशील होता है। इनके अंदर कई बार एकाग्रता की भी कमी देखी जाती है।

शुभ दिन
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20, 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती है। यदि भविष्य के लिए कोई बड़ा कदम उठाना चाहते हैं, तो इनके लिए ये तिथियां विशेष रूप से अच्छी मानी जाती हैं। 




Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 31, 2022

आज का पंचांग: 1 जनवरी 2023, रविवार,

Filled under:


आज का पंचांग: 1 जनवरी 2023,  रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि दशमी रात्रि 7:12 तक तदनन्तर एकादशी, नक्षत्र अश्विनी दोपहर 12:48 तक तदनन्तर भरणी, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:32 सायं राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक

कल: ईसवी सन 2023 प्रारम्भ, गण्डमूल विचार दोपहर 12:48 तक


*मेष  समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। लेकिन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। इच्छित जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।


🐂 *वृषभ आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगायें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें।


👭 *मिथुन.  पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरो के मामलों में ज्यादा टोंका-टांकी न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। आपसी सम्बन्धों में प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बितायेंगे।।



🦀 *कर्क पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं।।



सिंह; देव आराधना और विचार मनन को आप समय नहीं देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। साझेदारी वाले कार्यों के लिये समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है।



👧🏻 *कन्या पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। भीड़भाड़ में जाने का जोखिम न उठायें। बच्चों का व्यवहार बड़ों को व्यथित कर सकता है।



⚖ *तुला रुका हुआ काम किसी राजनीतिक प्रभाव से शुरु हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।



🦂 *वृश्चिक व्यापार में नया अनुबन्ध मिल सकता है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी।



🏹 धनु *घर की ज़िम्मेदारी आपको संभालनी होगी। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार का रूख समर्थन और सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। आज पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।



🐊 *मकर दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं।



⚱ *कुंभ सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।


मीन : परिवार में मंगल कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा।



।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 31, 2022

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

आज का पंचांग: 31 दिसम्बर 2022, शनिवार,

Filled under:



आज का पंचांग: 31 दिसम्बर 2022,  शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि नवमी सायं 6:34 तक तदनन्तर दशमी, नक्षत्र रेवती दोपहर 11:47 तक तदनन्तर अश्विनी, सूर्योदय 7:30 प्रातः  सूर्यास्त 5:31 सायं, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक
कल: पंचक विचार दोपहर 11:47 तक, गण्डमूल विचार

*मेष  जीवनसाथी से आपको काफी मदद मिलेगी। करियर में बदलाव करना चाहते हैं तो थोड़ा धैर्य रखें। सम्मानित व्यक्तियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। आपको हर स्थिति में सबके साथ सामंजस्य बनाकर रखना होगा। आपकी मुलाक़ात पुराने मित्रों से होगी।

🐂 *वृषभ नये सम्बन्धों में ज्यादा भरोसा न करें। सन्तान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विदेश यात्रा बाधित हो सकती है। वैवाहिक अड़चनें दूर करने के लिये आपको थोड़ा समय देना होगा। बड़ों की राय लेने से आपको सफलता मिलेगी।

👭 *मिथुन.  राजनीति से जुड़े लोगों के लिये बेहतरीन समय है। अपने कार्यों को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिजनों के साथ एकमत रहेंगे। गायन और अभिनय से जुड़े लोगों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर बेहतरीन अवसरों का इंतजार खत्म होगा।


🦀 *कर्क आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में आ रही दूरी को दूर करने का प्रयास करें। करियर में बदलाव कर सकते हैं। जीवन में स्थिरता आयेगी। आकस्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों के प्रति मन में श्रद्धा भाव रखें।


सिंह; घर में कोई रिश्तेदार आ रहे हैं तो उनसे सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने को अवश्य कहें। जीवनसाथी के साथ घर में पूजा-पाठ में रुचि लेंगे। अपनी इच्छाशक्ति से कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। आज आप उपन्यास और गूढ़ साहित्यों में रुचि ले सकते हैं।


👧🏻 *कन्या अपने व्यवहार को लेकर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें। किसी छोटी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा न करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। सामाजिक बन्धन को लेकर आप परेशान रहेंगे। घर के कार्यों को लेकर थकान हो सकती है।


⚖ *तुला स्थान परिवर्तन की योजना को लेकर जल्दबाज़ी न करें। मौजमस्ती और मनोरंजन को काफी समय देंगे। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। घर में बैठकर किसी रोचक वेबसीरीज का आनन्द उठायेंगे। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें।


🦂 *वृश्चिक आपकी मुलाक़ात किसी बड़े धनवान व्यक्ति से हो सकती है। अपच हो जाये तो परेशानी होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। अपने प्रेमी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं।


🏹 धनु *महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। छाती में कफ जम सकता है। दूसरों की मदद करने में संकोच न करें। अपने व्यापार को लेकर त्वरित निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा।


🐊 *मकर अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स काफी तेजी से आगे बढ़ेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आयुर्वेदिक उत्पादों पर आप काफी भरोसा करेंगे। इसका नित्य सेवन अवश्य करते रहें। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें।


⚱ *कुंभ आपको अच्छी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों के लिये दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। सोशल मीडिया में काफी सक्रियता निभायेंगे। अपनी क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। काम को लेकर सावधानी रखें।

मीन : शारीरिक थकान के कारण थोड़ा गुस्सा हो सकते हैं। आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये इससे आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। जिस काम को अधूरा छोड़ दिये थे उसे पूरा कर लेंगे। अपनी योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पायेंगे।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIदिसंबर 30, 2022