आज का पंचांग: 2 जनवरी 2023, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 17, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि एकादशी, नक्षत्र भरणी दोपहर 2:24 तक तदनन्तर कृतिका, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:32 सायं, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक
*मेष कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। घर की बैलेंस शीट को क्लियर रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन की कलह दूर होगी। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच सन्तुलन बनाकर रखें। मनोरञ्जन के साधनों पर धन खर्च करेंगे।
🐂 *वृषभ अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपके आइडियाज़ लोगों को परेशान कर सकते हैं। आपको लोगों की सलाह पर आँख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिये। अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें।
👭 *मिथुन. आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सम्पत्ति को बेंचने के प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। काम सम्बन्धित बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। सभी कार्य सही समय पर पूरे कर लेंगे।
🦀 *कर्क नये कारोबार को लेकर उत्साह में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपको बहुत ही शानदार परिणाम देंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं। छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलेंगे।
सिंह; लम्बे समय तक आपको निवेश करना नहीं चाहिये। बुद्धिमानी से आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा।
👧🏻 *कन्या दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पुराने झंझटों से आपको परेशानी होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्तियों से आपको बात नहीं करनी चाहिये।
⚖ *तुला परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य समबन्धों में मधुरता होगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है।
🦂 *वृश्चिक उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिन्तन मनन में समय व्यतीत करेंगे। भाई-बन्धुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। आपको सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने मन को शान्त रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
🏹 धनु *आपने मन में क्रिएटिव आइडियाज़ आयेंगे। परिजन आपकी आदतों से खुश रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा।
🐊 *मकर अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। सूखी खांसी जैसी समस्या हो सकती है।
⚱ *कुंभ आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा। नयी तकनीक को लेकर विचार करेंगे। व्यापार में नये सौदे हो सकते हैं। समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पायेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।
मीन : परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। रोजना आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। आपके मन में किसी कारणवश रोष उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। मन में परोपकार की भावना रहेगी।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें