आज का पंचांग: 1 जनवरी 2023, रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 16, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि दशमी रात्रि 7:12 तक तदनन्तर एकादशी, नक्षत्र अश्विनी दोपहर 12:48 तक तदनन्तर भरणी, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:32 सायं राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक
कल: ईसवी सन 2023 प्रारम्भ, गण्डमूल विचार दोपहर 12:48 तक
*मेष समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। लेकिन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। इच्छित जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
🐂 *वृषभ आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगायें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें।
👭 *मिथुन. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरो के मामलों में ज्यादा टोंका-टांकी न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। आपसी सम्बन्धों में प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बितायेंगे।।
🦀 *कर्क पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं।।
सिंह; देव आराधना और विचार मनन को आप समय नहीं देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। साझेदारी वाले कार्यों के लिये समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है।
👧🏻 *कन्या पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। भीड़भाड़ में जाने का जोखिम न उठायें। बच्चों का व्यवहार बड़ों को व्यथित कर सकता है।
⚖ *तुला रुका हुआ काम किसी राजनीतिक प्रभाव से शुरु हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायीत्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
🦂 *वृश्चिक व्यापार में नया अनुबन्ध मिल सकता है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी।
🏹 धनु *घर की ज़िम्मेदारी आपको संभालनी होगी। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार का रूख समर्थन और सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। आज पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।
🐊 *मकर दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं।
⚱ *कुंभ सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
मीन : परिवार में मंगल कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन इसका आपको सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें