आज का पंचांग:
4 दिसम्बर 2022, रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 19, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि द्वादशी, नक्षत्र अश्विनी, सूर्योदय 7:15am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00
कल: गण्डमूल विचार, पंचक विचार सुबह 6:16 तक, मोक्षदा एकादशी व्रत (वैष्णव), अखण्ड द्वादशी
*मेष अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लेना आपके लिये उचित होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनों को समय अवश्य देंगे। एक से अधिक काम करने से बचें। आपकी इच्छायें पूरी होने के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।
🐂 *वृषभ नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। शारीरिक कष्ट में कमी आयेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।
👭 *मिथुन. शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। बॉस आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। विदेशों में काम कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।
🦀 *कर्क आपको नया काम सौंपा जा सकता है। जॉब में ऊँचा पद मिलने के योग बन रहे हैं। मन में करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। व्यवसाय में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह; पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयात-निर्यात के कार्यों में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। मन में जो करियर को लेकर चिन्ता थी वह दूर होगी। मित्रों के साथ गम्भीरता से चर्चा करेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
👧🏻 *कन्या व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ विषयों पर ज्यादा रुचि न लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को कड़वी बातें न बोलें। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में निवेश करना शुभ नहीं है। पेट में इन्फेक्शन की सम्भावना बन रही है।
⚖ *तुला दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। रिलेशनशिप को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। शाम के समय कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। सरकारी काम में रुकावटें आ सकती हैं। परिजनों की अनुमति के बिना कोई काम न करें।
🦂 *वृश्चिक नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं के अनुसार काम करने से लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व में काफी निखार आयेगा। आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आयेंगे। सेहत को लेकर गिरावट आ रही हैं तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेना चाहिये।
🏹 धनु *प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे। लोगों के व्यवहार का सटीकता से आकलन करेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। महिलायें अपने सौन्दर्य पर काफी ध्यान देंगे। बाहरी लोगों से अपने काम की बातें शेयर न करें।
🐊 *मकर पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। शाम के समय लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। पिताजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें।
⚱ *कुंभ आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।
मीन : परिवार में अशान्ति का माहौल रहेगा। नकारात्मक बातों पर अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है। जरूरी सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर के सदस्यों का अपमान न करें।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*










0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें