गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

आज का पंचांग:: 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार,

Filled under:



 आज का पंचांग:: 23 दिसम्बर 2022,  शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 8, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अमावस सायं 3:47 तक तदनन्तर पौष शुक्ल प्रतिपदा, नक्षत्र मूला, सूर्योदय 7:27प्रातः  सूर्यास्त 5:26 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00, कल: पौष अमावस (स्नानदान, पितृकार्येषु), गण्डमूल विचार रात्रि 1:13 तक


*मेष  यदि आज किसी मीटिंग के लिये जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आयेगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ न्यूनता होने की आशंका है।


🐂 *वृषभ आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिये। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास उड़ाने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुये सिर्फ काम पर ध्यान देना है।


👭 *मिथुन.  जीवनसाथी के साथ किसी नयी परियोजना को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है।


🦀 *कर्क कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोक-झोंक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वो आज छुट्टी ले सकते हैं। आज आप आराम करना पसन्द करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।


सिंह; कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। वरना आप स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं। दूसरो पर अपने काम को लेकर ज्यादा निर्भर न रहें।


👧🏻 *कन्या आज का दिन कुछ अजीबोगरीब रहने वाला है। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। किन्तु कोई अपना व्यक्ति छल-कपट का व्यवहार करने का प्रयास करेगा। राजनीति और परनिन्दा आदि से दूर रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाये।


⚖ *तुला आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेमी जन को आप गिफ्ट्स दे सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। धार्मिक चरित्र वाले लोगों से आज भेंट हो सकती है।


🦂 *वृश्चिक जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी।


🏹 धनु *राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


🐊 *मकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित होना पड़ सकता है। इसीलिये अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। मन किसी पुरानी दुर्घटना को लेकर अशान्त रहेगा।


⚱ *कुंभ आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पायेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।


मीन : व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं। परिवार में कुछ अशान्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिये कुछ नये स्रोत ढूंढ सकते हैं। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें