बुधवार, 30 नवंबर 2022

आज का पंचांग: 1 दिसम्बर 2022, गुरुवार,

 आज का पंचांग:

1 दिसम्बर 2022,  गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 16, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अष्टमी सुबह 7:22 तक तदनन्तर नवमी, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, सूर्योदय 7:12am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक

कल: नन्दा नवमी, पंचक विचार, नवमी तिथि का क्षय


*मेष  वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय शुभ है। मनोरञ्जन के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।


🐂 *वृषभ नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काम के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।


👭 *मिथुन.  अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। किसी बुजुर्ग की सेहत की चिन्ता रहेगी। काम के दबाव में स्वयं को फँसा हुआ महसूस करेंगे। आपके चलते हुये काम रुक सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे विरोध व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षा में बाधा आ सकती है।


🦀 *कर्क ऑफिस में आपको परेशानियों का अनुभव करने पड़ेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आने से आपका बैंक-बैलेंस प्रभावित हो सकता है। गैस और कब्जियत की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी।


सिंह; कारोबार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। पार्टनरों के साथ मतभेद दूर होंगे। गम्भीर विषयों पर चर्चा करने का विचार बनायेंगे। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है।



👧🏻 *कन्या नये तरीके से काम करने के अवसर मिलेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। लापरवाही में काम बिगड़ने की आशंका है। जॉब में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय का दुरुपयोग न करें। लम्बित मामलों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे।


⚖ *तुला कला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। प्रेमी जन के साथ सारी बातें शेयर न करें। व्यापार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। गैर-जरूरी वस्तुओं को खरीदने पर आपका धन खर्च होगा।


🦂 *वृश्चिक नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। बातचीत के दौरान गलत शब्दों का चयन न करें। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। कृषि कार्यों से धन लाभ होगा। जॉब में छोटी-मोटी परेशानियाँ लगी रहेंगी। सम्पति विवादों का निपटारा होने के योग बन रहे हैं।


🏹 धनु *जीवनसाथी को करियर के मौके मिलेंगे। काम के अतिरिक्त बोझ के बावजूद आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। प्रेमी जन से अपना प्रेम अभिव्यक्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबार की गति बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आपकी काफी प्रशंसा करेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।


🐊 *मकर जोखिम भरे निवेश से आपको बचना चाहिये। रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यापार में उत्पादन क्षमता बढ़ने से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।



⚱ *कुंभ दाम्पत्य जीवन का आनन्द उठायेंगे। पुराने मित्रों से आपकी मुलाक़ात होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित हो सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों के बाद भी आप अपना काम अच्छी तरह से कर लेंगे।


मीन : जॉब में परेशानियाँ बढ़ने की आशंका है। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आज बड़ा महत्वपूर्ण काम करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। आपको एक साथ कई काम करने से बचना चाहिये।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें