रविवार, 27 नवंबर 2022

आज का पंचांग: 28 नवम्बर 2022, सोमवार,

Filled under:

 आज का पंचांग:

28 नवम्बर 2022,  सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 13, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि पंचमी दोपहर 1:36 तक तदनन्तर षष्ठी, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा सुबह 10:29 तक तदनन्तर श्रवण, सूर्योदय 7:10am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक

कल: श्रीपंचमी, श्रीराम- विवशोत्सव, नाग-पंचमी, स्कन्द षष्ठी (व्रत हेतु सायन्ह-व्यापिनी)




*मेष  वैवाहिक परेशानी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। जुकाम और सर्दी की परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।


🐂 *वृषभ आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। लेकिन आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। लड़कियों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धार्मिक चर्चाओं या सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है।


👭 *मिथुन.  कारोबार में आपका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या आपको पुनः घेर सकती है। इसीलिये सावधानी बरतनी आवश्यक है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों में न होने दें। नया काम शुरू करना आज उचित नहीं है।


🦀 *कर्क आज पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। व्यवसायियों को आज फुर्सत नहीं मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में कुछ चूक कर सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।


सिंह; उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने मित्रों से विचार-विमर्श करना आपके लिये हितकर होगा। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। अपनी जॉब को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पुराना ऋण चुकाने में सहूलियत रहेगी।


👧🏻 *कन्या अपने शौक को पूरा करने के लिये धन खर्च कर सकते हैं। बहुत तीखा और तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन पेट की बीमारियों को जन्म दे सकता है। आवेश में आकर किसी से अपना व्यवहार खराब न करें। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।


⚖ *तुला घरवालों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है।


🦂 *वृश्चिक विपरीत लिंग वाले लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। अपने सम्पर्क सूत्रों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। प्रेमी जन के साथ आप घूमने जा सकते हैं।


🏹 धनु *स्वास्थ्य की समस्याओं को हल्के में न लें। गृह कलह परेशानी खड़ी कर सकती है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। हालांकि आज आप अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। धन की कमी महसूस होगी। आपका स्वभाव शंकालु हो सकता है।


🐊 *मकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पायेंगे। विदेशी भूमि से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। गले में दर्द और जुकाम की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


⚱ *कुंभ विदेशी कम्पनी में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। पेन्डिंग कार्यों को निपटाने का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका नाम बढ़ेगा।


मीन : कार्यों की प्रगति से सन्तोष रहेगा। आय के स्रोत बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। उग्र स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 27, 2022

आपका धन मुख्यतः कहाँ खर्च होगा

Filled under:

आपका धन मुख्यतः कहाँ खर्च होगा

🌹🌹🌹🌹🌹🌹



✔️ धनेश के लग्न में होने पर जातक खुद के ऊपर अधिक खर्च करता है। 

✔️आचार्य आनन्द जालान के अनुसार धनेश के धन भाव में ही होने पर जातक का धन कुटुंब, परिवार,मित्र,खाने पीने आदि के ऊपर अधिक खर्चा होता है।

✔️धनेश तृतीय भाव में हो तो जातक अपना धन अपने छोटे भाई बहनों,नौकर - चाकर पर खर्च करता है।

✔️ धनेश के चतुर्थ भाव में होने पर जातक अपना धन अपनी सुख सुविधा की चीजो को खरीदने में करता है।

✔️ धनेश के पंचम भाव में होने पर जातक का धन संतान, शिक्षा,कालेज, प्रेम आदि पर खर्च होता है।

✔️ धनेश के छठे स्थान में होने पर जातक का धन रोग, शत्रु, त्रण में खर्च होता है। 

✔️ आचार्य आनन्द जालान के अनुसार धनेश के सप्तम भाव में होने पर जातक का धन पत्नी पर विशेष रूप से खर्च होता है।

✔️ धनेश के अष्टम में होने पर जातक का धन गुप्त विद्या सीखने पर खर्च होता है। 

✔️ धनेश के नवम में होने पर जातक का धन धर्म, धार्मिक कार्य, मंदिर,साला,साली आदि पर खर्च होता है।

✔️ धनेश के कर्म स्थान में होने पर जातक अपना धन सम्मान, प्रतिष्ठा कमाने के लिए खर्च करता है।

✔️ धनेश लाभ स्थान में हो तो जातक का धन अपनी विभिन्न इच्छा पूर्ति, चाचा, बडे़ भाई बहन पर खर्च होता है। 

✔️ धनेश के द्वादश भाव में होने पर जातक का धन अस्पताल, बीमारी, यात्रा,सांसरिक सुख पर खर्च होता है।


आचार्य आनन्द जालान दिल्ली निवासी

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 27, 2022

शनिवार, 26 नवंबर 2022

आज का पंचांग: 27 नवम्बर 2022, रविवार,

Filled under:

 आज का पंचांग:

27 नवम्बर 2022, रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 12, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि चतुर्थी सायं 4:26 तक तदनन्तर पंचमी, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 12:38 तक तदनन्तर उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 7:09am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक





*मेष  कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें। अजनबी लोगों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें।


🐂 *वृषभ दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुँचा सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिये।

👭 *मिथुन.  रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे।

🦀 *कर्क ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिये आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।

सिंह; मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

👧🏻 *कन्या आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं।

⚖ *तुला जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी लीडरशिप योग्यता की प्रशंसा होगी।

🦂 *वृश्चिक कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।

🏹 धनु *नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

🐊 *मकर आज आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।


⚱ *कुंभ आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।

मीन : सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह लेना हितकर होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 26, 2022

कृष्णमूर्ति पद्धयती में उच्च शिक्षा के योग :-

Filled under:


कृष्ण मूर्ति पद्धयती के द्वारा हम यह जान सकते है की जातक उच्च शिक्षा में सफल होगा की नहीं अगर होगा तो वो उच्च शिक्षा रेगुलर करेगा या फिर डिस्टेंस से | अगर जातक एमबीए करना चाहता है तो एमबीए में उसको कौन सी फिल्ड सही रहेगी ये सब हम कुंडली के द्वारा और श्री कृष्ण मूर्ति पद्धयती में बताय गए सूत्रों से जान सकते है | उच्च शिक्षा का अर्थ स्नातक के बाद करने वाले कोर्से जैसे  एमबीए पीएचडी आदि |

इसके लिए निम्न लिखित नियम देखना जरुरी है .....

कस्प कुंडली में नवम भाव नवम भाव के स्वामी और इसके उप नक्षत्रस्वामी |

नवम भाव के स्वामी अपने उपनक्षत्रस्वामी के द्वारा इंगित करे चौथे भाव को या नवम भाव को या एकादश भाव को तीनो में किसी एक को या तीनो को |

नवम भाव के स्वामी अपने उपनक्षत्रस्वामी के द्वारा इंगित न करे चौथे भाव को या नवम भाव को या एकादश भाव को | बल्कि  इंगित करे तीसरे भाव या आठवे भाव को |

क्योंकि चौथा भाव का द्वादश भाव है तृतीय भाव जो अनियमितता को दर्शाता है वही नवम भाव का द्वादश भाव है अष्टम भाव को जो उच्च शिक्षा की असफलता को दर्शाता है |

साथ में हमे यह भी देखना है की प्रश्न करते समय गोचर में नवम भाव के स्वामी व उपनक्षत्रस्वामी ग्रह वक्री तो नहीं है अगर वक्री है तो अभी उपयुक्त समय नहीं है या उच्च शिक्षा में देरी है |




इसलिए प्रश्न करते समय गोचर में ये ग्रह मार्गी रहे |

यदि नवम भाव के स्वामी कनेक्ट हो रहे है चौथे भाव से तो जातक रेगुलर शिक्षा ग्रहण करेंगे |

यदि नवम भाव के स्वामी कनेक्ट हो रहे है तृतीय भाव और साथ ही साथ नवम भाव दोनों के साथ तो जातक दूरस्थ शिक्षा ग्रहण करेंगे |

अगर जातक पी एच डी करना चाहता है तो इसके लिए हमें निम्न नियमो को देखना होगा :-

पी एच डी के लिए हम सभी जानते है की पी एच डी करने की बाद व्यक्ति अपने नाम के आगे डाक्टर लिखता है और डाक्टर या अस्पताल का घर है द्वादश भाव | इसलिए पी एच डी के लिए हमने द्वादश भाव उसके स्वामी और उसके नक्षत्र स्वामी को ध्यान में रखना है उनकी स्थित देखनी है |

द्वादश भाव के भाव स्वामी और उप नक्षत्र स्वामी यदि कैसे भी इंगित कर रहे है चौथे भाव  को नवम भाव को और 11 वे भाव को यहाँ पर सिर्फ एक भाव को न देखे अर्थात 12वे भाव का सम्बन्ध (भाव स्वामी और उप नक्षत्र स्वामी) 11+9 या 11+4 या 9+4 इन तीन स्थितियों में कोई एक स्थित बने |

साथ में जातक के जन्मपत्री में शनि का भी सम्बन्ध 11+9 या 11+4 या 9+4 इन तीन स्थितियों में कोई एक स्थित बने | क्योंकि शनि रिसर्च के कारक गहरी सोच के कारक माने जाते है |

तीसरा की जातक जब पी एच डी करता है तो उसे थिसेस लिखनी पड़ती है और वो थिसेस ही निर्णायक सिद्ध होती है जातक के पी एच डी के लिए | और हम जानते है की लेखन के लिए तृतीय भाव को देखते है |

तृतीय भाव के भाव स्वामी उपनक्षत्र स्वामी का सम्बन्ध चौथे भाव नवम भाव या ११ वे भाव से बनना जरुरी है |

एम् बी ए

अगर हम उच्च सिक्षा में एम् बी ए की बात करे तो इसके लिए आज हर कोई जानना चाहता है या ये कहे की एम् बी ए के क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति जाना चाहता है क्योंकि उनको लगता है की इसके द्वारा नौकरी आसानी से मिल सकती है |

एम् बी ए के लिए हमे यह देखना है की नवम भाव का सम्बन्ध बुध ग्रह के साथ होना जरुरी है जैसे

नवम भाव में मिथुन या कन्या राशि जो बुध की है वो हो

या नवम भाव के उप नक्षत्र स्वामी बुध बने

या बुध स्वयं नवम भाव में बैठे हो |

और बाकि नियम उपरोक्त तरह ही रहेंगे चतुर्थ भाव नवम भाव व एकादश भाव का सम्बन्ध बने |

अब प्रश्न ये उठता है की एम् बी ए की विषय से करे

जैसे MBA in Finance, MBA in Marketing, MBA in HR

MBA in Finance के लिए शुक्र का सम्बन्ध नवम भाव व दुसरे भाव से बने |

MBA in Marketing के लिए नवम भाव का सम्बन्ध चर राशियों से बने |

MBA in HR के लिए नवम भाव का सम्बन्ध शनि के साथ व साथ ही साथ गुरु ग्रह  के साथ भी बने |

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 26, 2022

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

डेंगू का उपचार: डेंगू एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है,

Filled under:

 डेंगू का उपचार: आजकल डेंगू एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है, पुरे भारत में ये बड़ी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है जिससे कई लोगों की जान जा रही है l

यह एक ऐसा वायरल रोग है जिसका माडर्न मेडिकल चिकित्सा पद्धति में कोई इलाज नहीं है परन्तु आयुर्वेद में इसका इलाज है और वो इतना सरल और सस्ता है कि उसे कोई भी कर सकता है l
तीव्र ज्वर, सर में तेज़ दर्द, आँखों के पीछे दर्द होना, उल्टियाँ लगना, त्वचा का सुखना तथा खून के प्लेटलेट की मात्रा का तेज़ी से कम होना डेंगू के कुछ लक्षण हैं जिनका यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो रोगी की मृत्यु भी सकती है l
यदि आपके आस-पास किसी को यह रोग हुआ हो और खून में प्लेटलेट की संख्या कम होती जा रही हो तो चित्र में दिखाई गयी चार चीज़ें रोगी को दें :
१) अनार जूस
२) गेहूं घास रस
३) पपीते के पत्तों का रस
४) गिलोय/अमृता/अमरबेल सत्व
अनार जूस तथा गेहूं घास रस नया खून बनाने तथा रोगी की रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करने के लिए है, अनार जूस आसानी से उपलब्ध है यदि गेहूं घास रस ना मिले तो रोगी को सेब का रस भी दिया जा सकता है l
- पपीते के पत्तों का रस सबसे महत्वपूर्ण है, पपीते का पेड़ आसानी से मिल जाता है उसकी ताज़ी पत्तियों का रस निकाल कर मरीज़ को दिन में २ से ३ बार दें , एक दिन की खुराक के बाद ही प्लेटलेट की संख्या बढ़ने लगेगी l
- गिलोय की बेल का सत्व मरीज़ को दिन में २-३ बार दें, इससे खून में प्लेटलेट की संख्या बढती है, रोग से लड़ने की शक्ति बढती है तथा कई रोगों का नाश होता है l यदि गिलोय की बेल आपको ना मिले तो किसी भी नजदीकी पतंजली चिकित्सालय में जाकर "गिलोय घनवटी" ले आयें जिसकी एक एक गोली रोगी को दिन में 3 बार दें l

यदि बुखार १ दिन से ज्यादा रहे तो खून की जांच अवश्य करवा लें l
यदि रोगी बार बार उलटी करे तो सेब के रस में थोडा नीम्बू मिला कर रोगी को दें, उल्टियाँ बंद हो जाएंगी l
ये रोगी को अंग्रेजी दवाइयां दी जा रही है तब भी यह चीज़ें रोगी को बिना किसी डर के दी जा सकती हैं l
डेंगू जितना जल्दी पकड़ में आये उतना जल्दी उपचार आसान हो जाता है और रोग जल्दी ख़त्म होता है l

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

आज का पंचांग: 26 नवम्बर 2022, शनिवार,

Filled under:



 आज का पंचांग:

26 नवम्बर 2022,  शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 11, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया रात्रि 7:28 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र मूला दोपहर 2:38 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:08am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक

कल: गण्डमूल विचार दोपहर 2:58 तक





*मेष  दिन की शुरुआत ठीकठाक रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।


🐂 *वृषभ जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अचानक धन हानि हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें।


👭 *मिथुन.  परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। और आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिये। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।


🦀 *कर्क नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। भाग्य भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार जा सकते हैं। नये कोर्स में प्रवेश लेने के लिये दिन बहुत अच्छा है।


सिंह; ऑफिस में आपको एक साथ कई काम सँभालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।


👧🏻 *कन्या कार्यक्षेत्र का माहौल उत्तम बना रहेगा। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कमजोर समझने की गलती न करें। सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।


⚖ *तुला व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नये अवसर मिलेंगे। एकान्त में आत्ममन्थन करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी मीठी यादें आपके मन को गुदगुदायेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है।


🦂 *वृश्चिक आपके स्वभाव में काफी बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनायें बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे।


🏹 धनु *कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। घर के लिये कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।


🐊 *मकर आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें।



⚱ *कुंभ व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना बन रही है। घर के सदस्य काफी प्रफुल्लित और आनन्द में रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे।


मीन : दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। पेन्डिंग पड़े कार्य को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों की मदद मिलेगी।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

Filled under:

 साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करने से मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से निजात पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा.

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है. शनिदेव को कर्मफल दाता, कलियुग का दंडाधिकारी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है. इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही ये 3 दशकों के बाद अपनी मूल त्रिकोण में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि से साढ़ेसाती व ढैय्या खत्म हो जाएगी. जबकि कुछ पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि देव 17 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.



साल 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती

शनि 30 साल बाद दोबारा से 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी. मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर दूसरा और मकर राशि पर अंतिम चरण रहेगा. वहीं, साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी.

https://www.youtube.com/watch?v=dYWMshSpupw

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022