शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

Filled under:

 साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करने से मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से निजात पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा.

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है. शनिदेव को कर्मफल दाता, कलियुग का दंडाधिकारी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है. इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही ये 3 दशकों के बाद अपनी मूल त्रिकोण में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि से साढ़ेसाती व ढैय्या खत्म हो जाएगी. जबकि कुछ पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि देव 17 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.



साल 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती

शनि 30 साल बाद दोबारा से 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी. मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर दूसरा और मकर राशि पर अंतिम चरण रहेगा. वहीं, साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी.

https://www.youtube.com/watch?v=dYWMshSpupw

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

आज का पंचांग: 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार,

Filled under:

आज का पंचांग: 25 नवम्बर 2022,  शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 10, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र ज्येष्ठा सायं 5:21 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:07am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक कल: शुक्र पश्चिम में उदय सायं 5:21 से, गण्डमूल विचार 


Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 24, 2022

इन लक्षणों से पहचानें कि पितरों के साथ बाहरी शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

Filled under:

 

हमने जाना कि पित्र शांति के उपाय पर भी लाभ क्यूँ नहीं हो रहा  है .इस अंक में हम यह समझेंगें कि किन लक्षणों से जाना जाय कि हमारे पित्र के साथ बाहरी  शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

१. जब आपके या आपके परिवार के साथ अचानक कोई रोग , दुर्घटना , हानि , अपयश , विवाद , शुरू हो जाय और आपकी कुंडली में पितृ दोष भी हो तब आप यह मान लीजिये की आपके पितरो के साथ बाहरी शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

२. जब आपके घर में प्रत्यक्ष दिखाई देने वाले खर्च से अधिक खर्च हो बचत योग्य आय होने पर भी भविष्य हेतु कुछ ण कर पाए , बनते काम अचानक बिगड़ जाय , संतान दुष्ट प्रवृति अथवा नशे आदि में लिप्त हो जाए जबकि आपके खानदान में नशा और अपराध , युद्ध का इतिहास न रहा हो तो आप समझ ले की आपके पितरो के साथ बाहरी शक्तियां भी जुडी हो सकती हैं

३. यदि गर्भ में कई लोगो के परिवार में मृत्यु हो , युवाओं के साथ दुर्घटनाएं हो और परिवार के मांगलिक कार्यों में बाधा आ रही हो विशेष कर संतानों को कोई भी समस्या हो रही हो उन्नति न हो रही हो तो आपको समझना चाहिए की आपके पितरो के साथ बाहरी प्रभाव भी हो सकते हैं

उपरोक्त सभी प्रकार की समस्याएं बाहरी शक्ति का प्रभाव होने पर अचानक और बहुत तीव्रता से उत्पन्न होती है तथा हानि भी अधिक करती है जबकि सिर्फ अपने पित्र होने पर पितृ दोष में होने वाली सम्सयायें बहुत धीरे धीरे होती है जिनका प्रभाव अक्सर समझ में नहीं आता एक दो पीढ़ी के बाद इसका स्पष्ट प्रभाव दिखता है क्युकी अपने पितृ कितने भी रुष्ट हों वह कम हानि की कोशिश करते हैं

सामान्य राहत के लिए काली जी की उपसना करे और प्रत्यंगिरा मन्त्र का जप करें

किसी योग्य से मार्गदर्शन लेकर पूर्ण उपाय करें. [मुक्ति मार्ग ]

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 24, 2022

बुधवार, 23 नवंबर 2022

ज्योतिष के अनुसार सपने में सांप का दिखना

Filled under:

अक्सर जब लग्न के 12वें घर में राहु आता है तो सपने में सांप दिखाई देता है जिनको जीवन में बार बार सांप दिखाई दे उनकी जन्म कुंडली के लग्न में या 12वें घर में राहु विराजमान है या लग्नेश के साथ राहु विराजमान है अथवा कुंडली मे कालसर्प दोष है।


जब स्वप्न में सांप दिखाई दे तो करें यह उपाय




चाहे आप स्वप्न में या वास्तविक जीवन में सांप से भयभीत रहते हैं या फिर यदि आपको लग रहा है की सांप के दिखाई देने के आप के स्वप्न का फल बुरा हो सकता है तो शिव मंदिर में जाएँ और उनकी पूजा अर्चना करें रुद्राभिषेक करवाएं या शिव मंदिर में जाकर शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।


महाभारत ग्रन्थ के शुरुआत में ही सर्प सत्र नाम से अध्याय है उसका पठन और श्रवण मात्र से व्यक्ति को सर्पों से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता।


चन्द्रमा और सूर्य के कहने पर राहू नामक राक्षस का भगवान विष्णु ने सर काट दिया था उस राक्षस के सर का नाम राहू और धड़ का नाम केतु है।


उसी समय से राहू की सूर्य और चंद्रमा से शत्रुता है। जो लोग सूर्य और चन्द्रमा की दशा और राहू के अंतर में होते हैं उन्हें भी राहू से भय होता है जिस कारण स्वप्न में सांप दिखाई देते हैं।


ऐसे लोगों को विष्णु की शरण में जाना चाहिए श्री विष्णु का मंत्र है,

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

.

इस मन्त्र का मन ही मन पाठ करने से केवल इक्कीस दिनों में आप राहू के बुरे फल को शुभ फल में बदल सकते हैं।


किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से आरम्भ कर लगातार 41 दिन भुजंग स्तोत्र का पाठ सर्व प्रकार के सर्प भय से मुक्ति दिलाता है।


नवनाग पूजन उपरांत राहु केतु के वैदिक जप और दशांश हवन से भी सर्प दोषों से मुक्ति मिलती है।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 23, 2022

आज का #पंचांग: 24 नवम्बर 2022, #गुरुवार,

Filled under:

विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 9, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र अनुराधा रात्रि 7:37 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, सूर्योदय 7:07am, सूर्यास्त 5:22pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक

आज: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, गण्डमूल विचार रात्रि 7:37 से




*मेष  इस समय स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। बवासीर के रोगियों को जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये।


🐂 *वृषभ परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की सम्भावना है।


👭 *मिथुन.  जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें।


🦀 *कर्क पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी समस्या होगी। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। दैनिक दिनचर्या थोड़ी बाधित रहेगी।


सिंह; रियल एस्टेट कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट आने की आशंका है।


👧🏻 *कन्या कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।


⚖ *तुला करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।


🦂 *वृश्चिक जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है।


🏹 धनु *जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।


🐊 *मकर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा।



⚱ *कुंभ पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द भाव बढ़ेगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष की रहने वाली हैं इसीलिये समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये आइडियाज़ मन में आयेंगे। जल्दबाज़ी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी।


मीन : आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 23, 2022

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

आज का पंचांग:24 नवम्बर 2022, गुरुवार,

Filled under:


श्री गणेशाय नमः आपका दिन शुभ हो 
मां काली आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें 
आज का पंचांग: 24 नवम्बर 2022,  गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 9, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र अनुराधा रात्रि 7:37 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, सूर्योदय 7:07प्रातः, सूर्यास्त 5:22 सायं, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक आज: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, गण्डमूल विचार रात्रि 7:37 से

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 22, 2022

आज का पंचांग:: 23 नवम्बर 2022, बुधवार,

Filled under:

आज का पंचांग::

23 नवम्बर 2022,  बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 8, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि अमावस, नक्षत्र विशाखा, सूर्योदय 7:06am, सूर्यास्त 5:22pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक

कल: मार्गशीर्ष अमावस



*मेष  व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। समाज में उच्च पद प्राप्त होगा। जॉब में इच्छित परिणाम मिलेंगे। ऑफिस की राजनीति में आप सक्रिय रहेंगे।


🐂 *वृषभ जॉब में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।


👭 *मिथुन.  धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। पुराने झगड़ों के सुलझने के आसार दिख रहे हैं। परिवार के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सूझबूझ के माध्यम से आप अपने काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह के लिये पारिवारिक सहमति मिल सकती है।


🦀 *कर्क कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक विचार आपके काम की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलने में कठिनाई होगी। घर में मित्रगण और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं।


सिंह; आपका आत्मविश्वास आपको सभी कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। अधिकारी वर्ग के साथ मित्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर बड़ी डील करने के लिये दिन शुभ है। नयी जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं।


👧🏻 *कन्या सर्दी के कारण आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


⚖ *तुला आज का दिन आपके लिये काफी शुभ है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न बरतें। लम्बे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी।


🦂 *वृश्चिक राजनीतिक विषयों पर आपको अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिये। मन में अनैतिक कार्यों के प्रति रुचि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिये लाभकारी रहने वाली है। आपको आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने खानपान को संयमित रखें।


🏹 धनु *नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की बेहतरीन सम्भावना है। मन में आत्मसन्तुष्टि का भाव रहेगा। यात्राओं से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


🐊 *मकर अटके हुये कार्यों को आप शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग सम्बन्धी व्यवसाय में धन लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आप गहराई से विषयों को जानने का प्रयास करेंगे। समय का बेहतरीन उपयोग करने से लाभ होगा।


⚱ *कुंभ अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पिता की सलाह लेने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं को लेकर धैर्यवान और उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।


मीन : अपने व्यवहार को संयमित रखें। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर परेशानी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 22, 2022