शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

जीवन में खूब तरक्की करते हैं C नाम वाले लोग, जानिए इनके स्वभाव की खास बातें

Filled under:



C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

C Letter Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व को प्रभावित करता है।नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के कई सारे राज बताता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। मान्यता है कि प्रत्येक अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण होते हैं। आज हम C अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। अंग्रेजी के अक्षर C से शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है? आइए जानते हैं...

C नाम वालों का स्वभाव 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। इन लोगों के लिए दूसरे व्यक्तियों की भावनाएं काफी मायने रखती हैं। ऐसे लोग हर तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। स्वभाव अच्छा होने के चलते इनके आसानी से दोस्त बन जाते हैं। 

C नाम वालो का करियर 

C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। C अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती है। 

C नाम वालो का प्रेम संबंध

C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्रेम में काफी विश्वास करने वाले होते हैं। साथी के साथ इनके प्रेमपूर्ण सम्बन्ध भी काफी अच्छे होते हैं। ये लोग रिश्ते को लेकर ये बेहद समर्पित और ईमानदार होते हैं। 


स्पष्ट बोलने वाले होते हैं

C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्पष्ट बोलने वाले होते हैं, लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। ये लोग आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं। हालांकि ये लोग ईमानदार होते हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 06, 2023

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

B' अक्षर वाले होते हैं बेहद प्यारे-प्यारे और क्यूट

Filled under:

 आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।



जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरु होता है वो काफी संवेदनशील होते है। हालांकि येे काफी लविंग,केयरिंग और क्यूट होते हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं। बी अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है, उन्हें सेक्स लाइफ पर भी काफी भरोसा होता है। अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं। सुंदरता B वालों को लुभाती है इसलिए ये प्रकृति से स्नेह रखते है। ये हरियाली पसंद होते हैं। समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेने वाले होते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है। लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 05, 2023

आज का पंचांग:6 जनवरी 2023, शुक्रवार,

Filled under:



आज का पंचांग:6 जनवरी 2023,  शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 22, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र आर्द्रा, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:35 सायं, राहुकाल सुबह 10:30 से 12:00 तक, कल: पौष पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारम्भ, श्रीसत्यनारायण व्रत, शाकम्भरी जयन्ती

*मेष  कारोबार में आमदनी होने के योग बन रहे हैं। फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं। बच्चों के लिये उपहार खरीदने का विचार बनायेंगे। जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा। आज का काम कल पर टालना उचित नहीं है।


🐂 *वृषभ अपनी योजनाओं को लोगों से सार्वजनिक न करें। वाहन के मेंटीनेंस पर धन खर्च करना पड़ सकता है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। हृदय रोगियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी योग्यता को और विकसित करने का प्रयास करेंगे।।

👭 *मिथुन.  बौद्धिक चातुर्य के माध्यम से काम बना लेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। जिन लोगों के साथ मतभेद हैं उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। महिलायें सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं।

🦀 *कर्क आप लोगों पर अपने विचारों को थोपने से बचें। आज आपको काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी अनिवार्य है। नींद में कमी के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपने वैचारिक दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें।

सिंह; इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। लेकिन अनुशासन के अभाव के कारण आपके काम बिगड़ भी सकते हैं। शाम के समय आपका किसी परिजन के साथ झगड़ा भी हो सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार के साथ आनन्द के क्षणों में शामिल रहेंगे।

👧🏻 *कन्या व्यवसाय में आपकी अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जो लोग नया शोरूम या दुकान वगैरह खोलना चाहते हैं उनके लिये दिन अच्छा है। काम के बीच परिवार पर से ध्यान न हटायें। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा ले जायेंगे।

तुला,, 
आपको अपनी क्षमता पर अविश्वास नहीं करना चाहिये। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।


🦂 *वृश्चिक व्यापारिक सम्बन्धों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। घर की गोपनीय बातों को दूसरों से साझा न करें। शाम के बाद का समय अच्छा है। नया कारोबार शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। क्रोध के कारण नजदीकी सम्बन्धी आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलने का योग बन रहा है।

🏹 धनु *व्यापार में सूझबूझ का परिचय देंगे। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। स्वभाव में लचीलेपन के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। एक समय पर एक ही काम करें। रक्तचाप के रोगियों को दवाइयाँ समय पर लेनी चाहिये।

🐊 *मकर सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी।

⚱ *कुंभ शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ठीक तरह से अध्ययन कर लें। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र का विवाद समाप्त होगा। समय का सदुपयोग आप अच्छी तरह से करेंगे।

मीन : यदि आज ख़रीदारी करना चाह रहे हैं तो अपने शुभचिन्तकों और परिजनों से सलाह अवश्य ले लें। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा तनाव लेना उचित नहीं है। अपनी स्किल्स को सुधारने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में उलझन पैदा हो सकती है।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 05, 2023

बुधवार, 4 जनवरी 2023

वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन "पुष्करिणी" तिथियाँ

Filled under:

 वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन "पुष्करिणी" तिथियाँ 



 श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा । 

      ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।

🌸 इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों । 

🌸 जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।

             ×××××××××××


🌹 वैशाख मास के अंतिम ३ दिन दिलायें महापुण्य पुंज 🌹


   🌸 ‘स्कंद पुराण’ के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अंतिम ३ दिन, त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं | इनका नाम ‘ पुष्करिणी ’ हैं, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं | 

🌸 जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |

  🌸 वैशाख मास में लौकिक कामनाओं का नियमन करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है | जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है |

🌸 जो इन तीनों दिन विधिवत ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है, तथा तेजस्वी एवं यशस्वी बन जाता है |

🌸 जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति समस्त पापों से मुक्त होता है। और उसकी इच्छित कामनाएं अवस्य पूर्ण होती हैं |

🌸 इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुण्यकर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही ने सिद्ध प्राप्त कर लीं |

🌸 अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन इत्यादि करते हुऐ श्रीविष्णु उपासना अवस्य करनी चाहिए |

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र भोपाल

           -:शक्ती-उपासक:-

       पं.कृपाराम उपाध्याय

   (ज्योतिर्विद, तंत्रज्ञ, एवं तत्ववेत्ता)

   (भोपाल) म.प्र. #-7999213943

               जय भैरवी

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 04, 2023

आज का पंचांग: 5 जनवरी 2023, गुरुवार,

Filled under:




आज का पंचांग: 5 जनवरी 2023,  गुरुवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 21, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्दशी, नक्षत्र मृगशिरा, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:35 सायं राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक, कल: ईशान व्रत

*मेष  आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। यदि अपने प्रोफेशन से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। मित्रों और दूरस्थ परिजनों के साथ वीडियों कॉल कर सकते हैं। आपको सोच कर बोलने की आवश्यकता है। धन बचत करने का प्रयास करेंगे।

🐂 *वृषभ व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन के मामलों में सजग रहना चाहिये। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन की कमी के कारण अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। आपको मेहनत का यथोचित परिणाम नहीं मिलेगा।

👭 *मिथुन.  अचानक विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम की प्रशंसा होगी। घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आपको काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

🦀 *कर्क आपको मेहनत से समझौता नहीं करना चाहिये। कुछ समय एकान्त और शान्ति से बितायें। लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नियन्त्रण रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

सिंह; नये व्यावसायिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। परिवार की ज़िम्मेदारियाँ आपको मिल सकती हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मूवीज देखने का प्लान बनायेंगे। आप रचनात्मक कार्यों में काफी रुचि लेंगे।

👧🏻 *कन्या सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। व्यापार में शानदार धन लाभ होगा। परेशानियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। वाणी और व्यवहार में सन्तुलन रखें।

तुला,, 
फाइनेंस से जुड़े हुये मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। दोपहर के बाद आपके सभी काम सफल होंगे।


🦂 *वृश्चिक बड़े प्रोजेक्ट्स में आपको निवेश नहीं करना चाहिये। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। आज आपको परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं।

🏹 धनु *जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ायेगा। आपकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। लोग आपकी विचारधारा से सहमत रहेंगे।

🐊 *मकर जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रखते थे वे आपकी प्रशंसा करेंगे। अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। प्रेमी जन आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। बुजुर्ग लोगों की सेवा में आप काफी सक्रिय रहेंगे। समाज में आपको काफी सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं।

⚱ *कुंभ जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी बड़ी डील हो सकती है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी बनायी हुई कोई योजना सफल होने की सम्भावना है। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे।

मीन : दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। अकारण विवादों में फँसने से बचना चाहिये। अपनी मानसिकता को बदलने का प्रयास करें।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 04, 2023

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

आज का पंचांग: 4 जनवरी 2023, बुधवार

Filled under:



आज का पंचांग: 4 जनवरी 2023,  बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र रोहिणी, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:34 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक कल: प्रदोष व्रत


*मेष  नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। भविष्य की किसी योजना को लेकर स्वजनों से चर्चा करेंगे। इन्टरनेट और फोन के अधिक उपयोग के कारण आपकी निद्रा खराब हो सकती है। परिस्थितियों को देखते हुये स्वयं को तैयार रखें।


🐂 *वृषभ नयी जॉब के लिये कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी जन आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के कार्यों में समय बितायेंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। इसके कारण आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।


👭 *मिथुन.  परिवार के मामले में दूसरों की सलाह लेने से बचें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सामाजिक कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णय गलत हो सकते हैं। पुराने ऋणों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे।


🦀 *कर्क आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण होगा। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। दाम्पत्य जीवन को और रोमांटिक बनायेंगे। ऐसा भी हो सकता है की आप उन्हें कुछ उपहार दें। उधार लिये हुए धन का सदुपयोग करेंगे।


सिंह; किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें। अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। सन्तान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में असन्तोष का भाव पनप सकता है। ऑफिस में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है।


👧🏻 *कन्या कारोबार को तकनीक से जोड़ने में सफलता मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। बच्चों की प्रतिक्रिया और विचारों का सम्मान करें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कमीशन से जुड़े हुये कार्यों से बेहतरीन लाभ मिल सकता है।


तुला,, 

कार्यक्षेत्र में आपका तनाव कम होगा। मीटिंग में आप अपने सहयोगियों के ऊपर छाये रहेंगे। फोन पर मित्रों के माध्यम से नकारात्मक सूचना मिल सकती है। विद्यार्थी आज कुछ नवीन विधाओं की तरफ सक्रिय रहेंगे। माता-पिता की आज्ञा का कड़ाई से पालन करें। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।



🦂 *वृश्चिक वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। आपको अपने बॉस की चिन्ता हो सकती है। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। आप आध्यात्मिक चिन्तन को काफी महत्व देंगे।


🏹 धनु *कार्यक्षेत्र में आपको जटिल काम सौंपे जाने की सम्भावना है। आपको झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिये। निर्भीक बने रहें निश्चित ही उलझे काम बनेंगे। मानसिक अशान्ति और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।


🐊 *मकर दोपहर तक का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। लेकिन उसके बाद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाएक कोई रुका हुआ काम बन सकता है। आज आप कारोबार में वृद्धि के लिये रणनीति और प्रयास करते रहेंगे। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है।


⚱ *कुंभ आपका कोई काम आपके परिजनों को प्रभावित कर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें। लोग आपके साथ निकटता बनाये रखेंगे। बच्चों को आज माता-पिता से डांट खानी पड़ सकती है।


मीन : जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें वरना बात अनावश्यक खिंच सकती है। किसी अच्छे और लोककल्याण के कार्य के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी। बच्चों के ऊपर आपको गर्व होगा। आपको तीव्र गति से काम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर लें व उसी दिशा में आगे बढ़ें।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 03, 2023

आपका नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है तो कुछ ऐसी है आपकी पर्सनैलिटी

Filled under:



  ऐसा माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके जन्म के समय, दिन और महीने के अनुसार तो तय होता ही है और इसके साथ ही जब बच्चे का नामकरण होता है तब भी उसके व्यक्तित्व में उसके नाम के अनुसार कुछ खूबियों और कुछ खामियों का संग्रह होने लगता है। जब भी किसी बच्चे का नामकरण होता है तो ज्योतिषी उसके लिए सबसे शुभ अक्षर के बारे में जानकारी देकर उसका नाम तय करते हैं।

आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है, इसका आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चलता है. कुछ अक्षरों को प्रभावशाली माना जाता है जैसे- A, J, O और S. आइए जानते हैं जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है, उनका स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है...

अंकज्योतिष में अक्षर ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा जाता है. ये काफी प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं. ये दूसरों के सामने अपने मनमुताबिक अपनी छवि गढ़ने में सक्षम होते हैं.

आपने कई बार ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के बारे में पढ़ा-सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने अपने नाम पर गौर किया है? कई प्रसिद्ध अभिनेताओं, लेखकों और संगीतकारों ने सफलता पाने के लिए अपना नाम बदला. हर व्यक्ति पर उसके नाम का भी प्रभाव जरूर पड़ता है क्योंकि हर अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण होते हैं.


A अक्षर सबसे प्रभावशाली अक्षर माना जाता है और अगर आपका नाम इसी अक्षर से शुरू होते है तो इसका मतलब है कि आप काफी दृढ़ प्रतिज्ञ और साहसी किस्म के व्यक्ति हैं. आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है और आप अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं.

A अक्षर से नाम वाले लोग जिंदगी में हर जगह आगे रहने की इच्छा रखते हैं. ये बहुत ही महात्वाकांक्षी होते हैं और नेतृत्व करना इन्हें पसंद होता है. ए अक्षर कई बार एग्रेसिव, एडवेंचरस का भी प्रतीक होता है.

कई लोगों को आप रूड और ईगो वाले शख्स लग सकते हैं. आपको पता होता है कि आपको अपनी लाइफ में क्या चाहिए और इसीलिए आप इसे दूसरों से शेयर करने में यकीन नहीं रखते हैं.

A अक्षर नाम वाले लोग काफी इंटेलिजेंट, स्मार्ट होते हैं और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होता है. आप व्यावहारिक सोच वाले व्यक्ति हैं इसलिए आपके निर्णय अधिकतर सही साबित होते हैं.

A अक्षर से नाम वाले कम रोमांटिक होते हैं. इन्हें सीरियस रिलेशनशिप पसंद होती हैं और ये जिस शख्स से प्यार करते हैं, उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं. हालांकि ये पब्लिक प्लेस में प्यार दिखाने में सहज नहीं होते हैं और अपनी प्यार को घर पर या एकांत के क्षणों में ही जाहिर करते हैं.

आप अपने लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसे पाकर रहते हैं. आप थोड़े से बेसब्र होते हैं और आपके अंदर धैर्य की थोड़ी सी कमी होती है. अगर लोग आपके सामने उदारता और विनम्रता से पेश आएं तो भी आप बहुत तेजी से रिऐक्ट नहीं करते हैं.इनकी लाइफ पर कोई और कंट्रोल करे, ये इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है.


Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 03, 2023