ABOUT कानपूर पत्रिका
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
reportkanpur@gmail.com
Get in touch - mon-sat: 12:00 am - 4:00 pm
वैशाख मास की महापुण्यप्रद अंतिम तीन "पुष्करिणी" तिथियाँ
श्रुकदेवजी राजा जनक से कहते हैं : ‘‘राजेन्द्र ! वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो अंतिम तीन पुण्यमयी तिथियाँ हैं – त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा ।
ये बडी पवित्र व शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी है, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं । पूर्वकाल में वैशाख शुक्ल एकादशी को शुभ अमृत प्रकट हुआ । द्वादशी को भगवान विष्णु ने उसकी रक्षा की । त्रयोदशी को उन श्रीहरि ने देवताओं को सुधा-पान कराया । चतुर्दशी को देवविरोधी दैत्यों का संहार किया और पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य प्राप्त हो गया ।
🌸 इसलिए देवताओं ने संतुष्ट होकर इन तीन तिथियों को वर दिया : ‘वैशाख की ये तीन शुभ तिथियाँ मनुष्यों के पापों का नाश करनेवाली तथा उन्हें पुत्र-पौत्रादि फल देनेवाली हों ।
🌸 जो संम्पूर्ण वैशाख में प्रातः पुण्यस्नान न कर सका हो, वह इन तिथियों में उसे कर लेने पर पूर्ण फल को ही पाता है । वैशाख में लौकिक कामनाओं को नियंत्रित करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।
×××××××××××
🌹 वैशाख मास के अंतिम ३ दिन दिलायें महापुण्य पुंज 🌹
🌸 ‘स्कंद पुराण’ के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अंतिम ३ दिन, त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं | इनका नाम ‘ पुष्करिणी ’ हैं, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं |
🌸 जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है |
🌸 वैशाख मास में लौकिक कामनाओं का नियमन करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है | जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है |
🌸 जो इन तीनों दिन विधिवत ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है | अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है, तथा तेजस्वी एवं यशस्वी बन जाता है |
🌸 जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति समस्त पापों से मुक्त होता है। और उसकी इच्छित कामनाएं अवस्य पूर्ण होती हैं |
🌸 इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुण्यकर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही ने सिद्ध प्राप्त कर लीं |
🌸 अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन इत्यादि करते हुऐ श्रीविष्णु उपासना अवस्य करनी चाहिए |
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र भोपाल
-:शक्ती-उपासक:-
पं.कृपाराम उपाध्याय
(ज्योतिर्विद, तंत्रज्ञ, एवं तत्ववेत्ता)
(भोपाल) म.प्र. #-7999213943
जय भैरवी
आज का पंचांग: 4 जनवरी 2023, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र रोहिणी, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:34 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक कल: प्रदोष व्रत
*मेष नकारात्मक विचार आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकते हैं। प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। भविष्य की किसी योजना को लेकर स्वजनों से चर्चा करेंगे। इन्टरनेट और फोन के अधिक उपयोग के कारण आपकी निद्रा खराब हो सकती है। परिस्थितियों को देखते हुये स्वयं को तैयार रखें।
🐂 *वृषभ नयी जॉब के लिये कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी जन आपके प्रति समर्पण भाव रखेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी रुचि के कार्यों में समय बितायेंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। इसके कारण आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।
👭 *मिथुन. परिवार के मामले में दूसरों की सलाह लेने से बचें। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सामाजिक कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णय गलत हो सकते हैं। पुराने ऋणों के कारण थोड़ी परेशानी होगी। लोगों के बीच अपनी छवि को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे।
🦀 *कर्क आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण होगा। सहकर्मियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रहेगा। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। दाम्पत्य जीवन को और रोमांटिक बनायेंगे। ऐसा भी हो सकता है की आप उन्हें कुछ उपहार दें। उधार लिये हुए धन का सदुपयोग करेंगे।
सिंह; किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लें। अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। सन्तान के व्यवहार और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन में असन्तोष का भाव पनप सकता है। ऑफिस में आपको उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है।
👧🏻 *कन्या कारोबार को तकनीक से जोड़ने में सफलता मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। बच्चों की प्रतिक्रिया और विचारों का सम्मान करें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कमीशन से जुड़े हुये कार्यों से बेहतरीन लाभ मिल सकता है।
तुला,,
कार्यक्षेत्र में आपका तनाव कम होगा। मीटिंग में आप अपने सहयोगियों के ऊपर छाये रहेंगे। फोन पर मित्रों के माध्यम से नकारात्मक सूचना मिल सकती है। विद्यार्थी आज कुछ नवीन विधाओं की तरफ सक्रिय रहेंगे। माता-पिता की आज्ञा का कड़ाई से पालन करें। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
🦂 *वृश्चिक वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। आपको अपने बॉस की चिन्ता हो सकती है। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें। आप आध्यात्मिक चिन्तन को काफी महत्व देंगे।
🏹 धनु *कार्यक्षेत्र में आपको जटिल काम सौंपे जाने की सम्भावना है। आपको झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिये। निर्भीक बने रहें निश्चित ही उलझे काम बनेंगे। मानसिक अशान्ति और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें।
🐊 *मकर दोपहर तक का समय थोड़ा तनाव भरा रहेगा। लेकिन उसके बाद सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाएक कोई रुका हुआ काम बन सकता है। आज आप कारोबार में वृद्धि के लिये रणनीति और प्रयास करते रहेंगे। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है।
⚱ *कुंभ आपका कोई काम आपके परिजनों को प्रभावित कर सकता है। प्रेम सम्बन्धों में शंका और वहम की जड़े न पड़ने दें। पारिवारिक सदस्यों का ध्यान रखें। लोग आपके साथ निकटता बनाये रखेंगे। बच्चों को आज माता-पिता से डांट खानी पड़ सकती है।
मीन : जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें वरना बात अनावश्यक खिंच सकती है। किसी अच्छे और लोककल्याण के कार्य के कारण स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी। बच्चों के ऊपर आपको गर्व होगा। आपको तीव्र गति से काम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर लें व उसी दिशा में आगे बढ़ें।
अंकज्योतिष में अक्षर ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा जाता है. ये काफी प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं. ये दूसरों के सामने अपने मनमुताबिक अपनी छवि गढ़ने में सक्षम होते हैं.
A अक्षर सबसे प्रभावशाली अक्षर माना जाता है और अगर आपका नाम इसी अक्षर से शुरू होते है तो इसका मतलब है कि आप काफी दृढ़ प्रतिज्ञ और साहसी किस्म के व्यक्ति हैं. आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है और आप अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं.
A अक्षर से नाम वाले लोग जिंदगी में हर जगह आगे रहने की इच्छा रखते हैं. ये बहुत ही महात्वाकांक्षी होते हैं और नेतृत्व करना इन्हें पसंद होता है. ए अक्षर कई बार एग्रेसिव, एडवेंचरस का भी प्रतीक होता है.
कई लोगों को आप रूड और ईगो वाले शख्स लग सकते हैं. आपको पता होता है कि आपको अपनी लाइफ में क्या चाहिए और इसीलिए आप इसे दूसरों से शेयर करने में यकीन नहीं रखते हैं.
A अक्षर नाम वाले लोग काफी इंटेलिजेंट, स्मार्ट होते हैं और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होता है. आप व्यावहारिक सोच वाले व्यक्ति हैं इसलिए आपके निर्णय अधिकतर सही साबित होते हैं.
A अक्षर से नाम वाले कम रोमांटिक होते हैं. इन्हें सीरियस रिलेशनशिप पसंद होती हैं और ये जिस शख्स से प्यार करते हैं, उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं. हालांकि ये पब्लिक प्लेस में प्यार दिखाने में सहज नहीं होते हैं और अपनी प्यार को घर पर या एकांत के क्षणों में ही जाहिर करते हैं.
आप अपने लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसे पाकर रहते हैं. आप थोड़े से बेसब्र होते हैं और आपके अंदर धैर्य की थोड़ी सी कमी होती है. अगर लोग आपके सामने उदारता और विनम्रता से पेश आएं तो भी आप बहुत तेजी से रिऐक्ट नहीं करते हैं.इनकी लाइफ पर कोई और कंट्रोल करे, ये इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है.
गुरु संतति का कारक ग्रह है । सन्तति से मिलने वाला सुख, संतति का स्वभाव, गर्भ की स्थिति, आदि का गुरु मूलरूप से अत्यन्त महत्व पूर्ण करक ग्रह है ।
गुरो: पंचमत: पुत्र: त विद्या
गुरु की पंचम स्थान से पुत्र या विद्या या शिक्षा का विचार किया जाता है । गुरुनाम देहपूष्टीच ।
शरीर में गुरु मेद (fat) का करक ग्रह है । शरीर पुष्टि, स्थूलता, अति खाने से होने वाली बीमारी आदि रूप से गुरु का अभ्यास करना चाहिए ।
गुरु पुरुष ग्रह, गौर वर्ण का, मानी, शांत स्वभाव का, सद्विवेक बृद्धि का, प्राकृतिक रूप से शुभ ग्रह है।
गुरु का सम्बन्ध अगर कुंडली में छठे, आठवे और बारहवे भाव से आता है तो पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है जैसे की गैस, पाचन क्रिया गड़बड़ाना, लीवर और किडनी से सम्बंधित समस्या I
गुरु ग्रह के शुभ लाभ पाने के लिए और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए अगर इन वस्तुओ को जल मिला कर स्नान किया जाये तो बहुत लाभ होता है I
मदयंती पल्लवश्च मधुकं श्वेतसर्षपाः
मालती पुष्पयुक्ताश्च स्नानेन गुरुतोषणम् पकउ
मदयंती के पत्र, मुलैठी, सफेद सरसों, हल्दी, केसर और मालती के पुष्पों को जल में मिला कर स्नान करने से गुरु प्रसन्न होते हैं ।
स्थान हानि करो जीवः
स्थान वृद्धि करो शनि ।।
शनि जिस भाव में बैठता है उस भाव की व्रद्धि करता है और गुरु जिस भाव में बैठेगा उस भाव की हानि करेगा ।
वास्तव में जब गुरु शनि के घर में होगा तब ही स्थान की हानि करेगा । और शनि गुरु के घर में होगा तब ही स्थान की वृद्धि करेगा।
गुरु में सबसे बड़ी पॉजिटिव एनर्जी है लेकिन उसके लिए हमे इतना सत्व गुण के नजदीक रहना होगा नही तो ये गुरु ग्रह इतना अशुभ फल देता है की बड़े बड़े रोग जैसे की डायाबीटीस, श्वास की तकलीफ, थायराइड, बीपी, मोटापा इत्यादि राजरोग जेसी बीमारी शुरू हो जाती है जो मरते दम तक साथ नही छोड़ती। जिसका गुरु केंद्र में जल तत्व का हे उसको गुरु की महादशा में चरबी युक्त आहार नही लेना चाहिए क्योंकि आजकल शरीर के मोटापे के कारण ही ज्यादातर स्थाई बीमारी घर कर जाती है। पकउ।
कैसे करें बृहस्पति देव की पूजा ताकि उनकी कृपा मिल सके?
👉 गुरुवार को चने की दाल, गुड, पीतवस्त्र, हल्दी व स्वर्ण आदि का दान करें। गौ-ब्राह्मणौ का सहयोग करें।
👉- बृहस्पतिवार का उपवास रक्खें , इस दिन नमक का सेवन न करें।
👉- घर के पिछले हिस्से में केले का पेड़ लगाएं और रोज प्रातः उसमे जल डालें
👉- बृहस्पति के मन्त्रों का जाप करें, या नित्य प्रातः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी होता है
👉 फलदार वृक्ष लगाए।।
👉- विद्वानों, ज्ञानी ब्राह्मणों एवं बुजुर्गों का सम्मान करें और इनका भूलकर भी अपमान ना करें।
👉- अगर बृहस्पति अशुभ हो तो गले में माला और स्वर्ण धारण नहीं करना चाहिए
बृहस्पति अकारक या मारक हो और अशुभ फल दे रहा हो तो क्या उपाय करें?
👉- नित्य प्रातः हल्दी मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें "एक सोने या पीतल के लोटे से"। एवं विष्णु की स्वर्ण मूर्ति अपने पास रक्खें ।
👉-गुरुतुल्य, विद्वान, ब्राह्मण एवं धर्मकार्यों में संलग्न, पुज्यनीय व्यक्तियों की यथायोग्य सेवा करके आशीर्वाद लेते रहें।
👉- बरगद की जड़ या हल्दी को "गुरू के अनुष्ठान से प्राणप्रतिष्ठित कर" पीले धागे के साथ गले में धारण करें। - भोजन में भी हल्दी का प्रयोग अधिक करें ।
👉- नित्य सूर्योदय के पूर्व गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।
👉- पीला पुखराज या टोपाज सोने में धारण करें "परंतु किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेकर ही" ।
अगर दुर्भाग्य आपका पीछा न छोड़ रहा हो तो, पुराने वस्त्र पहन कर गुरुवार को किसी नदी या सरोवर पर जाएँ, अपने साथ साफ़ नवीन वस्त्र भी ले जाएँ, पुराने वस्त्र पहन कर नदी या सरोवर के जल से स्नान करें , और पुराने वस्त्र वहीँ छोड़ दें और साथ लाये दूसरे नवीन वस्त्र पहन लें। हाथ जोड़कर भगवान विष्णु एवं गुरू की प्रार्थना करें व निवेदन करें कि पुराने वस्त्रों के साथ आपके पाप व दुर्भाग्य भी यहीं छूट जाए। पकउ।
नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु और मंत्रणा का कारक माना जाता है. पीला रंग, स्वर्ण, वित्त और कोष, कानून, धर्म, ज्ञान, मंत्र, ब्राह्मण और संस्कारों को नियंत्रित करता है. शरीर में पाचन तंत्र, मेदा और आयु की अवधि को निर्धारित करता है. पांच तत्वों में आकाश तत्त्व का अधिपति होने के कारण इसका प्रभाव बहुत ही व्यापक और विराट होता है. महिलाओं के जीवन में विवाह की सम्पूर्ण जिम्मेदारी बृहस्पति से ही तय होती है, ।।
सामान्य व्यक्ति कैसे समझें कि बृहस्पति अशुभ है?
👉 बृहस्पति के कमजोर या अशुभ होने से व्यक्ति में, संतानों में या परिवार में संस्कारों की कमी होती हैं।
👉 विद्या , शिक्षा और धन-सम्मान प्राप्ति में बाधा के साथ साथ व्यक्ति को बड़ों और विद्वानों का सहयोग पाने में मुश्किलें आती हैं।
👉व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर होता है,कैंसर और लीवर की सारी गंभीर समस्याएँ बृहस्पति ही देता है।
👉संतान पक्ष की ओर से चिन्ताऐं व समस्याएँ भी परेशान करती हैं।
👉- व्यक्ति सामान्यतः निम्न कर्म की ओर झुकाव रखता है और बड़ों का सम्मान नहीं कर पाता ।
बृहस्पति के शुभ होने के लक्षण क्या हैं?
👉- व्यक्ति विद्वान और ज्ञानी होता है, सहजता से ही मान सम्मान पाता है।
👉- व्यक्ति के ऊपर दैवीय कृपा होती है और व्यक्ति जीवन में तमाम समस्याओं से आसानी से बचता रहता है।
👉-गुरू प्रधान व्यक्ति आम तौर पर शिक्षा, धर्म , समाज सेवी, लेखन, कानून या कोष (बैंक) आदि के कार्यों में पाऐ जाते हैं
👉- अगर बृहस्पति केंद्र में उच्च, मूलत्रिकोण, मित्रग्रही या स्वग्रही हो और पाप प्रभावों से मुक्त हो तो व्यक्ति की सारी समस्याएँ हो जाती हैं।
👉- कभी कभी ये वलवान बृहस्पति अत्यधिक स्वाभिमानी और भोजन प्रिय भी बना देता है।
-----------------------------------------------
वैसे हमने ग्रहों में गुरु यानी बृहस्पति का बारीकी से शुभाशुभ एवं उपाय समझाने का भरपूर प्रयास किया है परंतु फिर भी कोई निर्णय बिना योग्य ज्योतिषाचार्य के परामर्श ना लें, यही सर्वाधिक उचित होगा।
-:भैरवी-उपासक:-
राजज्योतिषी:- पं. कृपाराम उपाध्याय "स्वर्ण पदक"
जीवन "रेखा" ज्योतिष शोध केंद्र, भोपाल म.प्र. #- 7999213943
*मेष आज आप किसी बुद्धिजीवी से गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। लोगों के बीच आप चर्चा का केन्द्र बन सकते हैं। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निवारण हो सकता है।
🐂 *वृषभ सरकारी कार्यों में जो रुकावट थी वो आज पुनर्गतिमान होने की सम्भावना है। अधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों की मदद लेकर आप कोई भी काम आज शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार घाटे में काफी कमी आ सकती है।
👭 *मिथुन. दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। बेवजह की यात्रा आपको नुकसान पहुँचा सकती है। खाली समय का प्रयोग अध्ययन और चिन्तन में लगायें। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। जॉब में आपके अधिकार कम किये जा सकते हैं।
🦀 *कर्क कमीशन से आपको धन लाभ हो सकता है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। जिसकी थकान आपको रात में अनुभूत होगी। ससुराल पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें।
सिंह; कारोबारियों को नये क्लाइंट्स मिल सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोग अपनी कार्य दक्षता का परिचय देंगे। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से स्पष्ट कर पायेंगे। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा।
👧🏻 *कन्या जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है। व्यावसायिक समस्याओं को दूसरों के सामने न व्यक्त करें। मेहनत का फल न मिलने से मन दुखी हो सकता है। आज आपको ज्यादातर समय घर पर बिताना चाहिये।
⚖ *तुला नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। दिनभर के कार्यों के कारण थकान रहेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको कर्ज और उधार नहीं लेना चाहिये। सरकार से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं।
🦂 *वृश्चिक जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको व्यापार में काफी अच्छा धन मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अनुसरण करें। कहीं सुनी हुई बातों को ज्यादा तूल न दें। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।
🏹 धनु *आज पेन्डिंग कार्यों को पूरा करने का दिन है। किसी बाहरी व्यक्ति से नोक-झोक न करें। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुँचायें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे।
🐊 *मकर व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने योग बन रहे हैं। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। दैनिक पूजा पाठ को काफी समय देंगे। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। काम के बीच आप आराम करेंगे।
⚱ *कुंभ आज का दिन आपके लिये आत्ममन्थन का दिन है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। किसी परेशानी के होने पर शान्ति और धैर्य का परिचय दें। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।
मीन : किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा को लेकर काफी गम्भीर रहेगा। जीवनसाथी को कुछ सरप्राइज़ देने का विचार बनायेंगे। शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बोलचाल के दौरान शब्द चयन सावधानी पूर्वक करें।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
Copyright © 201. Metro UI Theme. Designed by: Templateism