शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

डेंगू का उपचार: डेंगू एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है,

Filled under:

 डेंगू का उपचार: आजकल डेंगू एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है, पुरे भारत में ये बड़ी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है जिससे कई लोगों की जान जा रही है l

यह एक ऐसा वायरल रोग है जिसका माडर्न मेडिकल चिकित्सा पद्धति में कोई इलाज नहीं है परन्तु आयुर्वेद में इसका इलाज है और वो इतना सरल और सस्ता है कि उसे कोई भी कर सकता है l
तीव्र ज्वर, सर में तेज़ दर्द, आँखों के पीछे दर्द होना, उल्टियाँ लगना, त्वचा का सुखना तथा खून के प्लेटलेट की मात्रा का तेज़ी से कम होना डेंगू के कुछ लक्षण हैं जिनका यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो रोगी की मृत्यु भी सकती है l
यदि आपके आस-पास किसी को यह रोग हुआ हो और खून में प्लेटलेट की संख्या कम होती जा रही हो तो चित्र में दिखाई गयी चार चीज़ें रोगी को दें :
१) अनार जूस
२) गेहूं घास रस
३) पपीते के पत्तों का रस
४) गिलोय/अमृता/अमरबेल सत्व
अनार जूस तथा गेहूं घास रस नया खून बनाने तथा रोगी की रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करने के लिए है, अनार जूस आसानी से उपलब्ध है यदि गेहूं घास रस ना मिले तो रोगी को सेब का रस भी दिया जा सकता है l
- पपीते के पत्तों का रस सबसे महत्वपूर्ण है, पपीते का पेड़ आसानी से मिल जाता है उसकी ताज़ी पत्तियों का रस निकाल कर मरीज़ को दिन में २ से ३ बार दें , एक दिन की खुराक के बाद ही प्लेटलेट की संख्या बढ़ने लगेगी l
- गिलोय की बेल का सत्व मरीज़ को दिन में २-३ बार दें, इससे खून में प्लेटलेट की संख्या बढती है, रोग से लड़ने की शक्ति बढती है तथा कई रोगों का नाश होता है l यदि गिलोय की बेल आपको ना मिले तो किसी भी नजदीकी पतंजली चिकित्सालय में जाकर "गिलोय घनवटी" ले आयें जिसकी एक एक गोली रोगी को दिन में 3 बार दें l

यदि बुखार १ दिन से ज्यादा रहे तो खून की जांच अवश्य करवा लें l
यदि रोगी बार बार उलटी करे तो सेब के रस में थोडा नीम्बू मिला कर रोगी को दें, उल्टियाँ बंद हो जाएंगी l
ये रोगी को अंग्रेजी दवाइयां दी जा रही है तब भी यह चीज़ें रोगी को बिना किसी डर के दी जा सकती हैं l
डेंगू जितना जल्दी पकड़ में आये उतना जल्दी उपचार आसान हो जाता है और रोग जल्दी ख़त्म होता है l

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

आज का पंचांग: 26 नवम्बर 2022, शनिवार,

Filled under:



 आज का पंचांग:

26 नवम्बर 2022,  शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 11, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया रात्रि 7:28 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र मूला दोपहर 2:38 तक तदनन्तर पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय 7:08am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 9:00 से 10:30 तक

कल: गण्डमूल विचार दोपहर 2:58 तक





*मेष  दिन की शुरुआत ठीकठाक रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।


🐂 *वृषभ जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। अचानक धन हानि हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें।


👭 *मिथुन.  परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। और आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिये। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। आप मामलों को समझदारी से निपटा लेंगे। आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।


🦀 *कर्क नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। भाग्य भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें। सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिये बाजार जा सकते हैं। नये कोर्स में प्रवेश लेने के लिये दिन बहुत अच्छा है।


सिंह; ऑफिस में आपको एक साथ कई काम सँभालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिये। किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं।


👧🏻 *कन्या कार्यक्षेत्र का माहौल उत्तम बना रहेगा। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखें। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को कमजोर समझने की गलती न करें। सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।


⚖ *तुला व्यापार में विस्तार के लिये लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नये अवसर मिलेंगे। एकान्त में आत्ममन्थन करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। पुरानी मीठी यादें आपके मन को गुदगुदायेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा जोरों पर रहने वाली है।


🦂 *वृश्चिक आपके स्वभाव में काफी बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनायें बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन आप बातचीत के द्वारा मामला सुलझा लेंगे।


🏹 धनु *कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। घर के लिये कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।


🐊 *मकर आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें।



⚱ *कुंभ व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नये स्रोत बनने की सम्भावना बन रही है। घर के सदस्य काफी प्रफुल्लित और आनन्द में रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे।


मीन : दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। पेन्डिंग पड़े कार्य को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों की मदद मिलेगी।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

Filled under:

 साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करने से मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से निजात पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा.

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है. शनिदेव को कर्मफल दाता, कलियुग का दंडाधिकारी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है. इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही ये 3 दशकों के बाद अपनी मूल त्रिकोण में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि से साढ़ेसाती व ढैय्या खत्म हो जाएगी. जबकि कुछ पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि देव 17 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.



साल 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती

शनि 30 साल बाद दोबारा से 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी. मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर दूसरा और मकर राशि पर अंतिम चरण रहेगा. वहीं, साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी.

https://www.youtube.com/watch?v=dYWMshSpupw

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 25, 2022

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

आज का पंचांग: 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार,

Filled under:

आज का पंचांग: 25 नवम्बर 2022,  शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 10, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र ज्येष्ठा सायं 5:21 तक तदनन्तर मूला, सूर्योदय 7:07am, सूर्यास्त 5:21pm, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक कल: शुक्र पश्चिम में उदय सायं 5:21 से, गण्डमूल विचार 


Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 24, 2022

इन लक्षणों से पहचानें कि पितरों के साथ बाहरी शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

Filled under:

 

हमने जाना कि पित्र शांति के उपाय पर भी लाभ क्यूँ नहीं हो रहा  है .इस अंक में हम यह समझेंगें कि किन लक्षणों से जाना जाय कि हमारे पित्र के साथ बाहरी  शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

१. जब आपके या आपके परिवार के साथ अचानक कोई रोग , दुर्घटना , हानि , अपयश , विवाद , शुरू हो जाय और आपकी कुंडली में पितृ दोष भी हो तब आप यह मान लीजिये की आपके पितरो के साथ बाहरी शक्तियां भी जुड़ गयी हैं

२. जब आपके घर में प्रत्यक्ष दिखाई देने वाले खर्च से अधिक खर्च हो बचत योग्य आय होने पर भी भविष्य हेतु कुछ ण कर पाए , बनते काम अचानक बिगड़ जाय , संतान दुष्ट प्रवृति अथवा नशे आदि में लिप्त हो जाए जबकि आपके खानदान में नशा और अपराध , युद्ध का इतिहास न रहा हो तो आप समझ ले की आपके पितरो के साथ बाहरी शक्तियां भी जुडी हो सकती हैं

३. यदि गर्भ में कई लोगो के परिवार में मृत्यु हो , युवाओं के साथ दुर्घटनाएं हो और परिवार के मांगलिक कार्यों में बाधा आ रही हो विशेष कर संतानों को कोई भी समस्या हो रही हो उन्नति न हो रही हो तो आपको समझना चाहिए की आपके पितरो के साथ बाहरी प्रभाव भी हो सकते हैं

उपरोक्त सभी प्रकार की समस्याएं बाहरी शक्ति का प्रभाव होने पर अचानक और बहुत तीव्रता से उत्पन्न होती है तथा हानि भी अधिक करती है जबकि सिर्फ अपने पित्र होने पर पितृ दोष में होने वाली सम्सयायें बहुत धीरे धीरे होती है जिनका प्रभाव अक्सर समझ में नहीं आता एक दो पीढ़ी के बाद इसका स्पष्ट प्रभाव दिखता है क्युकी अपने पितृ कितने भी रुष्ट हों वह कम हानि की कोशिश करते हैं

सामान्य राहत के लिए काली जी की उपसना करे और प्रत्यंगिरा मन्त्र का जप करें

किसी योग्य से मार्गदर्शन लेकर पूर्ण उपाय करें. [मुक्ति मार्ग ]

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 24, 2022

बुधवार, 23 नवंबर 2022

ज्योतिष के अनुसार सपने में सांप का दिखना

Filled under:

अक्सर जब लग्न के 12वें घर में राहु आता है तो सपने में सांप दिखाई देता है जिनको जीवन में बार बार सांप दिखाई दे उनकी जन्म कुंडली के लग्न में या 12वें घर में राहु विराजमान है या लग्नेश के साथ राहु विराजमान है अथवा कुंडली मे कालसर्प दोष है।


जब स्वप्न में सांप दिखाई दे तो करें यह उपाय




चाहे आप स्वप्न में या वास्तविक जीवन में सांप से भयभीत रहते हैं या फिर यदि आपको लग रहा है की सांप के दिखाई देने के आप के स्वप्न का फल बुरा हो सकता है तो शिव मंदिर में जाएँ और उनकी पूजा अर्चना करें रुद्राभिषेक करवाएं या शिव मंदिर में जाकर शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।


महाभारत ग्रन्थ के शुरुआत में ही सर्प सत्र नाम से अध्याय है उसका पठन और श्रवण मात्र से व्यक्ति को सर्पों से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता।


चन्द्रमा और सूर्य के कहने पर राहू नामक राक्षस का भगवान विष्णु ने सर काट दिया था उस राक्षस के सर का नाम राहू और धड़ का नाम केतु है।


उसी समय से राहू की सूर्य और चंद्रमा से शत्रुता है। जो लोग सूर्य और चन्द्रमा की दशा और राहू के अंतर में होते हैं उन्हें भी राहू से भय होता है जिस कारण स्वप्न में सांप दिखाई देते हैं।


ऐसे लोगों को विष्णु की शरण में जाना चाहिए श्री विष्णु का मंत्र है,

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

.

इस मन्त्र का मन ही मन पाठ करने से केवल इक्कीस दिनों में आप राहू के बुरे फल को शुभ फल में बदल सकते हैं।


किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से आरम्भ कर लगातार 41 दिन भुजंग स्तोत्र का पाठ सर्व प्रकार के सर्प भय से मुक्ति दिलाता है।


नवनाग पूजन उपरांत राहु केतु के वैदिक जप और दशांश हवन से भी सर्प दोषों से मुक्ति मिलती है।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 23, 2022

आज का #पंचांग: 24 नवम्बर 2022, #गुरुवार,

Filled under:

विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास की प्रविष्टा 9, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र अनुराधा रात्रि 7:37 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, सूर्योदय 7:07am, सूर्यास्त 5:22pm, राहुकाल दोपहर 1:30 से 3:00 तक

आज: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, गण्डमूल विचार रात्रि 7:37 से




*मेष  इस समय स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। बवासीर के रोगियों को जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये।


🐂 *वृषभ परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की सम्भावना है।


👭 *मिथुन.  जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें।


🦀 *कर्क पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी समस्या होगी। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। दैनिक दिनचर्या थोड़ी बाधित रहेगी।


सिंह; रियल एस्टेट कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट आने की आशंका है।


👧🏻 *कन्या कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।


⚖ *तुला करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।


🦂 *वृश्चिक जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है।


🏹 धनु *जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।


🐊 *मकर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा।



⚱ *कुंभ पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द भाव बढ़ेगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष की रहने वाली हैं इसीलिये समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये आइडियाज़ मन में आयेंगे। जल्दबाज़ी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी।


मीन : आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।


।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIनवंबर 23, 2022