गुरुवार, 12 जुलाई 2018

खजाने की खोज में हम !

Filled under:



खजाने की खोज में हम !

आज के समय में प्रतेक व्यक्ति चाहे वो पैसे वाला हो या गरीब सभी परेशां है दुखी है क्यों, क्योंकि उनके जीवन में सब कुछ तो मिल रहा है लेकिन खुशिया नहीं मिल रही है / खुशिया तो खरीदी भी नहीं जा सकती है / न ही कोई खुशियों का भंडारा कर रहा है न ही कोई खुशियों का दान कर कर रहा है जो लाइन में खडे होकर हम खुशिया पा लेंगे / सभी भाग रहे है रणभूमि में जिस रणभूमि में सभी का लक्ष्य उस खजाने को पाने का है जिसके लिए सभी लड़ रहे है उस खजाने के लिए / कह भी रहे है सभी कि उस खजाने को पाने के बाद जीवन तृप्त हो जायेगा / लेकिन रन भूमि में उस खजाने को पाने के बाद भी सभी अतृप्त नज़र आ रहे है / जिसको खजाना मिल गया वो भी अतृप्त  है और जिसको नहीं मिला वो भी अतृप्त है / क्यों खजाना मिलने के बाद तो सब ठीक हो जाना चाहिए था लेकिन फिर भी हम वही कि वाही  ही खड़े है क्यों / क्योंकि खजाना तो खाली था जिस खजाने को हम देख रहे थे और जिसको लड़ कर हासिल किया वास्तव में वो खजाना मिलने के बाद तो हमे मालूम पड़ा कि वो खजाना तो कम था, पूरा खजाना तो हमे मिला ही नहीं / पूरा खजाना जिसमे धन हो, सम्मान हो, पद हो, ख़ुशी हो, लेकिन हमे तो एसा या ये सब तो मिला ही नहीं इनमे से कुछ ही तो मिल पाया अर्थात इतना लडने और दौडने के बाद भी हम हार गए जो चाहिए था वो तो मिला ही नहीं जिसके लिए दौड़ रहे थे, जिसको दूर से देखा वो तो ये था ही नहीं आखिर वो खजाना है कहा ?
उस पूरे खजाने कि तलाश तो वर्षो से चल रही है और हम सभी खोज रहे है दूर से देखने में तो वो पूरा ही लगता है लेकिन जैसे जैसे उसके पास जाते जाते है वो कम होता जाता है या उस खजाने से कुछ चीजे हमेशा कम हो जाती है / ऐसे खजाने कि खोज हमेशा होती रहेगी / एक ऐसा खजाना जो परिपूर्ण हो / वो परिपूर्ण खजाना कैसे प्राप्त होगा आखिर पूरे खजाने कि खोज कब समाप्त होगी क्या वो जमीन  के नीचे गडा है या असमान के ऊपर है वो कहा है जो वास्तव में परिपूर्ण है ?
परिपूर्ण खजाना तभी प्राप्त होता है जब हम खुशिया बाटे ख़ुशी तब बाट सकते है जब हम खुश हो क्या दान तभी दिया जा सकता है जब पैसे हो, क्या भंडारा तभी किया जा सकता है जब अनाज हो ,नहीं ऐसा नहीं है पैसा हो तभी दान देना चाहिए या तभी भंडारा करवाना चाहिए जब अनाज हो ये तो हम सोच रहे है कि हमारे पास कुछ नहीं है लेकिन मन होता है ऐसा भी करने का लेकिन ईश्वर ने हमे इतना नहीं दिया कि हम ये सब कर सके लेकिन क्या जो दिया, वो कर पा रहे है नहीं फिर देने के बाद क्या पता आप न करे ?
लेकिन कुछ न होने के बाद भी तो दान और भंडारा किया जा सकता है  भंडारा खुशियों का और दान शिक्षा का श्रम का दान अच्छे संस्कारो का, तो कर सकते है जो ईश्वर ने हमे दिया है लेकिन हम नहीं कर रहे है और जो नहीं है उसकी इच्छा कर रहे और वो आने के बाद फिर वही ईश्वर ने हमे ये नहीं दिया, दिया होता तो करता / ऐसे भंडारे और दान करने से ख़ुशी मिलती है ,वो ख़ुशी किसी खजाने से कम नहीं होती है इसके बाद आपका सम्मान बढेगा आपको कोई ख़राब नहीं कहेगा आपका समाज में पद होगा जो एक परिपूर्ण खजाना है / लोगो के देखने और सोचने का नजरिया बदल जायेगा / इन सब से जो ख़ुशी मिलेगी वो पैसे होने के पहले और पैसे होंने के बाद भी नहीं मिलेगी /
हमारे जीवन का लक्ष्य दान का हो कि हमे रोजाना दान करना है संस्कारो का शिक्षा का ,श्रम का और बाटनी है ढेर सारी खुशिया / आपके द्वारा किये गए ये कार्य और बाटी गई ये खुशिया आपके पास 10 गुनी रफ़्तार से और 100 गुना ज्यादा हो कर वापस आती हुई दिखाई देंगी / और आपको उड़ा के ले जाएँगी अपने साथ उस खजाने के पास जो खजाना आप बचपन में माँ कि गोद से लेकर माटी पर घुटने चलते हुए कर्म प्रधान बन कर दौडते ही उस रणभूमि मे लडते हुए ही खोज रहे थे / ये खजाना आपको जमीं के अन्दर खुदाई करने से नहीं मिलेगा / जमीं से ऊपर  और आकाश के नीचे सूर्य के उजाले में और चाँद कि दुधिया रौशनी में नहाता हुआ गंगा जल सा ठंडा और पवित्र मन और तन के साथ दिमाग को उड़ा कर ऐसे स्थान पर ले जाता है जहा आपके सामने सभी छोटे नज़र आते है, लेकिन इसके बाद भी सब आपको प्यार करते है और आप सब को प्यार करते है और आप खुश है आपके अन्दर घ्रणा ईर्ष्या घमंड कुछ भी नहीं होता है यहाँ तक कि आपके पास पैसा हो या न हो कोई फर्क नहीं पड़ता है / लेकिन ये खजाना जो मिला है इसे कोई लूट न ले, ये बढता जाए और बढता जाय / वास्तव में ये जो खजाना मिला है ये कोई ले ही न पायेगा क्योंकि मैं खुद जितना खजाना बाटता जा रहा हु लुटा रहा हु ये ईश्वर उससे 100 गुना तेज़ी से और 1000 गुना ज्यादा वापस दे कर फिर से मुझे उड़ा  कर ले जा रहा है, मैं रो रहा हु मैं हस रहा हु मैं नाच रहा हु मैं मैं कहा हु  मैं जानना नहीं चाहता हु लेकिन शायद मैं उस ईश्वर के पास हु ये ही तो वो खजाना है जो खोजा जा रहा है लेकिन मिल नहीं रहा है मैं ये खजाना पा चूका हु और सबको दोनों हाथो से लुटा रहा हु खुशियों से नाच रहा हु रो रहा हु भाग रहा हु इधर उधर बाटता जा रहा हु फिर भी ये क्या ईश्वर मेरे ईश्वर हम सब के ईश्वर बता दे सबको कि मत दौड़ो इस दुनिया कि अंधी भीड़ में मत लड़ो सम्मान के लिए मत लड़ो भगवान के लिए मत लड़ो पैसो के लिए मस्त हो कर खुश हो कर खजाना बाटो क्योंकि खजाना जमीं के अन्दर खुदाई करने से सपने में आने से नहीं मिलता /
आज का इन्सान दिमागी रूप से बहूत ही अच्छा है इतना अच्छा कि बेहतर दिमाग के साथ तकनिकी का साथ हम पहले से ज्यादा सक्षम भी है / नए से नए  तकनिकी खोज रहे है हम नए नए अविष्कार कर रहे है चाँद से लेकर मंगल तक जाने कि बातो को सच कर रहे है हमारे पूर्वजो ने जो बाते हवा में या यु ही कह दी थी उन्हे हम सच्चाई के धरातल पर ले कर आ चुके है उनका देखा गया सपना सच कर के दिखा रहे है / आज क्या संभव नहीं है सभी सब कुछ लेकिन फिर भी तकनिकी रूप से इतना सुद्रण होने के बाद भी क्या अभी तक हम एक परिपूर्ण चारित्रिक और एक अच्छा इन्सान बना सके है नहीं क्यों ,क्या इतनी तकनिकी विकसित करने के बाद भी इतनी अविष्कारों के बाद भी हम लोगो के अन्दर से गन्दगी और बुरइयो को मिटा सके है नहीं ? उन सिसकियों को खुशियों में बदलने वाली मशीन बना पाय है जो बेआबरू कर दी गई है उस इन्सान को सही कर पायेंगे जिसने जिंदगी को बर्बाद कर दिया है नहीं ,क्या आज तक हम एक अच्छी सोच विकसित कर पाय है क्यों नहीं कर पाय है क्योंकि हम अभी भी उस झूठे खजाने कि दौड़ में दौड़ रहे है अंधे बन कर सब जानते हुए भी अनजान बन जाते है सब पता है हमे लेकिन अज्ञानता कि चादर ओड़ कर निकल पड़ते है / अपने दिमाग में ये घर कर बैठे है कि पैसा ही सब कुछ है हमारा शरीर हमारा जीवन किसके लिए है क्या पैसे के लिए है फिर शरीर के साथ पैसा और खुद शरीर इस धरती में क्यों रह जाता है सब माटी में क्यों मिल जाता है / जिन चीजों को  हम छु सकते है वो हमारे साथ नहीं रह जाती है और जिन चीजों को हम छु नहीं सकते, महसूस कर सकते है वो हमारे साथ हमेशा रहती है जिंदगी के साथ भी और जिन्दगी न होने के बाद भी खजाना जो ईश्वर हमे देता है खोज जो ईश्वर तक ले जाती है वो ज्ञान जो अध्यात्मिक है वो तकनिकी जो अच्छे  दिमाग विकसित कर सके वो अविष्कार जो अच्छे और बुरे चरित्र को खोज सके / किसी के साथ बुरा न हो कोई बेआबरू न हो चारो और खुशिया हो चारो और लोग उस खुशियों के खजाने को लूट रहे हो आपस में बाट  रहे हो प्यार खुशिया , सोचिये क्या नजारा होगा जब सब ओर खुशिया ही खुशिया होंगी किसी चेहरे पर परेशानी न हो सब मुस्करा रहे हो सुबह से लेकर शाम तक सब मुस्करा रहे  हो और सोते समय भी हसते रहे, उठे भी तो मुस्कराते हुए / चारो और खुशिया ही खुशिया कोई  समस्या नहो कोई परेशानी न हो / सब लोग लूट लो उस खजाने जो लूटा जा रहा है सालो से लेकिन कोई लूट न पाया /




आओ खोजे ऐसा खजाना लूट जाये, तो भी बढता जाये,
जिसके लिए कोई लडे, न मरे, न डरे,
बस लूटे और लुटाये, खजाना फिर भी बढता जाये,
खुशिया हो, त्याग हो, प्यार हो, सम्मान हो,
न हो ईर्ष्या, न हो घ्रणा, न हो बुराई,
हो ऐसी तकनिकी जिससे अच्छा इन्सान बन जाये,
आओ खोजे ऐसा खजाना जहा ईश्वर और इन्सान मिल जाये /
आओ खोजे ऐसा खजाना लूट जाये, तो भी बढता जाये,
ये लेख ईश्वर और इन्सान पत्रिका से लिया गया है जिसके सर्वेअधिकार सुरक्षित है /  
Written By :- 
Pandit Aasheesh Tripathi
 Jyotish Aacharya

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 12, 2018

आज का राशिफल 13 जुलाई 2018

Filled under:

आज का राशिफल 13 जुलाई 2018
पंडित आशीष त्रिपाठी
आपका दिन मंगलमय हो
मेष (Aries)
मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान‍ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

वृष (Taurus)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।

मिथुन (Gemini)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क (Cancer)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।

सिंह (Leo)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। विवाद से बचें।

कन्या (Virgo)
नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

तुला (Libra)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। दूसरों पर विश्वास न करें।

धनु (Sagittarius)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर (Capricorn)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रमाद न करें।

कुंभ (Aquarius)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

मीन (Pisces)
दु:खद सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 12, 2018

मंदसौर की घटना पर आशीष त्रिपाठी की कविता ऐ इन्सान अब बस करो इंसानियत के रस्ते बंद मत करो

Filled under:

मंदसौर की घटना पर आशीष त्रिपाठी की कविता  ऐ इन्सान अब बस करो इंसानियत के रस्ते बंद मत करो

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 12, 2018

बुधवार, 11 जुलाई 2018

आज का राशिफल (12 जुलाई 2018

Filled under:

आज का राशिफल  12 जुलाई 2018)
पंडित आशीष त्रिपाठी
मेष (Aries)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृष (Taurus)
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन (Gemini)
रोजगार में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क (Cancer)
धनहानि हो सकती है। सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। झंझटों में न पड़ें।8

सिंह (Leo)
चिंता, भय व कष्ट का वातावरण बन सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या (Virgo)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सुख के साधन जुटेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला (Libra)
भागदौड़ अधिक होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बाधा संभव है।

वृश्चिक (Scorpio)
लेन-देन में सावधानी रखें। मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम न लें।

धनु (Sagittarius)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर (Capricorn)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी।

कुंभ (Aquarius)
संतान की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

मीन (Pisces)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। विवाद न करें।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 11, 2018

फिर में कौन हूं

Filled under:

फुर्सत में सभी है समय किसी के पास नही है
पैसे सबके पास है लेकिन गरीब कोई नही है
फिर में कौन हूं
मंजिले सबके पास है पर सड़के कही नही है
अरमान सबके पास है लेकीन उम्मीदे नही है
फिर में कौन हूं
दिल सबके पास है पर अपनापन नही है
रिस्ते सबके पक्के है पर मुसीबत में कोई नही है
फिर में कौन हूं
गाड़िया सबके पास है पर जगह नही है
खुशिया सबके पास है पर खुद कोई नही है
फिर में कौन हूं
भगवान सबके घर मे है लेकिन आशीष नही है
हँसते सब है पर उदास कोई नही है
फिर में कौन हूं आशीष

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 11, 2018

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

आज का राशिफल 11 जुलाई 2018

Filled under:

पंडित आशीष त्रिपाठी
आप का दिन शुभ हो
आज का राशिफल 11 जुलाई 2018
मेष (Aries)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

वृष (Taurus)
नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों पर विश्वास न करें।

कर्क (Cancer)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।

सिंह (Leo)
योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी।

कन्या (Virgo)
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रसन्नता रहेगी। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra)
चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)
रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कुंभ (Aquarius)
मेहनत अधिक, लाभ कम रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। चोट व रोग से बचना होगा।

मीन (Pisces)
व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। कुसंगति से बचें। आय में वृद्धि होगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 10, 2018

रविवार, 8 जुलाई 2018

आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो

Filled under:

आज का राशिफल (9 जुलाई 2018)
मेष (Aries)
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष (Taurus)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम बिलकुल न लें।

मिथुन (Gemini)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। झंझटों में न पड़ें, बाकी सामान्य रहेगा।

कर्क (Cancer)
आंखों में रोग व चोट से पीड़ा संभव है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।

सिंह (Leo)
घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या (Virgo)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनार्जन होगा। कुसंगति से बचें।

तुला (Libra)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। कष्ट संभव है।

धनु (Sagittarius)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा।

मकर (Capricorn)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। प्रसन्नता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।

कुंभ (Aquarius)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। थकान महसूस होगी।

मीन (Pisces)
प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 08, 2018