रविवार, 8 जनवरी 2023

आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

Filled under:

 


आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

किसी भी व्यक्ति का नाम उसके बारे में बहुत कुछ बयां करता है। सबसे ज्यादा मायने रखता है नाम का पहला अक्षर, वास्तव में नाम का पहला अक्षर कुछ ऐसी खासियत बताता है जो आपके भविष्य के लिए बहुत सी बातें बताता है। यही नहीं नाम का पहला अक्षर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी दूसरों को बताता है। पिछले कुछ दिनों से हम नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व के बारे में बता रहे हैं। आइए उसी क्रम आज आपको बताते हैं D अक्षर से शुरू होने के वाले लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में।

वास्तव में अगर आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है, तो आप वह व्यक्ति हैं जो शांति और सुरक्षा चाहते हैं। आप शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप उन लोगों में से एक हैं जिनके पास जीवन में उद्देश्य और दिशा की दृढ़ समझ होती है और आप आगे की योजना अच्छी तरह से बनाते हैं।

सहानुभूतिपूर्ण से परिपूर्ण होते हैं D अक्षर वाले

अपने लक्ष्य के प्रति सचेत होते हैं D अक्षर वाले


आप उन लोगों में से एक हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं और काम को किसी भी हद तक जाकर पूरा करते हैं। वर्कप्लेस में मेहनती होते हैं और उन्हें सफलता हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हालांकि कई बार ये लोग किसी दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन सफलता हमेशा इनके कदम चूमती है। (C अक्षर वालों की पर्सनैलिटी)

डाउन टू अर्थ होते हैं D अक्षर वाले

आप स्वभाव से विनम्र और ईमानदार हैं और हमेशा डाउन टू अर्थ होते हैं इस वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं। कभी -कभी आप बिना वजह गुस्से में भी आ जाते हैं लेकिन बहुत जल्द ही इस परिस्थिति से बाहर आ जाते हैं। आप उनमें से एक हैं जो दुःख में भी मुस्कुराते रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं।

कॉम्टीशन की भावना रखते हैं D अक्षर वाले


आप उनमें से एक हैं जो दूसरों के प्रति कॉम्टीशन की भावना रखते हैं। दूसरों से प्रतिस्पर्धा रखने की वजह से से हमेशा आगे बढ़ने के बारे में ही सोचते हैं और कई बार आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आप मिलनसार और अच्छे लोगों में से एक हैं जो वास्तव में दूसरों के मन को मोह लेते हैं।


चूंकि आपका नाम D अक्षर से शुरू होता है इसलिए आप ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और दूसरों की समस्या में उनका साथ देते हैं। आप किसी को भी बड़ी समस्याओं से बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप दूसरों के दर्द को महसूस करते हैं और दूसरों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हालांकि कई बार सामने वाला आपकी अहमियत नहीं समझ पाता है और आपका फायदा उठा सकता है।

सुरक्षा और संतुलन के प्रतीक होते हैं  D अक्षर वाले

D अक्षर संतुलन, सुरक्षा और शांति का प्रतीक है। यह अपने आप में खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप हमेशा काम और परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं। आप वो व्यक्ति हैं जो अपने काम और परिवार को हमेशा अहमियत देते हैं और उनमें बैलेंस रखते हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 08, 2023

आज का पंचांग: 9 जनवरी 2023, सोमवार,

Filled under:


आज का पंचांग: 9 जनवरी 2023, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 25, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया सुबह 9:40 तक तदनन्तर तृतीया, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय 7:32am, सूर्यास्त 5:38pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक
कल: गण्डमूल विचार सुबह 6:05 से

*मेष  ऑफिस में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिये पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें।


🐂 *वृषभ कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है।

👭 *मिथुनजीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है। आज घर को पर्याप्त समय देंगे।।

🦀 *कर्क वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। गुप्त शत्रुओं में आपको सावधान रहना चाहिये।

सिंहपारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपनी नौकरी से काफी सन्तुष्ट रहेंगे।

👧🏻 *कन्या व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा।
तुला,, 
आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलती निश्चित है। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें।

🦂 *वृश्चिक यदि आप कंसल्टेंसी सम्बन्धित किसी काम से जुड़े हुये हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे।

🏹 धनु *युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बनें।

🐊 *मकर कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विदेश में व्यवसाय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

⚱ *कुंभ नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी की देखभाल करेंगे।

मीन : प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 08, 2023

शनिवार, 7 जनवरी 2023

कहीं आपकी परेशानी का कारण जन्मकुंडली में "विषदोष" तो नहीं .....

Filled under:


    




     कुंडली में शनि ओर चंद्र की युती से विषदोष का निर्माण होता है जैसे:- १- दोंनो ग्रहों का एकसाथ बैठना। २- शनि-चंद्र का परस्पर दृष्टि योग। ३- एक दूसरे के नक्षत्र में होना। ४- विषय परिस्थितियों में.. इनका ग्रह परिवर्तन भी विषदोष के परिणाम देता है। 

 आखिर शनि और चंद्र तो मित्र होते हैं फिर इनका संबंध दोष क्यों ❓    चलो समझते हैं....  चंद्र सबसे तीव्रगामी और शनी सबसे मंदगामी होता है। अब दोनों का एक होना मतलब.....  "गाड़ी का क्लच-ब्रैक व एक्सीलेटर को एक साथ दवाकर चलाना यानि कि जिंदगी की गाड़ी के इंजन का घुटते रहना अथवा गर्म हो कर सीज होने का खतरा बने रहना या फिर क्लच प्लेट चिपक जाना । .... हां एक खास बात और इस स्थिति में गाडी चलाने पर फ्यूल "एनर्जी" भी बहुत खर्च होगी परिणाम ना के बराबर।" ..... कुल मिलाकर जीवन गती में असंतुलन ।।

           सायद चंद्र शनि... दोनों मित्र होकर भी नैसर्गिक तौर पर भिन्न गतिशीलता व स्वभाव वाले हैं इसलिए दोनों का योग... सामान्यतः विषाक्त फल ही देता है.... इनकी युती का द्वादश भावों में विस्तृत फल देखते हैं 👇👇

👉1️⃣ लग्न में विषदोष होने पर व्यक्ति का आत्मवल कमजोर "आत्महत्या तक के विचार आना" हीनभावना से ग्रसित, दूसरों से तुलना करके स्वयं को कमजोर मानने से दुखी। हां इसका प्रभाव सातवें भाव पर भी पडता है। इससे दांपत्य जीवन कलह पूर्ण एवं असंतुष्ट ही रहता है आपसी शंका कुशंकाओं से भरा रहता है।।

👉2️⃣. दूसरे भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति अक्सर जीवनभर धन के अभाव से जूझता रहता है। कुटुंब से दूरियां वह असहयोग मिलता है। तथा वाणी दोष या कटुभाषी हो सकता है।

👉3️⃣ तृतीय भाव में विष योग व्यक्ति का पराक्रम कमजोर कर देता है और निरास सी महसूस करता रहता है । और वह अपने भाई-बहनों से कष्ट पाता है। स्वयं के कठिन परिश्रम से ही जीवन यापन संभव होता है ।।

👉4️⃣ चतुर्थ भाव सुख स्थान में विषदोष होने पर सुखों में कमी आती है और मातृ सुख कम मिल पाता है। मकान में  नकारात्मक अहसास बेचैनी रहना एवं शीलन या घुटन सी रहना। सार्वजनिक जीवन में असहज महसूस करना।। पडौसियों से संबंधों में कड़वाहट सी बनी रहती है।।

👉5️⃣ पंचम भाव में ये दोष होने पर संतान सुख कम ही मिलता है संतानों की परेशानी रह सकती है और व्यक्ति की अविवेकशीलता व गलत निर्णय क्षमता ही उसको दुखदाई होती है। कुल देवी-देवताओं का कोप भी रह सकता है।

👉6️⃣. छठे भाव में विष योग बना हुआ है तो व्यक्ति के अनावश्यक अनेक शत्रु बनते हैं । बीमारियां समझ में नहीं आती, और जीवनभर अक्सर कर्जदार रहता है। बीमारी व विवादों में धन और समय बर्बाद होता रहता है।

👉7️⃣ सप्तम स्थान में होने पर वैवाहिक जीवन में अक्सर असंतुष्टि, विवाद व तनाव रहता है। तलाक तक होने की स्थिति आ जाती है। विजिनिस पार्टनर से धोखे और जीविका में बदलाव होते रहते हैं ।।

👉8️⃣ अष्टम भाव में  विष योग व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट देता है। दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। ससुराल पक्ष से भी परेशान रह सकता है। छवी को खराब करने वाले आरोप भी लगते रहते हैं। गुप्त धन के चक्कर में भी बर्बाद हो सकता है।

👉9️⃣ नवम भाव में विष योग में व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है कठिन परिश्रम करने पर भी उचित अवसर नहीं मिलते। ऐसा व्यक्ति धर्म और कर्तव्यों के प्रति भी लापरवाह हो सकता है। प्रेतबाधा ग्रसित भी हो सकता है।

👉1️⃣0️⃣ दशम भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति के मान-प्रतिष्ठा में कमी रहती है अक्सर अपमान का शिकार भी होता है। राजदंड भी हो सकता है। कार्यशैली अक्सर डगमगाई रहती है। पिता या पैतृक संपत्ति से विवाद रह सकता है।

👉1️⃣1️⃣ एकादश भाव में विष योग व्यक्ति को बार-बार दुर्घटना करवाता है। आय के साधन न्यूनतम होते हैं। बड़े भाई-बहनों से विवाद रहता है। इच्छाओं का अधिकतर दमन ही करना होता है।

👉1️⃣2️⃣ द्वादश भाव में यह योग है तो सदैव आय से अधिक खर्च रहता है। सैया सुख भी न्यूनतम मिलता है। स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है ।।

          अधिक सूक्ष्म जानकारी व उपाय के लिए अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विद्वान को दिखाकर ही उचित उपाय अवस्य कर लें क्योंकि...   कोई भी योग कितना और कब प्रभाव देगा....  ये सूक्ष्म ज्योतिष गणनाओं एवं विभिन्न लग्नों के आधार से ही समझा जाता है। 

         -:शक्ती उपासक:-  

            राजज्योतिषी

जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र

पं. कृपाराम उपाध्याय   

 (ज्योतिष, तंत्र एवं तत्त्ववेत्ता)      -भोपाल म.प्र. , मोबा-7999213943          

           🌹जय भैरवी 🌹

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 07, 2023

आज का पंचांग: 8 जनवरी 2023, रविवार,

Filled under:




आज का पंचांग: 8 जनवरी 2023,  रविवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 24, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र पुष्य, सूर्योदय 7:32 प्रातः, सूर्यास्त 5:37 सायं, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक

*मेष  दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। व्यवसाय की दॄष्टि से समय सामान्य रहेगा। सम्पत्ति विवाद के मामले उलझ सकते हैं। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिये।


🐂 *वृषभ आज दिन सकारात्मक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय से बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे।

👭 *मिथुन.  किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना आवश्यक हो जाता है।

🦀 *कर्क आज जीवनसाथी के साथ काफी रोमांटिक समय बितायेंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। नये कारोबारी अनुबन्ध होंगे जो आपके लिये काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा।

सिंह; आज गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें। आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में नया प्रयोग न करें। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है।

👧🏻 *कन्या परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी करेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्रों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रणय सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है।

तुला,, 
यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे लौटाना पड़ेगा। आज आपको सभी काम निष्ठापूर्वक करने चाहिये। विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लम्बित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। दूसरों की परेशानियों को समझते हुये उनकी यथासम्भव मदद करेंगे


🦂 *वृश्चिक कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे।

🏹 धनु *कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में मेहनत के बाद भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिये। आडम्बर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा।

🐊 *मकर सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। पिता की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। कारोबारी लक्ष्यों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या सन्तुलित रहेगी।

⚱ *कुंभ आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपना इम्यून सिस्टम बहुत ही अच्छा रखें। ऑफिस में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें। फालतू बातों में आप समय बर्बाद न करें।

मीन : जीवनसाथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। युवा नये स्टार्ट अप और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें। विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा।

।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 07, 2023

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

आज का पंचांग: 7 जनवरी 2023, शनिवार,

Filled under:



आज का पंचांग: 7 जनवरी 2023,  शनिवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 23, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र पुनर्वसु, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:36सायं, राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 तक, कल: माघ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ

*मेष  किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिन्तित रहेंगे। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सभी कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। विरोधी पक्ष से सावधान रहें।


🐂 *वृषभ आप नये तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेंगी। किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। दाम्पत्य जीवन में शुभता रहेगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ेगा। व्यापार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं।

👭 *मिथुन.  आज आप खानपान पर काफी ध्यान देंगे। परिवार को लेकर परेशानी हो सकती है। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिये।

🦀 *कर्क आप नये कारोबार की योजना बनायेंगे। धार्मिक कार्यों को काफी महत्व देंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक होंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। फाइनेंस से जुड़े कड़े निर्णय ले सकते हैं।

सिंह; आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। अपनी दिनचर्या को दूसरों के अधीन न होने दें। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। आपको सन्तान पर धन खर्च करना पड़ेगा। सभी कार्य विलम्ब से पूरे होंगे।

👧🏻 *कन्या ऑफिस का जरूरी प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपको किसी बड़े संस्थान से नौकरी के ऑफर मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय में आपको अपेक्षानुकूल बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

तुला,, 
आपकी सामाजिक छवि को लोग बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है। व्यापार में सब आपके अनुकूल ही होता प्रतीत होगा। पुराने मामलों पर आप काम कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप अच्छे और प्रतिष्ठित लोगों के सम्पर्क में आयेंगे।


🦂 *वृश्चिक अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आयेगा। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लें। आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। बड़े खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है।

🏹 धनु *परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। पूर्व नियोजित कार्यों में अवरोध आ सकता है। मनोनुकूल काम न होने से मन व्यथित हो सकता है। नयी तकनीक सीखने के लिये उत्तम समय है। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

🐊 *मकर आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दाम्पत्य जीवन का आनन्द उठायेंगे। समाज में आपको प्रशंसा मिलेगी। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठा से पालन करेंगे। लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे।

⚱ *कुंभ व्यवसाय की स्थितियाँ पूर्ववत ही रहेंगी। शारीरिक रूप से ऊर्जवान रहेंगे। यदि कोई सर्जरी आदि करवाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जायें। अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। विवादों को दूर करने का प्रयास करें। आपको ऋण लेना पड़ सकता है।

मीन : परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही भारी हो सकती है। भावुक होकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। धन को लेकर तनाव दूर होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मीडिया और इंटरनेट में अफवाहों से बचने का प्रयास करें।
।💥🌺🚩आपका दिन शुभ हो 🚩🌺💥*

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 06, 2023

जीवन में खूब तरक्की करते हैं C नाम वाले लोग, जानिए इनके स्वभाव की खास बातें

Filled under:



C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

C Letter Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व को प्रभावित करता है।नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के कई सारे राज बताता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। मान्यता है कि प्रत्येक अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण होते हैं। आज हम C अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। अंग्रेजी के अक्षर C से शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है? आइए जानते हैं...

C नाम वालों का स्वभाव 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। इन लोगों के लिए दूसरे व्यक्तियों की भावनाएं काफी मायने रखती हैं। ऐसे लोग हर तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। स्वभाव अच्छा होने के चलते इनके आसानी से दोस्त बन जाते हैं। 

C नाम वालो का करियर 

C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। C अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती है। 

C नाम वालो का प्रेम संबंध

C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्रेम में काफी विश्वास करने वाले होते हैं। साथी के साथ इनके प्रेमपूर्ण सम्बन्ध भी काफी अच्छे होते हैं। ये लोग रिश्ते को लेकर ये बेहद समर्पित और ईमानदार होते हैं। 


स्पष्ट बोलने वाले होते हैं

C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्पष्ट बोलने वाले होते हैं, लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। ये लोग आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं। हालांकि ये लोग ईमानदार होते हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 06, 2023

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

B' अक्षर वाले होते हैं बेहद प्यारे-प्यारे और क्यूट

Filled under:

 आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।



जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरु होता है वो काफी संवेदनशील होते है। हालांकि येे काफी लविंग,केयरिंग और क्यूट होते हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं। बी अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है, उन्हें सेक्स लाइफ पर भी काफी भरोसा होता है। अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं। सुंदरता B वालों को लुभाती है इसलिए ये प्रकृति से स्नेह रखते है। ये हरियाली पसंद होते हैं। समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेने वाले होते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है। लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 05, 2023