
reportkanpur@gmail.com
Get in touch - mon-sat: 12:00 am - 4:00 pm

कुंडली में शनि ओर चंद्र की युती से विषदोष का निर्माण होता है जैसे:- १- दोंनो ग्रहों का एकसाथ बैठना। २- शनि-चंद्र का परस्पर दृष्टि योग। ३- एक दूसरे के नक्षत्र में होना। ४- विषय परिस्थितियों में.. इनका ग्रह परिवर्तन भी विषदोष के परिणाम देता है।
आखिर शनि और चंद्र तो मित्र होते हैं फिर इनका संबंध दोष क्यों ❓ चलो समझते हैं.... चंद्र सबसे तीव्रगामी और शनी सबसे मंदगामी होता है। अब दोनों का एक होना मतलब..... "गाड़ी का क्लच-ब्रैक व एक्सीलेटर को एक साथ दवाकर चलाना यानि कि जिंदगी की गाड़ी के इंजन का घुटते रहना अथवा गर्म हो कर सीज होने का खतरा बने रहना या फिर क्लच प्लेट चिपक जाना । .... हां एक खास बात और इस स्थिति में गाडी चलाने पर फ्यूल "एनर्जी" भी बहुत खर्च होगी परिणाम ना के बराबर।" ..... कुल मिलाकर जीवन गती में असंतुलन ।।
सायद चंद्र शनि... दोनों मित्र होकर भी नैसर्गिक तौर पर भिन्न गतिशीलता व स्वभाव वाले हैं इसलिए दोनों का योग... सामान्यतः विषाक्त फल ही देता है.... इनकी युती का द्वादश भावों में विस्तृत फल देखते हैं 👇👇
👉1️⃣ लग्न में विषदोष होने पर व्यक्ति का आत्मवल कमजोर "आत्महत्या तक के विचार आना" हीनभावना से ग्रसित, दूसरों से तुलना करके स्वयं को कमजोर मानने से दुखी। हां इसका प्रभाव सातवें भाव पर भी पडता है। इससे दांपत्य जीवन कलह पूर्ण एवं असंतुष्ट ही रहता है आपसी शंका कुशंकाओं से भरा रहता है।।
👉2️⃣. दूसरे भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति अक्सर जीवनभर धन के अभाव से जूझता रहता है। कुटुंब से दूरियां वह असहयोग मिलता है। तथा वाणी दोष या कटुभाषी हो सकता है।
👉3️⃣ तृतीय भाव में विष योग व्यक्ति का पराक्रम कमजोर कर देता है और निरास सी महसूस करता रहता है । और वह अपने भाई-बहनों से कष्ट पाता है। स्वयं के कठिन परिश्रम से ही जीवन यापन संभव होता है ।।
👉4️⃣ चतुर्थ भाव सुख स्थान में विषदोष होने पर सुखों में कमी आती है और मातृ सुख कम मिल पाता है। मकान में नकारात्मक अहसास बेचैनी रहना एवं शीलन या घुटन सी रहना। सार्वजनिक जीवन में असहज महसूस करना।। पडौसियों से संबंधों में कड़वाहट सी बनी रहती है।।
👉5️⃣ पंचम भाव में ये दोष होने पर संतान सुख कम ही मिलता है संतानों की परेशानी रह सकती है और व्यक्ति की अविवेकशीलता व गलत निर्णय क्षमता ही उसको दुखदाई होती है। कुल देवी-देवताओं का कोप भी रह सकता है।
👉6️⃣. छठे भाव में विष योग बना हुआ है तो व्यक्ति के अनावश्यक अनेक शत्रु बनते हैं । बीमारियां समझ में नहीं आती, और जीवनभर अक्सर कर्जदार रहता है। बीमारी व विवादों में धन और समय बर्बाद होता रहता है।
👉7️⃣ सप्तम स्थान में होने पर वैवाहिक जीवन में अक्सर असंतुष्टि, विवाद व तनाव रहता है। तलाक तक होने की स्थिति आ जाती है। विजिनिस पार्टनर से धोखे और जीविका में बदलाव होते रहते हैं ।।
👉8️⃣ अष्टम भाव में विष योग व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट देता है। दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। ससुराल पक्ष से भी परेशान रह सकता है। छवी को खराब करने वाले आरोप भी लगते रहते हैं। गुप्त धन के चक्कर में भी बर्बाद हो सकता है।
👉9️⃣ नवम भाव में विष योग में व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है कठिन परिश्रम करने पर भी उचित अवसर नहीं मिलते। ऐसा व्यक्ति धर्म और कर्तव्यों के प्रति भी लापरवाह हो सकता है। प्रेतबाधा ग्रसित भी हो सकता है।
👉1️⃣0️⃣ दशम भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति के मान-प्रतिष्ठा में कमी रहती है अक्सर अपमान का शिकार भी होता है। राजदंड भी हो सकता है। कार्यशैली अक्सर डगमगाई रहती है। पिता या पैतृक संपत्ति से विवाद रह सकता है।
👉1️⃣1️⃣ एकादश भाव में विष योग व्यक्ति को बार-बार दुर्घटना करवाता है। आय के साधन न्यूनतम होते हैं। बड़े भाई-बहनों से विवाद रहता है। इच्छाओं का अधिकतर दमन ही करना होता है।
👉1️⃣2️⃣ द्वादश भाव में यह योग है तो सदैव आय से अधिक खर्च रहता है। सैया सुख भी न्यूनतम मिलता है। स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है ।।
अधिक सूक्ष्म जानकारी व उपाय के लिए अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विद्वान को दिखाकर ही उचित उपाय अवस्य कर लें क्योंकि... कोई भी योग कितना और कब प्रभाव देगा.... ये सूक्ष्म ज्योतिष गणनाओं एवं विभिन्न लग्नों के आधार से ही समझा जाता है।
-:शक्ती उपासक:-
राजज्योतिषी
जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र
पं. कृपाराम उपाध्याय
(ज्योतिष, तंत्र एवं तत्त्ववेत्ता) -भोपाल म.प्र. , मोबा-7999213943
🌹जय भैरवी 🌹
C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
C Letter Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व को प्रभावित करता है।नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के कई सारे राज बताता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। मान्यता है कि प्रत्येक अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण होते हैं। आज हम C अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के बारे में बात करेंगे। अंग्रेजी के अक्षर C से शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है? आइए जानते हैं...
C नाम वालों का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। इन लोगों के लिए दूसरे व्यक्तियों की भावनाएं काफी मायने रखती हैं। ऐसे लोग हर तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। स्वभाव अच्छा होने के चलते इनके आसानी से दोस्त बन जाते हैं।
C नाम वालो का करियर
C अक्षर के नाम वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देती है। करियर में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है। इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। C अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती है।
C नाम वालो का प्रेम संबंध
C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्रेम में काफी विश्वास करने वाले होते हैं। साथी के साथ इनके प्रेमपूर्ण सम्बन्ध भी काफी अच्छे होते हैं। ये लोग रिश्ते को लेकर ये बेहद समर्पित और ईमानदार होते हैं।
स्पष्ट बोलने वाले होते हैं
C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग स्पष्ट बोलने वाले होते हैं, लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। ये लोग आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते हैं। हालांकि ये लोग ईमानदार होते हैं।
आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अक्षरों यानी अल्फाबेट का क्या असर पड़ता है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्ययन किया है। उन्हीं से बातचीत पर आधारित लेख में हम बता रहे हैं A से Z तक अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के B अक्षर से शुरु होता है वो काफी संवेदनशील होते है। हालांकि येे काफी लविंग,केयरिंग और क्यूट होते हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातें काफी असर करती है हालांकि वो छोटी-छोटी बातों से खुश भी हो जाते है। इसलिए इन्हें मनाना काफी आसान होता है। ये गलतियों से सीखते हैं और नई शुरूआत में भरोसा रखते हैं। बी अक्षर वाले काफी रोमांटिक होते है, उन्हें सेक्स लाइफ पर भी काफी भरोसा होता है। अक्सर इस नाम के लोग प्रेम विवाह करते हैं। इनके लिए बाहरी सौंदर्य काफी मायने रखते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं। सुंदरता B वालों को लुभाती है इसलिए ये प्रकृति से स्नेह रखते है। ये हरियाली पसंद होते हैं। समाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेने वाले होते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है। लेकिन इनके मूडी स्वभाव औप बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है।
कानपूर का अपना ब्लॉग जिसे पसंद करते है आप, आप का इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद क्योंकि अपने अपना बहुमूल्य समय जो दिया .......कानपुर पत्रिका ;
Copyright © 201. Metro UI Theme. Designed by: Templateism