बुधवार, 15 अगस्त 2018

।। आज का राशिफल 16 अगस्त 2018 ।।

Filled under:

दिन गुरुवार

मेष (Aries)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

वृष (Taurus)
धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

कर्क (Cancer)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी रहेगी।

सिंह (Leo)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

कन्या (Virgo)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।

तुला (Libra)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

मकर (Capricorn)
नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।

कुंभ (Aquarius)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन (Pisces)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 15, 2018

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

देश की आज़ादी पर विशेष

Filled under:

प्यार मज़ा और सजा 


दिनों दिन बडती आनर किलिंग की वारदातों ने ये सिद्ध कर दिया है की हमारा समाज 21वी से 22वी शताब्दी में क्योँ न चला जाय कितना ही पड़ा लिखा क्योँ न हो जाय लेकिन उनकी मानसिकता और विचार उनके खून में पीड़ी दर पीड़ी बहता ही रहेगा /
कारण आखिर क्या है जो प्यार करने वाले मज़ा लेते लेते सजा के हक़दार बन जाते है / इतिहास गवाह है की प्यार करने वालो को इस समाज ने कभी स्वीकार नहीं किया है हीर राँझा सिर्ही फरहा और लैला मजनू और आज के समाज के प्रोफ़ेसर मटुकनाथ और जूली ..खैर प्रोफ़ेसर साहब की तुलना उनसे नहीं की जा सकती लेकिन लेकिन प्रोफ़ेसर साहब ने अपनी मोहब्बत को निभाया बखूबी है और खास बात ये थी इनकी मोहबत सच्ची थी जिसमे किसी प्रकार का लालच नहीं था लेकिन आज कल के बच्चे ( बच्चे मैं इसलिए कह रहा हु क्योंकि 10 और 8 साल की उम्र में ही उन्हे प्यार हो रहा है जिस उम्र में उन्हे अपने से बड़ो का प्यार चहिये ) तो अपना बचपन भी सही से जी नहीं पाते है और वो जीने मारने की कसमे खाने लगते है आखिर कारण क्या है /
०१ उन्हे अपने आस पास वो वातावरण नहीं मिल पता जिसकी उन्हे तलाश होती है /
०२ मीडिया विस्फोट के छर्रों ने और दिनों दिन बडती फिल्मो और टी वी पर नग्नता ..
०३ माँ बाप का बदलती लाइफ स्टाइल में बच्चो पर ध्यान न दे पाना .
खैर कारण कुछ भी हो सत्य यही है की कभी भारतीय संस्कृति का परचम लहराता था आज उसी भारतीय संस्कृति में नित्य नए रिश्ते कलंकित हो रहे है /कभी भाई का बहन से कभी पिता का बेटी और बहु से कभी मामा और भांजी पर नियत ख़राब कर के रिश्ते कलंकित कर रहे है /
लेकिन जो अखबारों की सुखिया नहीं बन पाते वो घुट घुट कर जीने को मजबूर हो जाते है और समाज में कोई उन रिश्तो को गन्दा न कहे इसलिए उनके मुह हमेशा बंद रहते है ./
अब सवाल ये उठता है की आखिर प्यार होता क्या है
क्या किसी की सुन्दरता पर मोहित हो जाना प्यार है
क्या किसी के पहनावे पर मोहित होना प्यार है
क्या किसी के स्टेटस पर फ़िदा हो जाना प्यार है
या किसी की धन दौलत देख कर फिसल जाना प्यार है
या यु कहे की किसी के विचारों  उसके ज्ञान पर मोहित हो जाना प्यार है ?
आज के युग में किसी शरीर पर नज़र गडाते गडाते आखो का मिल; जाना प्यार  कहलाता है ....और वहा से डेट्स पर जाना और जीने मरने की कसमे खाना उसके बाद हमबिस्तर हो जाने के बाद फिर एक नए प्यार की तलाश में निकल पड़ना प्यार है ..?
आखिर प्यार इश्क और प्रेम इस ढाई अक्षर की असली परिभाषा क्या है ?
हम गाँधी जी के विचारो से प्यार करते थे चन्द्र शेखर और भगत सिंह से प्यार करते थे नेता जी सुभास चन्द्र बोस और जवाहर लाल नेहरू से प्यार करते थे और उन सबका का सच्चा प्रेम था अपनी धरती माँ के लिए क्या ये प्यार होता है ?
लेकिन आज कल 10 साल का लड़की या लड़का देश के राष्ट्र पिता को नहीं जानता लेकिन अपनी गर्ल फ्रेंड और बॉय फ्रेंड के दस अंको के तीन मोबाइल नंबर उसके ज़हन में हमेशा बने रहते है सालो बाद भी पहली मुलाकात में कहे गए पहले शब्द उन्हे याद रहते है लेकिन भगत सिंह शहीद क्योँ हुए थे देश आजाद कब हुआ था उन्हे याद नहीं रहता है /क्या इसलिए की वो प्यार में अंधे हो जाते है ...
10 साल का लड़का या लड़की अभी अपने माता पिता का प्यार भी ठीक से समझ नहीं पाते है और वो अपनी शादी और उससे होने वाले बच्चे के बारे में सोचने लगते है और इस जालिम समाज से लडने के लिए साथ जीने मरने की कसमे भी खा लेते है ./ सालो साल इस तरह उनका प्यार चलता रहता है और जब माता पिता और समाज को मालूम पड़ता है तो या तो वो दोनों घर से भाग जाते है या आत्महत्या कर लेते है या फिर परिवार वाले समाज में अपनी इज्ज़त बनाय रखने के लिए उनकी हत्या कर देते है /क्या यही है पहले प्यार फिर मज़ा और उसके बाद सजा ?
प्यार को कोई समझ न पाए
प्रेम को कोई ढूंढ़ न पाए
और इश्क करके कोई जी न पाए
फिर क्योँ इस ढाई अक्षर
 के शब्द को ये समाज अपना न पाए
और हर मौत पर आशीष एक नया पन्ना खुला पाए ...


Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 14, 2018

आज का राशिफल 15 अगस्त 2018

Filled under:

आज का राशिफल 15 अगस्त 2018



मेष (Aries)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं।

वृष (Taurus)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन (Gemini)
बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएं। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।

कर्क (Cancer)
मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी।

सिंह (Leo)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या (Virgo)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा।

तुला (Libra)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

वृश्चिक (Scorpio)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।

धनु (Sagittarius)
योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

मीन (Pisces)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 14, 2018

सोमवार, 13 अगस्त 2018

।। आज का राशिफल 14 अगस्त 2018 मंगलवार ।।

Filled under:

।। आज का राशिफल 14 अगस्त 2018 मंगलवार ।।

मेष (Aries)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

वृष (Taurus)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन (Gemini)
पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कर्क (Cancer)
यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

कन्या (Virgo)
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।

तुला (Libra)
ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।

धनु (Sagittarius)
राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।

मकर (Capricorn)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।

कुंभ (Aquarius)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा।

मीन (Pisces)
बेचैनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। बाकी सामान्य रहेगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 13, 2018

जीत जायेंगे हम The Winning Spirit

Filled under:



जीत जायेंगे हम The Winning Spirit


जीवन में सफलता और असफलता हमेशा आते है कोई सफल होकर असफल होता है तो कोई असफल होकर सफल होता है / सफलता और असफलता प्रायः आशा ख़ुशी और सकारात्मक सोच लेकर आते है वही असफलता निराशा दुःख और नकारात्मक सोच को लेकर आते है / हमेशा असफलता से सभी डर जाते है नकारत्मक सोच हावी होने  लगती है आस पास का माहौल भी अनुकूल नहीं लगता है / हम सबसे दूर जा रहे होते है कोई हमे समझ ही नहीं पा रहा है और न ही समझना चाहता है / ऐसे में क्या करे और क्या न करे समझ में भी नहीं आता है अक्सर  गुस्सा आना चिड चिड़ापण बात बात में गुस्सा आना / ऐसे में कुछ लोग करवाने ( तंत्र मंत्र और दुआ ताबिज़ जैसे चक्कर में फसकर समय और पैसा बर्बाद करके और नकारत्मक सोच से घिर जाते है / और ऐसे समय में अगर कोई उन्हे सबसे बुरा लगता है तो वो है ईश्वर जो सब कुछ देखते हुए भी चुप रहता है / मैं कितना परेशां हु क्या उस ईश्वर  को नहीं दिख रह है / पंडितो द्वारा बताई गई  चीजे भी कि लेकिन उनका भी कोई फायदा नहीं क्या मेरी किस्मत  ही ख़राब  है क्या मैं वाकई में कुछ नहीं कर सकता हु /
ऐसे में ज्यादा नकारत्मक सोच बढने से हम आत्माहत्या कि और बढने लगते है और ज्यादातर लोग जिंदगी कि जगह मौत चुनते है / क्या ये रास्ता सही है ? क्या हम वास्तव में हार  जाते है क्या कारण है कि हम लाख कोशिश के बाद भी असफल हो  रहे है /
क्या जब हम असफल होते है तब हमे कुछ नहीं मिलता हर तरफ नाकामी होती है ? हम शून्य हो जाते है ? शून्य  पर आकार खडे हो जाते है ?हमे कुछ नहीं मिला ऐसा हम सोचते है ?
लेकिन ऐसा नहीं होता है हमे हर पल कुछ न कुछ मिलता रहता है लेकिन हम उन नकारात्मक सोच के कारण उन चीजों कि और ध्यान ही नहीं दे पाते है जो हमे असफलता के दिनों में मिलती है जो हमारी जिंदगी के महवपूर्ण दिन होते है / ”The Golden Period of Our Life is our Unsucsess Time” जब हम असफलता कि सीढ़िया चढ़ रहे होते है /
हर एक इन्सान जो आपके साथ उठता था बैठता था आपसे बात करता था आपके असफल होने के बाद से आप के पास बैठना पसंद नहीं करता उसके पास आपके पास बैठने के लिए टाइम नहीं है
आपकी बुराई चालू कर देते है /
आपकी हा में हा मिलने वाले अब आपसे बात नहीं करते क्यों कि आप कुछ नहीं है /
आपके अपने आप को निकम्मा कहते है /
क्या आप अपने आप को और अपनी क्सिमत को ख़राब मानते है /
अगर ये सही है तो आप असफल व्यक्ति कि लाइन में खडे है और आप उस लाइन  से आगे निकल कर दोबारा देखे  कि आप क्या देख पा रहे है .........
जो आप के पास बैठते थे आप से बाते करते थे आपकी हा में हा मिलते थे वो आज आपके पास नहीं आते है आप से दूर जा रहे है आपकी बुराई कर रहे है उनके पास आपके लिए समय नहीं है क्योंकि आप फेल हो चुके है /
जो आपके साथ उस समय नहीं है जब आपको उनकी जरुरत थी जब आप समस्या में थे जब आपको सही सलाह कि जरुरत थी तो आपके अपने न हो कर वो आपके सच्ये दोस्त न होकर और वो आपसे नहीं आपके पद आपके पैसो और आपसे मतलब के कारण जुडे थे ऐसे लोग असफलता के आने पर साफ नज़र आ जाते है / ये सर्फ असफलता ही दिखा  सकती है सफलता के दिनों में आप् किसी को भी नहीं पहचान  पायेंगे /
हो सकता यही लोग उस समय जब आप मुसीबत  में होते हौर बुलाते तब न आते तब लेकिन आज असफल होने के बाद ये तो मालूम पड़ गया कि ये इन्सान तो कभी  समस्या में काम आने वाला नहीं है ये है असफलता के दिनों में मिलने वाली चीजे जो हम देख नहीं पते / आप कुछ नहीं है आप असफल है आप डूबते हुए  सूर्य है / तो हा मैं हु क्योंकि  सूर्य डूबते समय भी उतना बड़ा होता है जितना बड़ा  वो उगते समय होता है / सूर्य डूबते समय भी उस रंग का होता है जिस रंग का उदय होते समय होता है / तो  मैं आज अगर डूब रहा हूँ तो मैं उग रहा हूँ मैं वैसा हु जैसा पहली बार काम  करने गया था और मेरा साथ किसी ने नहीं दिया था मैने खुद मुसीबतों से लड़कर सीखा और आज फिर मैं वैसा ही हु और फिर मैं उगूंगा और पूरा सूर्य जैसे उजाला फैलाता है मैं भी फैलाऊंगा अंधरे में मुझे कौन उजाला दिखाता है ये देखना है या मुझे अंधेरे में छोड़ जाते है जो सो सच के साथ नहीं है / और अँधेरे में वो ही जाते है जिन्हे उजाला खोजना होता है /
फिर भी मान लिजिए कि असफलता के दिनों में कुछ न मिला तो शुन्य तो मिला शुन्य यानि जीरो यानि गोल यानि प्रथ्वी जो गोल है उसमे बसने वाले गोल मोल लोगो तो दिखे / दूसरा शुन्य मिला तो कुछ तो मिला अब ये हमारें ऊपर है कि शुन्य  को हा कैसे यूज़ करते है 1 के साथ 2 के साथ या 9 के साथ ........ जो 10 20 90 बना सकता है फिर हम जीरो को कितनी बार यूज़ करते है 100 1000 100000 ये हमारें ऊपर है /
पंडित के दिए मंत्र दुआ और पहना गय ताबीज भी असफलता के दिनों में काम नहीं आता ,इससे ये मालूम पड़ता है कि ये कि अंधविश्वास से दूर रहो जो आपके बुरे वक्त को सही नहीं कर सका वो क्या कर पायेगा /
असफलता  के दिनों में भी सकरात्मक सोच बनाय रखे आप अपने ईश्वर खुद बने आप अपने आप को खुद देखे कि आप ने क्या किया असफल होने  के पहले कि असफल क्यों हुए /
ईश्वर ने हमारे शारीर में दो हाथ दो पैर दो आंख दो कान दिए है /जो क्रमशः दाहिने और बाएँ और होते है /
दांया ----------Right...........सीधा..........सही
बांया..............Left..............उल्टा........गलत
यही जीवन का सूत्र है हमारी सोच और हमारे आस पास वालो कि सोच यहाँ तक ही जाती है कि आप का सीधे हाथ से ही काम कर सकते है और जो दिख रहा है अगर आपने कोशिश करके भी लेफ्ट हैण्ड से लिखा है तो भी उन्हे राईट हैण्ड से लिखा ही दिखेगा / मतलब इसका ये है कि अगर हम जो सही कर  रहे है जो हम सामने से दिख रहे है वही लोगो को दिखाई पड़ता है हम पीठ के पीछे यानि छुप कर क्या करते है ये किसी को नहीं मालूम होता है जो लेफ्ट हैण्ड करता है जो उल्टा है हमारे चरित्र का जो गलत है /
अब असफलता के दिनों में अपने  उन पालो को याद करे जो समय अपने अकेले बिताया जिसके बारे  में आप और सिर्फ आप ही जानते है आप के वो काम जो सिर्फ आप ने किये जिनको आप ही जानते है सोचे क्या वो चीजे आपने किसी को बताई नहीं क्यों क्योंकि वो गलत थी / उन पालो को जो अपने गलत बिताया याद करे मज़ा आयेगा और असफल क्यों हुए पता लगेगा / जब भी  हम असफल होने बाद  सफलता वाले दिनों में जी रहे होते है तो हमे अपने वो पल याद करने चाहिए जब हम असफल थे तब महसूस होगा जब इतनी मुसीबत और कठनाई के दिनों में हौसला बनाए रखा तो ये क्या दिन है अब तो सब कुछ हमारे अनूकुल है अब तो जीत जायेंगे हम हम अगर साथ है /
 मतलब  अपना साथ हमे खुद अपने आप को देना है अपना ईश्वर हमे खुद बनाना है / हम ही अपनी किश्मत और अपने असफलता को सफलता में बदल सकते है /
जीत जायंगे हम अगर हम साथ है
जिंदगी हर पल एक नई सोच है
जिंदगी हर पल एक नई खोज है
लड़ेंगे हम भिड़ेंगे हम असफलताओ से
जीतेंगे हम जितना है हमे
जीत जायंगे हम अगर हम साथ है ।



Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 13, 2018

रविवार, 12 अगस्त 2018

। आज का राशिफल 13 अगस्त 2018 सोमवार ।।

Filled under:

।। आज का राशिफल 13 अगस्त 2018 सोमवार ।।

मेष (Aries)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

वृष (Taurus)
बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

मिथुन (Gemini)
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।

कर्क (Cancer)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।

सिंह (Leo)
राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

कन्या (Virgo)
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

तुला (Libra)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

कुंभ (Aquarius)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। स्वजनों से भेंट होगी। प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)
व्यवसाय ठीक चलेगा। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। कश्मकश दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक नई योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो पाएंगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 12, 2018

आओ अब करे नए भारत का निर्माण

Filled under:

" निर्माण नए  भारत वर्ष का "


अब हमको भी हो गया है ज्ञान 
अब हम भी करेंगे ज्ञान का दान 
और संस्कारित करेंगे उन बीजों को 
जो करेंगे निर्माण 
नए भारत वर्ष का 
और देंगे ज्ञान की छाव  सबको 
क्योंकि मैं  हु " संस्कार शाला "
मैं ही हु देव वाणी मैं ही हु अमृत वाणी 
मुझमे ही है १०० अरब शब्दों का संग्रह
मैं ही हु संस्कृत मैं ही हु संस्कारित
न ही था न ही होगा मुझे अभिमान 
क्योंकि मैं ही हु ज्ञान की जन्म दाता 
मैं हु संस्कार शाला क्योंकि मिला है मुझे " आशीष " देवो से 
आओ अब करे 
नए भारत का निर्माण /
पंडित आशीष त्रिपाठी 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 12, 2018