शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

खजाने की खोज में हम ! Search of Gold

Filled under:



खजाने की खोज में हम !

आज के समय में प्रतेक व्यक्ति चाहे वो पैसे वाला हो या गरीब सभी परेशां है दुखी है क्यों, क्योंकि उनके जीवन में सब कुछ तो मिल रहा है लेकिन खुशिया नहीं मिल रही है / खुशिया तो खरीदी भी नहीं जा सकती है / न ही कोई खुशियों का भंडारा कर रहा है न ही कोई खुशियों का दान कर कर रहा है जो लाइन में खडे होकर हम खुशिया पा लेंगे / सभी भाग रहे है रणभूमि में जिस रणभूमि में सभी का लक्ष्य उस खजाने को पाने का है जिसके लिए सभी लड़ रहे है उस खजाने के लिए / कह भी रहे है सभी कि उस खजाने को पाने के बाद जीवन तृप्त हो जायेगा / लेकिन रन भूमि में उस खजाने को पाने के बाद भी सभी अतृप्त नज़र आ रहे है / जिसको खजाना मिल गया वो भी अतृप्त  है और जिसको नहीं मिला वो भी अतृप्त है / क्यों खजाना मिलने के बाद तो सब ठीक हो जाना चाहिए था लेकिन फिर भी हम वही कि वाही  ही खड़े है क्यों / क्योंकि खजाना तो खाली था जिस खजाने को हम देख रहे थे और जिसको लड़ कर हासिल किया वास्तव में वो खजाना मिलने के बाद तो हमे मालूम पड़ा कि वो खजाना तो कम था, पूरा खजाना तो हमे मिला ही नहीं / पूरा खजाना जिसमे धन हो, सम्मान हो, पद हो, ख़ुशी हो, लेकिन हमे तो एसा या ये सब तो मिला ही नहीं इनमे से कुछ ही तो मिल पाया अर्थात इतना लडने और दौडने के बाद भी हम हार गए जो चाहिए था वो तो मिला ही नहीं जिसके लिए दौड़ रहे थे, जिसको दूर से देखा वो तो ये था ही नहीं आखिर वो खजाना है कहा ?
उस पूरे खजाने कि तलाश तो वर्षो से चल रही है और हम सभी खोज रहे है दूर से देखने में तो वो पूरा ही लगता है लेकिन जैसे जैसे उसके पास जाते जाते है वो कम होता जाता है या उस खजाने से कुछ चीजे हमेशा कम हो जाती है / ऐसे खजाने कि खोज हमेशा होती रहेगी / एक ऐसा खजाना जो परिपूर्ण हो / वो परिपूर्ण खजाना कैसे प्राप्त होगा आखिर पूरे खजाने कि खोज कब समाप्त होगी क्या वो जमीन  के नीचे गडा है या असमान के ऊपर है वो कहा है जो वास्तव में परिपूर्ण है ?
परिपूर्ण खजाना तभी प्राप्त होता है जब हम खुशिया बाटे ख़ुशी तब बाट सकते है जब हम खुश हो क्या दान तभी दिया जा सकता है जब पैसे हो, क्या भंडारा तभी किया जा सकता है जब अनाज हो ,नहीं ऐसा नहीं है पैसा हो तभी दान देना चाहिए या तभी भंडारा करवाना चाहिए जब अनाज हो ये तो हम सोच रहे है कि हमारे पास कुछ नहीं है लेकिन मन होता है ऐसा भी करने का लेकिन ईश्वर ने हमे इतना नहीं दिया कि हम ये सब कर सके लेकिन क्या जो दिया, वो कर पा रहे है नहीं फिर देने के बाद क्या पता आप न करे ?
लेकिन कुछ न होने के बाद भी तो दान और भंडारा किया जा सकता है  भंडारा खुशियों का और दान शिक्षा का श्रम का दान अच्छे संस्कारो का, तो कर सकते है जो ईश्वर ने हमे दिया है लेकिन हम नहीं कर रहे है और जो नहीं है उसकी इच्छा कर रहे और वो आने के बाद फिर वही ईश्वर ने हमे ये नहीं दिया, दिया होता तो करता / ऐसे भंडारे और दान करने से ख़ुशी मिलती है ,वो ख़ुशी किसी खजाने से कम नहीं होती है इसके बाद आपका सम्मान बढेगा आपको कोई ख़राब नहीं कहेगा आपका समाज में पद होगा जो एक परिपूर्ण खजाना है / लोगो के देखने और सोचने का नजरिया बदल जायेगा / इन सब से जो ख़ुशी मिलेगी वो पैसे होने के पहले और पैसे होंने के बाद भी नहीं मिलेगी /
हमारे जीवन का लक्ष्य दान का हो कि हमे रोजाना दान करना है संस्कारो का शिक्षा का ,श्रम का और बाटनी है ढेर सारी खुशिया / आपके द्वारा किये गए ये कार्य और बाटी गई ये खुशिया आपके पास 10 गुनी रफ़्तार से और 100 गुना ज्यादा हो कर वापस आती हुई दिखाई देंगी / और आपको उड़ा के ले जाएँगी अपने साथ उस खजाने के पास जो खजाना आप बचपन में माँ कि गोद से लेकर माटी पर घुटने चलते हुए कर्म प्रधान बन कर दौडते ही उस रणभूमि मे लडते हुए ही खोज रहे थे / ये खजाना आपको जमीं के अन्दर खुदाई करने से नहीं मिलेगा / जमीं से ऊपर  और आकाश के नीचे सूर्य के उजाले में और चाँद कि दुधिया रौशनी में नहाता हुआ गंगा जल सा ठंडा और पवित्र मन और तन के साथ दिमाग को उड़ा कर ऐसे स्थान पर ले जाता है जहा आपके सामने सभी छोटे नज़र आते है, लेकिन इसके बाद भी सब आपको प्यार करते है और आप सब को प्यार करते है और आप खुश है आपके अन्दर घ्रणा ईर्ष्या घमंड कुछ भी नहीं होता है यहाँ तक कि आपके पास पैसा हो या न हो कोई फर्क नहीं पड़ता है / लेकिन ये खजाना जो मिला है इसे कोई लूट न ले, ये बढता जाए और बढता जाय / वास्तव में ये जो खजाना मिला है ये कोई ले ही न पायेगा क्योंकि मैं खुद जितना खजाना बाटता जा रहा हु लुटा रहा हु ये ईश्वर उससे 100 गुना तेज़ी से और 1000 गुना ज्यादा वापस दे कर फिर से मुझे उड़ा  कर ले जा रहा है, मैं रो रहा हु मैं हस रहा हु मैं नाच रहा हु मैं मैं कहा हु  मैं जानना नहीं चाहता हु लेकिन शायद मैं उस ईश्वर के पास हु ये ही तो वो खजाना है जो खोजा जा रहा है लेकिन मिल नहीं रहा है मैं ये खजाना पा चूका हु और सबको दोनों हाथो से लुटा रहा हु खुशियों से नाच रहा हु रो रहा हु भाग रहा हु इधर उधर बाटता जा रहा हु फिर भी ये क्या ईश्वर मेरे ईश्वर हम सब के ईश्वर बता दे सबको कि मत दौड़ो इस दुनिया कि अंधी भीड़ में मत लड़ो सम्मान के लिए मत लड़ो भगवान के लिए मत लड़ो पैसो के लिए मस्त हो कर खुश हो कर खजाना बाटो क्योंकि खजाना जमीं के अन्दर खुदाई करने से सपने में आने से नहीं मिलता /
आज का इन्सान दिमागी रूप से बहूत ही अच्छा है इतना अच्छा कि बेहतर दिमाग के साथ तकनिकी का साथ हम पहले से ज्यादा सक्षम भी है / नए से नए  तकनिकी खोज रहे है हम नए नए अविष्कार कर रहे है चाँद से लेकर मंगल तक जाने कि बातो को सच कर रहे है हमारे पूर्वजो ने जो बाते हवा में या यु ही कह दी थी उन्हे हम सच्चाई के धरातल पर ले कर आ चुके है उनका देखा गया सपना सच कर के दिखा रहे है / आज क्या संभव नहीं है सभी सब कुछ लेकिन फिर भी तकनिकी रूप से इतना सुद्रण होने के बाद भी क्या अभी तक हम एक परिपूर्ण चारित्रिक और एक अच्छा इन्सान बना सके है नहीं क्यों ,क्या इतनी तकनिकी विकसित करने के बाद भी इतनी अविष्कारों के बाद भी हम लोगो के अन्दर से गन्दगी और बुरइयो को मिटा सके है नहीं ? उन सिसकियों को खुशियों में बदलने वाली मशीन बना पाय है जो बेआबरू कर दी गई है उस इन्सान को सही कर पायेंगे जिसने जिंदगी को बर्बाद कर दिया है नहीं ,क्या आज तक हम एक अच्छी सोच विकसित कर पाय है क्यों नहीं कर पाय है क्योंकि हम अभी भी उस झूठे खजाने कि दौड़ में दौड़ रहे है अंधे बन कर सब जानते हुए भी अनजान बन जाते है सब पता है हमे लेकिन अज्ञानता कि चादर ओड़ कर निकल पड़ते है / अपने दिमाग में ये घर कर बैठे है कि पैसा ही सब कुछ है हमारा शरीर हमारा जीवन किसके लिए है क्या पैसे के लिए है फिर शरीर के साथ पैसा और खुद शरीर इस धरती में क्यों रह जाता है सब माटी में क्यों मिल जाता है / जिन चीजों को  हम छु सकते है वो हमारे साथ नहीं रह जाती है और जिन चीजों को हम छु नहीं सकते, महसूस कर सकते है वो हमारे साथ हमेशा रहती है जिंदगी के साथ भी और जिन्दगी न होने के बाद भी खजाना जो ईश्वर हमे देता है खोज जो ईश्वर तक ले जाती है वो ज्ञान जो अध्यात्मिक है वो तकनिकी जो अच्छे  दिमाग विकसित कर सके वो अविष्कार जो अच्छे और बुरे चरित्र को खोज सके / किसी के साथ बुरा न हो कोई बेआबरू न हो चारो और खुशिया हो चारो और लोग उस खुशियों के खजाने को लूट रहे हो आपस में बाट  रहे हो प्यार खुशिया , सोचिये क्या नजारा होगा जब सब ओर खुशिया ही खुशिया होंगी किसी चेहरे पर परेशानी न हो सब मुस्करा रहे हो सुबह से लेकर शाम तक सब मुस्करा रहे  हो और सोते समय भी हसते रहे, उठे भी तो मुस्कराते हुए / चारो और खुशिया ही खुशिया कोई  समस्या नहो कोई परेशानी न हो / सब लोग लूट लो उस खजाने जो लूटा जा रहा है सालो से लेकिन कोई लूट न पाया /




आओ खोजे ऐसा खजाना लूट जाये, तो भी बढता जाये,
जिसके लिए कोई लडे, न मरे, न डरे,
बस लूटे और लुटाये, खजाना फिर भी बढता जाये,
खुशिया हो, त्याग हो, प्यार हो, सम्मान हो,
न हो ईर्ष्या, न हो घ्रणा, न हो बुराई,
हो ऐसी तकनिकी जिससे अच्छा इन्सान बन जाये,
आओ खोजे ऐसा खजाना जहा ईश्वर और इन्सान मिल जाये /
आओ खोजे ऐसा खजाना लूट जाये, तो भी बढता जाये,
ये लेख ईश्वर और इन्सान पत्रिका से लिया गया है जिसके सर्वेअधिकार सुरक्षित है /  
Written By :- 
Pandit Aasheesh Tripathi
 Jyotish Aacharya

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 10, 2018

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

।। आज का राशिफल 10 अगस्त 2018 ।।

Filled under:

।। दिन शुक्रवार ।। आज का दिन शुभ हो  ।।

मेष (Aries)
दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।

वृष (Taurus)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।

मिथुन (Gemini)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद।

कर्क (Cancer)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

सिंह (Leo)
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

कन्या (Virgo)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला (Libra)
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।

वृश्चिक (Scorpio)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

मकर (Capricorn)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

कुंभ (Aquarius)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

मीन (Pisces)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 09, 2018

BOOK OF GOD :- -: ईश्वर की पुस्तक :-


-:BOOK OF GOD :-
-: ईश्वर की पुस्तक 
:-

ईश्वर जब हमे जन्म देता है तो एक पुस्तक भी हमारे साथ दे देता है है ..जिस पुस्तक के प्रष्टो को हमे खुद भरना होता है ..या यु कहे की यही हमारा होम वर्क या गृह कार्य होता है ...जैसा की स्कूल में होता है एक मुख्या पुस्तक होती है जो की हमारे गुरु जन के पास होती है और गुरु जन या अध्यापक उस पुस्तक से हमे साल भर पढ़ाते है और पूरी पुस्तक से जो मुख्या पाठ होते है वो ही बताते है जो की हमे परीक्षा के समय सफल होने का मार्ग साफ करते है..और हमरे गुरु जन उस मुख्या पुस्तक से कुछ अध्याय ही पड़ते है प्रतिदिन और हमे गह कार्य या होम वर्क करके लाने के लिए कहते है .. और अगले दिन हमे उसके अनुसार ही नंबर देते है ..और जरुरत पडने पर पिटाई भी करते है ... इस प्रकार ही गुरु और महात्मा हमे ईश्वर द्वरा लिखी गई किताब का सार बताते है और उसी के अनुसार कार्य करने का प्रवचन देते है जो उसके अनुसार कार्य करता है उसे अच्छे नंबर मिलते है जो नहीं करता है उसकी पिटाई होती है ..या यु कहे उसे कष्ट मिलते है ... हम कितने चतुर है सब जानते है ये शायद प्रतेक इन्सान के जीवन की घटना होगी अपवाद छोड़ कर .. की जब हम सभी पढाई करते है तो खूब मेहनत से करते है सभी लेकिन एक गाइड होती है या गेस पेपर या फिर पेपर आउट ही हो जाता है जिसे पाने के लिए लालाइत रहते है क्यों के उसके द्वारा हम आसानी से अच्छे नंबर ला सकते है .. लेकिन क्या आप जानते है की ईश्वर जो किताब हमे देता है जिसमे हमे अपने अच्छे और बुरे कर्म लिखने होते है उसमे भी हम गेस पेपर और गाइड का सहारा लेते है क्यों और कैसे बताता हु ... ईश्वर जो किताब हमे देते है और हमे अपने जीवन में किये गय अच्छे और बुरे कर्म उसमे लिखने होते है लेकिन हम ज्योतिष की सलाह लेकर शोर्ट कट से आगे बढना चाहते है .. हम ज्योतिषियों से जानना चाहते है की हमारे जीवन में कष्ट क्यों है एसा बुरा क्यों हो रहा है हमरे साथ .. लेकिन पूछते समय भी उसके मन में शंका रहती है की क्या ये सही बता पायेगा ..अगर हम अच्छे कर्म करते रहेंगे और जीवन में किसी को पीड़ा नहीं पहुच्येंगे तो हमारी पुष्तक में खुशिया लिखी होनी न की कष्ट .. फिर हम प्रश्न कुंडली हस्त रेखा और अन्य माध्यमो से क्यों जानना चाहते है .या अपने कर्मो को बदलना क्यों चाहते है //क्या हम नहीं जानते की हम अपने जीवन में अच्छे कर्म कर रहे है या बुरे कर्म जानते है फिर भी करते है ये सोच कर कौन देख रहा है .. आप जब अंधरे में होते हो और कोई नज़र नहीं आता तो कौन याद आता है उस समय ईश्वर और सिर्फ ईश्वर क्यों क्योंकि वो सब जगह विद्यमान है उसके लिए अँधेरा क्या उजाला क्या .. और हम जानते है को हमे अंधरे से निकल कर उस्जलेउजाले की और ले जायेगा लेकिन बुरे कर्म करते समय हम ये नहीं सोचते की ईश्वर यहाँ भी हमे देख रहा है और उसके कैमरे से हमारी रिकार्डिंग हो रही है .... इस लिए खुद आचारण बदलो और जीना सीखो मस्त हो कर .. 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 09, 2018

बुधवार, 8 अगस्त 2018

।। आज का राशिफल 9 अगस्त 2018।।

Filled under:

।। आज का राशिफल 9 अगस्त 2018।।

मेष (Aries)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

वृष (Taurus)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

मिथुन (Gemini)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

कर्क (Cancer)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या (Virgo)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

तुला (Libra)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

धनु (Sagittarius)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

मकर (Capricorn)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

कुंभ (Aquarius)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

मीन (Pisces)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 08, 2018

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

।। आज का राशिफल 8 अगस्त 2018 ।।

Filled under:

आज का राशिफल 8 अगस्त 2018
मेष (Aries)
कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।

वृष (Taurus)
मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।

मिथुन (Gemini)
लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।

कर्क (Cancer)
चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo)
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।

तुला (Libra)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।

धनु (Sagittarius)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।

मकर (Capricorn)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)
शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।

मीन (Pisces)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 07, 2018

ये लोकतंत्र ये कौन सा मंत्र है

Filled under:


ये लोकतंत्र ये कौन सा मंत्र है।

ये लोकतंत्र ये कौन सा मंत्र है
यहाँ अपराधी नेता है और नेता अपराधी
यहाँ बोलने का हक सबको है
पर बोलता कौन है
मुजफ्फर नगर और देवरिया बस दो बदनाम है
और पता नही कितने छुपे हुए नाम है
समाज सेवी है मवेशी जो बेचते है इंसानो को
गरीब और लाचारों को
जो भागे थे घर से बचाने को इज्ज़त
उनका ही सौदा करके किया है इंसानियत को बेेइज्ज़त।
सच बताना क्या तुमने माँ का दूध पिया था
क्या एक पल भी उसको जिया था
लेकिन तुम क्या बताओगे तुम उस दूध को भी बेच खाओगे।
गलती उसकी ही थी जिसने तुम्हे जन्म दिया
तुमने उसके दिल मे ही अनगिनत जख्म दिया।
इज़्ज़त शोहरत पैसे के लिए ही तुम ऐसा करते हो
बताओ क्या तुम अपनी बहन और बेटी बेचोगे
हम सब खरीदेंगे पड़ा लिखा उसे इंसान बनाएंगे
और एक दिन उसकी कलम से ही तुम्हे फांसी दिलवाएंगे ।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 07, 2018

सोमवार, 6 अगस्त 2018

आज का राशिफल 7 अगस्त 2018

Filled under:

आज का राशिफल 7 अगस्त 2018


मेष (Aries)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

वृष (Taurus)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

मिथुन (Gemini)
विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह (Leo)
मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या (Virgo)
चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला (Libra)
कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

धनु (Sagittarius)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

मकर (Capricorn)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

कुंभ (Aquarius)
बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।

मीन (Pisces)
मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIअगस्त 06, 2018