गुरुवार, 26 जुलाई 2018

सास बहु और साथ !

Filled under:

सास बहु और साथ तीन ऐसे शब्द है जो साथ में प्रेम पूर्वक कम ही देखे जाते है / जब भी किसी लड़कीका रिश्ता उसके माँ बाप तय करते है तो भी उनकी पहली प्राथमिकता यही होती ही की बेटी की सासकैसी है कही वो तेज़ तर्रार तो नहीं है / और लडकियों की भी यही जिज्ञासा रहती है की मेरी सासटिपिकल सास  हो जो बात बात पर ताने दे और मेरा जीना हराम कर दे / और ये डर हर लड़की के मनमष्तिक में घर किये रहता है / क्यों पैदा होता है ये डर और कौन पैदा करता है ये डर / इसका जवाब भीहर कोई नहीं जनता है / लेकिन यही डर लिए हर लड़की अपने ससुराल में पाव रखती है और सास कीकही गई एक एक बात में उसको वही टिपिकल सास नज़र आती है / और धीरे धीरे दोनों के बीच का गैपबढता जाता है / कुछ मामलो मे यही डर घरेलु हिंसा और दहेज़ प्रताड़ना के झूठे केस के रूप में समाज केसामने  जाता है / जबकि यही बात घर की चार दिवारी के अन्दर भी सुलझाई जा सकती थी /एक ऐसे ही मामले में सपना शादी के तीन महीनो बाद ही घर  गई और उसने अपने सास ससुर नन्दऔर पति के खिलाफ दहेज़ की मांग और घरेलु हिंसा में मुकदमा लिखा दिया सपना ने बताया की वोअक्सर अपनी सहलियो से सुना करती थी की उनकी सास उनसे कैसा बरताव करती थी कैसे रुखे पन सेउनसे बोलती थी तब मैं यही कहा करती थी की मै तुम लोगो की तरह नहीं हु जो अपनी सास से डरु /और शादी के बाद मुझे अपनी सास में अपनी सहेलियों द्वारा बताई गई सास ही दिखाई देती औरउनकी हर एक बात बुरी लगती / बात सुबह जल्दी उठने को लेकर शुरू हुई जो एक दिन बड़ी बहस कारूप ले लेती है और बातो ही बातो में मैने सास को कुछ ज्याद ही जवाब दे दिए और सास ने मुझे गाल परतमाचा जड़ दिया मैने उस दिन दिन भर खाना नहीं खाया और रात में पति विकास से सारी बात बताईऔर अकेले रहने की जिद करने लगी और उनसे भी मैने गुस्से में कुछ ज्यादा बोल दिया और उन्होने भीमेरी पिटाई कर दी गुस्से में रात में ही मै अपने मायके  गई बिना किसी को बताय / घर पर मेरीऔर सबकी मर्ज़ी से उनको सबक सीखने के बात तय हुई और पुलिस में दहेज़ प्रताड़ना और घरेलू हिंसाकी रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमे पति,सास ससुर नन्द और देवर का नाम लिखवाकर मुकदमा दर्ज करवादिया गया / ये बात घर की चार दिवारी के अन्दर भी सुलझाई जा सकती थी लेकिन बात सलाखोंके बीच में आने से दो परिवारों के आपसी रिश्ते टूट गए /
क्या शादी से पहले किसी बात पर सपना की माँ ने उसे तमाचा नहीं मारा होगा ,क्या उसके भाई ने कभीउससे गुस्से में नहीं बोला होगा लेकिन तब सपना ने कुछ क्यों नहीं किया जब ससुराल में सास और पतिने मारा तो घरेलू हिंसा और जब मायके में मारे तो प्यार से मारा शायद आज कल की बहुए ससुराल कोकभी अपना घर मान ही नहीं पाती है , मानती तब है जब वो पति के साथ अकेले रहने लगती है /
इसमे अगर दूसरा पछ भी देखा जाय की सास की भी गलतिया होती है ,सास भी जो एक बेटी की माँ भीहोती है लेकिन वो हमेशा अपनी बहु को बहु ही मानती है  की बेटी / और अपनी सास द्वारा दिए गएअच्छे और बुरे अनुभवों को वो अपनी बहु पर इस्तेमाल जरुर करती है जबकि एसा नहीं होना चाहिएलेकिन ज्यादातर मामलो में यही होता है जो एक बड़ा कारण है सास और बहु के रिश्तो में खटास आनेका सास अपनी बेटी को जिन बातो पर छुट देगी उन्ही बातो पर अपनी बहु को बाते सुनना नहीं भूलतीक्यों ? क्योंकि सास अपनी बहु के साथ सास के रूप में खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती है यही अंतरऔर सोच दोनों के रिश्तो के बीच दीवार बनकर खड़ा रहता है /
सयुंक परिवार प्रथा में भी सभी एक साथ रहते थे और कभी कदार तो एक बहु को दो से तीन सासों कासामना करना पड़ता था तीन सासे ऐसे की ताई सास चचिया सास और अपनी सास तो होती ही थीलेकिन फिर भी उस समय ऐसे मामले कम ही सामने आते थे कारण सभी मामले घर के अन्दर सुलहऔर समझौते से सुलझा लिए जाते थे और दूसरा कारण अपने से बड़ो के लिए आदर और सम्मान होताथा जो उन्हे अपने माँ बाप से मिलता था /
आज वही संस्कार आदर और सम्मान बच्चो को अपने माँ बाप से नहीं मिल रहा है / कारन पश्चिमीसभ्यता की और बढता रुझान / बच्चे के पैदा होने के बाद के कुछ महीनो के बाद ही और कुछ जगह तोतुरंत ही माँ बच्चो को डब्बा बंद दूध पिलाने लगती है अपन स्तनपान नहीं कराती ,कारण उनका फिगरख़राब हो जायेगा ऐसा वो सोचती है और बार बार बच्चे पेशाब और मल  करे इसलिय डैपर्स का प्रयोग ,तीसरा कारण बच्चे कुछ और बडे हुए तो उन्हे दादी और मम्मी के मुह से कहानी सुनकर सुलाने कीजगह टी.वी चैनेल्स पर आने वाले कार्टून दिखा कर सुलाना / जब माँ का स्पर्श बच्चे पर कम होगा तो माँके शरीर से निकलने वाली ममतामई किरणे बच्चे तक पहुचेंगी ही नहीं और दोनों के बीच सिर्फ रिश्तोका प्यार होगा ना की दिलो का प्यार / और संस्कार जो माँ बाप से आने चाहिये थे वो टी वी चैनेल्स सेसीखते है बच्चे /
और बडे होने पर बच्चे का देर तक सोना और उठकर कालेज जाना फिर मस्ती और मौज करना ये हीचलता रहता है और देर रात तक सोना जिसमे ,माँ बाप से कम मिलना हो पाता है जो भी एक बड़ा कारणहै संस्कार   पाने का / और यही इन बच्चो की जीवन की दिनचर्या में भी शामिल हो जाता है /
लडके और लडकियों दोनों ही आज के समाज में इस तरह ही जी रहे है लेकिन लडको के मामलो में लडकेतो शादी के बाद भी वैसे ही जीवन जीते रहते है लेकिन लड़किया जब किसी के घर की बहु बनती है तोउन पर सुबह जल्दी उठाने का दवाब घर का कम करने का दवाब और रोज़ रोज़ घूमने की जगह महीनेऔर हफ्ते में कभी घूमने जाना ये सब उसकी दिल पर गहेरा अघात करते है और वो सास को दूसरी हीनिगाहों से देखने लगती है / क्योंकि उसकी जिंदगी में तो देर से उठाना घर का काम  करना और रोज़रोज़ घूमना फिरना शामिल था लेकिन ये क्या क्या मैं किसी जेल में  गई हु ऐसी सोच उसे ससुराल कोकभी घर मनाने की इज़ाज़त नहीं देती है / साथ ही संस्कारो की कमी दिली रिश्तो को नहीं मानती औरउसे ऐसे रिश्ते तोडने में जरा भी दर्द नहीं होता है / और इन वजहों से ही घर में आए दिन सास और बहु केझगडे , पति पर अलग रहने का दवाब पति मान गया तो ठीक नहीं तो लड़ाई बड़ती है और धीरे धीरे वोघरेलु हिंसा और दहेज़ प्रताड़ना के रूप में सामने आती है /
ऐसे मामलो में मयको वालो का भी बराबर जुर्म होता है जो बराबर अपनी बेटी की बातो को मान लेते हैऔर उसका साथ देते है उसकी इस झूठी लड़ाई में / लड़की ससुराल जाने के बाद भी मायके के नियम परचलना चाहती है और इन्ही कारणों से समाज में नित्य इसे रिश्ते टूट रहे है /
ये सच है की माँ का दर्ज कभी सास नहीं ले सकती और बेटे का दामाद ! लेकिन क्या हम अपनी सोच मेंबदलाव नहीं ला सकते है ,यही सोच हमेशा बनी रहती है की वो मेरा दामाद है  की बेटा और वो मेरीसास है मेरी माँ नहीं जो उसकी हर बात मैं मान लू / इन्ही कारणों से आपसी रिश्ते उतने मजबूत नहीं होपाते है /
अब जरुरत है तो लड़की के मन से उस डरउस समझ और सोच को निकालने की जो शादी से पहले अपनेआस पास सुनती है /
सास बड़ी बेहूदा और रुखड़ होती है /
ससुराल कभी तुम्हारा अपना घर नहीं हो सकता /
ससुराल और मायके में रहन सहन का अंतर /
और बड़ी बात की ससुराल की छोटी से छोटी बातो को मायके से बाटना और उसी दिशा निर्देशों का पालनकरके ससुराल में चलना ,भी एक बड़ा कारण है रिश्तो के टूटने का /
सास बिना ससुराल सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन एक सास बिना ससुराल वीरान हवेली की तरहहोता है एक बीन मूर्ति के मंदिर की तरह होता है , बिन फूलो के बगीचों की तरह होता है
सास जब अपने अनुभवों को अपनी बहु से बताती है और पल पल पर उसका दिशा निर्देश करती हैसमाज में कैसे एक बहु को रहना होता है वो सिखाती है सास , और जब सास बिना ससुराल होगा तोनित्य नई नई मुश्किलों से सामना होता है बहु का /.लेकिन आज कल की बहूओ में इस बात की ही समझऔर संसकारो की कमी है / एक परिवार कई रिश्तो से मिल कर बनता है ठीक वैसे ही जैसे बगीचे में तरहतरह के फूल होते है सिर्फ पति पत्नी और बच्चो से परिवार नहीं बनता हैबनती है तो आज की फॅमिली !गुलाब को फूलो का राजा कहा जाता है और गुलाब की खुशबु भी बहुत खूब होती है लेकिन गुलाब जबनिकलता हैं तो उसकी डंडी (कलम ) से लेकर कली तक पहुचने में काटे ही काटे होते है जो कभी कभीचुभने में लग भी जाते है लेकिन गर गुलाब मिल जाए तो उसको कही भी इस्तेमाल किया जा सकता है /पहले के समय में फोट खीचने के बाद अंधेरे कमरेडार्क रूम )में निगेटिव धुला जाता था फिर एक प्यारीसी तश्वीर निकल कर आती थी तो सभी खुश हो जाते थे / अगर हम इन्सान की बुराइयों को देखंगे तोउसमे हजारो की जगह लाखो बुराइयों दिखेंगी और अगर हम खूबी देखेंगे तो हमें खुबिया ही दिखेंगी /
ASHISH TRIPATHI
KANPUR
UTTER PRADESH

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 26, 2018

बुधवार, 25 जुलाई 2018

।। आज का राशिफल 26 जुलाई 2018 ।। मेष (Aries) सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वृष (Taurus) चोट व दुर्घटना से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मिथुन (Gemini) जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कर्क (Cancer) संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। सिंह (Leo) स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। शत्रुभय रहेगा। कन्या (Virgo) भागदौड़ रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। तुला (Libra) पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। वृश्चिक (Scorpio) उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनु (Sagittarius) यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। प्रमाद न करें। मकर (Capricorn) फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुसंगति से बचें। अपरिचितों पर भरोसा न करें। कुंभ (Aquarius) रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। जोखिम न लें। मीन (Pisces) कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

Filled under:

।। आज का राशिफल 26 जुलाई 2018 ।।


मेष (Aries)
सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष (Taurus)
चोट व दुर्घटना से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन (Gemini)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।

सिंह (Leo)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। शत्रुभय रहेगा।

कन्या (Virgo)
भागदौड़ रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे।

तुला (Libra)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

धनु (Sagittarius)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। प्रमाद न करें।

मकर (Capricorn)
फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुसंगति से बचें। अपरिचितों पर भरोसा न करें।

कुंभ (Aquarius)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। जोखिम न लें।

मीन (Pisces)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 25, 2018

मंगलवार, 24 जुलाई 2018

।। आज का राशिफल 25 जुलाई 2018 ।।

Filled under:



।। आज का राशिफल 25 जुलाई 2018 ।।
मेष (Aries)
कुसंगति से हानि होगी। तंत्र-मंत्र में में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। थकान रहेगी। धनार्जन होगा।

वृष (Taurus)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

मिथुन (Gemini)
विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क (Cancer)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा।

सिंह (Leo)
बेचैनी रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या (Virgo)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में कमी होगी।

तुला (Libra)
भागदौड़ सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio)
मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा।

धनु (Sagittarius)
शारीरिक कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आय बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं।

कुंभ (Aquarius)
पुराना रोग उभर सकता है। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।

मीन (Pisces)
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 24, 2018

सोमवार, 23 जुलाई 2018

आज का राशिफल 24 जुलाई 2018

Filled under:


पंडित आशीष त्रिपाठी
।। माँ काली की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।।
शुभ दिवस ।।

आज का राशिफल 24 जुलाई 2018
मेष (Aries)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लाभ के अवसर टलेंगे। जल्दबाजी से हानि होगी।

वृष (Taurus)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यसिद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

कर्क (Cancer)
रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

सिंह (Leo)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक होगी। जोखिम न लें।

कन्या (Virgo)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा।

तुला (Libra)
अच्छे समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुसंगति से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)
रोजगार में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

धनु (Sagittarius)
फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। बाकी सामान्य रहेगा।

मकर (Capricorn)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius)
कार्य का विस्तार होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

मीन (Pisces)
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। प्रसन्नता होगी। जल्दबाजी से हानि होगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 23, 2018

रविवार, 22 जुलाई 2018

आज का राशिफल ।। 23 जुलाई 2018।।

Filled under:

पंडित आशीष त्रिपाठी
।। माँ काली आप पर सदैव कृपा बनाए रखे ।।
आज का राशिफल ।। 23 जुलाई 2018।।

मेष (Aries)
पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। कुसंगति से हानि होगी। धैर्य रखें।

वृष (Taurus)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगी। लाभ के मौके प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo)
विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर टलेंगे।

कन्या (Virgo)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास कम, लाभ अधिक होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

तुला (Libra)
अतिथियों पर समय व धन व्यय होंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius)
विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वस्तुएं संभालकर रखें। हानि संभव है।

मकर (Capricorn)
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। चिंता बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius)
योजना फलीभूत होगी। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सुधार लाभ देगा।

मीन (Pisces)
कोर्ट व कहचरी में बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 22, 2018

WHO IS GOD कौन है भगवान ?

Filled under:

WHO IS GOD कौन  है भगवान ?


जब भी हम भगवान की बात करते है है तो बचपन से देखी  गई  सभी भगवान की तश्वीरे दिमाग में घूमने  लगती है   और ये जवाब आता है की हम भगवान  को मानते तो है लेकिन जानते नहीं है जानते इसलिए नहीं है की क्योंकि आज तक हमने भगवान  के वास्तविक स्वरुप को देखा  ही नहीं / हा चित्रो के माध्यम से और  मूर्तियों और चमत्कारों को काफी  सुने  देखे लेकिन ये  नहीं मालूम  है की  ये करता कौन है और  कैसे है ?   इसका जवाब आज तक नहीं मिला ?

फिर ईश्वर और भगवान में अन्तर क्या है  ईश्वर  का दूसरा रूप भगवान है ?

ईश्वर एक है  उसके अवतार अलग अलग है ?

 क्या उस अवतार को ही भगवान कहा जाता है ?

आखिर में हमने भगवान  जो ईश्वर  है के अवतरित रूप है को मान लेते है जैसे राम और श्री कृष्णा जिसको पड़ा है  किताबो में और देखा है ऐतिहासिक धरोहर में / और आज भी उनसे सम्बंधित चीज़े मिल जाती है /

तो हमे भगवान   के स्वरुप पर विश्वास  करना होगा   अब सवाल  ये है की भगवान कौन  हो सकता है अर्थात भगवान  के अन्दर वो कौन से तत्त्व या गुण जो उन्हे  ईश्वर से प्राप्त होते है / जो उन्हे अवतारी पुरुष  ( भगवान ) बना देते है ?

भगवान  शब्द भाग+वान  और भाग्य +वान  से मिलकर बना है जिसका अर्थ भाग+वान अर्थात ईश्वर के भाग (तत्वों को धारण करने वाला और दूसरा भाग्य +वान जो शुभता को धारण करने वाला है अर्थ   दोनों का एक ही आता है /

वो गुण भाग जो ईश्वर ने उस अवतारी  पुरुष को  दिए कौन से है वो गुण जो ईश्वर ने उस अवतारी पुरुष को दिए

वो गुण है ०१:-यश ०२:-कर्म ०३ धैर्य ०४:- ज्ञान ०५:-सौन्दर्य  ०६:-प्रेम

ये गुण  या तत्व उस अवतारी   पुरुष में बराबर मात्रा में होते है अर्थात 18 -18 प्रतिशत  18 गुणा 6 =108

108 कैसे वो ऐसे की 12 राशियाँ और 09 ग्रह =108 जो है और सिद्ध हो  चुका है / और हम यह भी जानते है की अगर कुंडली में 18 गुण मिल जाते है तो शादी को शुभ माना जाता है / कुंडली क्या है और इसका हिन्दू धर्म से क्या वास्ता है ये अलग लेख में पता चलेगा  जो अलग विषय है /

अर्थात भगवान तत्वों या गुणों से परिपूर्ण है जो श्रेष्ठ है जो ईश्वर है दूसरे शब्दों में जो सभी तत्वों से परिपूर्ण है

वो भगवान है /

जैसे हमारे सनातन धर्म में भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्णा जिन्होने अपने कर्म प्रेम धैर्य ज्ञान सौन्दर्य से समाज में एक नया सन्देश दिया /

इसलिए भगवान कहलाए अर्थात उस परम शक्ति के अवतार को भगवान कहते है /

ये मेरे अपने निजी विचार है इससे किसी का भी सहमत होना जरुरी नहीं है न ही किसी की भावनाओ को ठेस पहुचना मेरा मकसद है /

आशीष त्रिपाठी

स्वतंत्र लेखक व विचारक  

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 22, 2018

शनिवार, 21 जुलाई 2018

आज का राशिफल 22 जुलाई 2018

Filled under:

पंडित आशीष त्रिपाठी
।। माँ काली की कृपा आप पर सदा ही बनी रहे ।।
शुभ दिन

आज का राशिफल 22 जुलाई 2018
मेष (Aries)
चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

वृष (Taurus)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रुकते कार्यों में वररिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मिथुन (Gemini)
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

कर्क (Cancer)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह (Leo)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

कन्या (Virgo)
शत्रुभय रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा।

तुला (Libra)
भागदौड़ रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा।

धनु (Sagittarius)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। क्लेश होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर (Capricorn)
शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कुंभ (Aquarius)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई योजना बनेगी। शत्रु परास्त होंगे।

मीन (Pisces)
तीर्थ दर्शन होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजुलाई 21, 2018