Slider 1 mini Slider 2 mini

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

आपका नाम अंग्रेजी के F अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी

Filled under:




किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में बहुत कुछ बयां करता है। नाम से ही व्यक्ति का चरित्र और कई बार उसका भविष्य निर्धारित होता है। इसी वजह से बच्चे के जन्म के बाद ही उसका नामकरण करने का रिवाज है।


अलग अक्षरों से शुरू होने वाले नाम का अलग व्यक्तित्व होता है। पिछले कुछ दिनों से हम नाम के पहले अक्षर के व्यक्तित्व से जुड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं। उसी क्रम में आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें F अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के व्यक्तित्व की खूबियों के बारे में कुछ बातें। 

सच्चे और ईमानदार होते हैं 


जिनका नाम F से शुरू होता है वो स्वभाव से ईमानदार होते हैं। ये हमेशा सच्चाई का साथ देते हैं। कई बार सच्चाई का साथ देने की वजह से इन्हें दूसरों से अलग भी चलना पड़ सकता है। लोग इनकी ईमानदारी की हंसी उड़ाते हैं, लेकिन उनका अनुसरण भी करते हैं।

अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा सजग और ईमानदार रवैया इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आपको न तो झूठ बोलना पसंद है और न ही झूठ का साथ देना। 


निष्ठावान होते हैं 

सत्य का रक्षक होने की वजह से ये किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढते हैं जिस पर वो भरोसा कर सकें। लेकिन एक बार जब लोग इन पर भरोसा करने लगते हैं तब इनके सच्चे दिल से वफ़ादार हो जाते हैं।

अगर आप उनमें से एक हैं जिनका नाम F से शुरू होता है तो आप किसी भी रिश्ते का साथ जल्दी नहीं छोड़ते हैं।  लेकिन लोग आपके साथ  विश्वासघात कर सकते हैं। आपके आसपास दोस्तों का एक अपेक्षाकृत छोटा लेकिन वफादार सर्कल होता है जो एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। 


दूसरों की मदद के लिए तैयार होते हैं 

आप उनमें से एक हैं जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। आपको दूसरों को विकास में देखना और उनकी सहायता करना पसंद हैं। आपके अंदर ईर्ष्या भाव नहीं होता है और हमेशा अपने साथ अपने मित्रों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। कई बार आप रिश्तों, दोस्ती, काम या किसी भी चीज में यदि निवेश करते हैं तो उस पर अच्छे रिटर्न की उम्मीद करते हैं।

कर्तव्यनिष्ठ और ज़िम्मेदार होते हैं 


आप उनमें से एक हैं जो अपने सभी कार्यों के प्रति सजग और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। आप अपने किसी भी काम की जिम्मेदारी एक लीडर की तरह उठाते हैं।  आप किसी भी काम को उस जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं जिसकी सामने वाला उम्मीद करता है।

आप हर एक जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कुछ अच्छा किया या कुछ बुरा किया आप दोनों की जिम्मेदारी लेंगे। इस स्वभाव की वजह से आप भरोसे के लायक होते हैं। 

गुस्सैल स्वभाव के होते हैं 

आप कुछ सबसे गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। लेकिन ये आपका आंतरिक स्वभाव नहीं है। आपका स्वभाव गुस्सैल है फिर भी आप जल्दी किसी से गुस्सा नहीं होते हैं, बल्कि आप उनमें से एक हैं जो गुस्से पर तब तक नियंत्रण रखते हैं जब तक कि इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर नहीं पड़ता है। 

वास्तव में जिन लोगों के नाम F अक्षर से शुरू होता है वे बुद्धिमान होते हैं, मन के साफ़ होते हैं और झूठ को बर्दाश्त नहीं करते हैं। इससे उनके करीब जाना थोड़ा कठिन हो जाता है लेकिन एक बार जब आप उन्हें समझ जाते हैं, तो आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो वफादार और दिल से साफ़ है और जितना हो सके आपकी केयर करेगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 10, 2023

आज का पंचांग: 11 जनवरी 2023, बुधवार,

Filled under:



आज का पंचांग: 11 जनवरी 2023,  बुधवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 27, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी दोपहर 2:32 तक तदनन्तर पंचमी, नक्षत्र मघा दोपहर 11:50 तक तदनन्तर पूर्वाफाल्गुनी, सूर्योदय 7:32 प्रातः , सूर्यास्त 5:39 सायं, दोपहर 12:00 से 1:30 तक, कल: गण्डमूल विचार दोपहर 11:50 तक

*मेष  परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।


🐂 *वृषभ नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। जिन लोगों पर आप आँख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे।


👭 मिथुन *राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे।


🦀 *कर्क फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।


सिंह आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी।


👧🏻 *कन्या सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है।


तुला,, 
ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिये जा सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने सम्पर्कों का लाभ आप उठायेंगे।


🦂 *वृश्चिक आज फोन पर काफी समय बिता सकते हैं। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जायेंगे।

🏹 धनु *आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना मांगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे।


🐊 *मकर दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा एहसास हो सकता है। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।


⚱ *कुंभ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आप धन लगा सकते हैं। आपके सभी काम सफल होंगे। व्यवसाय में आपका मन लगेगा। कला प्रेमी काफी आनन्द उठायेंगे। आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की सम्भावनायें निर्मित करेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा।


मीन : सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शेयर और सट्टे में निवेश से लाभ प्राप्त होगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 10, 2023

सोमवार, 9 जनवरी 2023

स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं E अक्षर के नाम वाले लोग, जानिए इनका स्वभाव और भविष्य

Filled under:

 स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं E अक्षर के नाम वाले लोग, जानिए इनका स्वभाव और भविष्य



ज्योतिष  शास्त्र के अनुसार, E नाम वाले लोगों को हंसी-मजाक करना पसंद होता है। ये स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। इसलिए काफी सोच विचार कर किसी का भी नाम करण किया जाता है। अक्सर लोगों का नाम उनकी जन्म की राशि के आधार पर रखा जाता है, जो कि उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य का वर्णन करता है। ज्योतिष के अनुसार इंसान के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम E अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्तियों के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे होते हैं E नाम वाले लोग और कैसा होता है उनका स्वभाव...  



E अक्षर के नाम वाले लोगों का स्वभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, E नाम वाले लोगों को हंसी-मजाक करना पसंद होता है। ये स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। जो लोग इनपर रोक टोक लगाते हैं या आधिपत्य जमाने की कोशिश करते हैं, उनसे ये तुरंत किनारा कर लेते हैं। ये जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीने की चाहत रखते हैं।



E अक्षर वालों का प्रेम जीवन

जिन लोगों का नाम E अक्षर से शुरू होता, उनको उपेक्षा या अनदेखी करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। खासतौर पर प्रेमी या प्रेमिका से। ये दिलफेंक आशिक की तरह व्यवहार करते हैं। हालांकि इनकी नियत बुरी नहीं होती। एक बार रिश्ते में आ जाने के बाद पूरी ईमानदारी से ये रिश्ता निभाते हैं और अपने साथी का ख्याल रखते हैं।


बातूनी होते हैं E अक्षर वाले लोग

ज्योतिष के अनुसार, E अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद बातूनी होते हैं। इनका ये स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन कई बार ये बहुत ज्यादा बोलने के कारण खतरा मोल लेते हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 09, 2023

आज का पंचांग: 10 जनवरी 2023, मंगलवार

Filled under:

 आज का पंचांग: 10 जनवरी 2023, मंगलवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 26, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि तृतीया दोपहर 12:00 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र आश्लेषा सुबह 9:01 तक तदनन्तर मघा, सूर्योदय 7:32am, सूर्यास्त 5:39pm, अपरान्ह 3:00 से 4:30 तक

कल: गण्डमूल विचार, अङ्गारकी श्रीगणेश संकष्ट चतुर्थी, गौरी- वक्रतुण्ड चतुर्थी



*मेष  मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये। सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। बजट के सन्तुलन को लेकर ही काम करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे।


🐂 *वृषभ कारोबार में विस्तार को लेकर तुरन्त बड़ा धन खर्च न करें। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अटके हुए मामलों को ज्यादा छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं।


👭 *सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन इससे मिलने वाला सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक सन्तोष प्रदान करेगा।


🦀 *कर्क जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे।


सिंह विवाहितों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आयेगी। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। चतुराई और विवेक से काम लेंगे।


👧🏻 *कन्या आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है।


तुला,, बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।


🦂 *वृश्चिक अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।


🏹 धनु *अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। नजदीकी मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे।


🐊 *मकर परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।


⚱ *कुंभ जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें।


मीन : व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। ऑफिस में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 09, 2023

रविवार, 8 जनवरी 2023

आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

Filled under:

 


आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

किसी भी व्यक्ति का नाम उसके बारे में बहुत कुछ बयां करता है। सबसे ज्यादा मायने रखता है नाम का पहला अक्षर, वास्तव में नाम का पहला अक्षर कुछ ऐसी खासियत बताता है जो आपके भविष्य के लिए बहुत सी बातें बताता है। यही नहीं नाम का पहला अक्षर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी दूसरों को बताता है। पिछले कुछ दिनों से हम नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व के बारे में बता रहे हैं। आइए उसी क्रम आज आपको बताते हैं D अक्षर से शुरू होने के वाले लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में।

वास्तव में अगर आपका नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है, तो आप वह व्यक्ति हैं जो शांति और सुरक्षा चाहते हैं। आप शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप उन लोगों में से एक हैं जिनके पास जीवन में उद्देश्य और दिशा की दृढ़ समझ होती है और आप आगे की योजना अच्छी तरह से बनाते हैं।

सहानुभूतिपूर्ण से परिपूर्ण होते हैं D अक्षर वाले

अपने लक्ष्य के प्रति सचेत होते हैं D अक्षर वाले


आप उन लोगों में से एक हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं और काम को किसी भी हद तक जाकर पूरा करते हैं। वर्कप्लेस में मेहनती होते हैं और उन्हें सफलता हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हालांकि कई बार ये लोग किसी दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन सफलता हमेशा इनके कदम चूमती है। (C अक्षर वालों की पर्सनैलिटी)

डाउन टू अर्थ होते हैं D अक्षर वाले

आप स्वभाव से विनम्र और ईमानदार हैं और हमेशा डाउन टू अर्थ होते हैं इस वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं। कभी -कभी आप बिना वजह गुस्से में भी आ जाते हैं लेकिन बहुत जल्द ही इस परिस्थिति से बाहर आ जाते हैं। आप उनमें से एक हैं जो दुःख में भी मुस्कुराते रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं।

कॉम्टीशन की भावना रखते हैं D अक्षर वाले


आप उनमें से एक हैं जो दूसरों के प्रति कॉम्टीशन की भावना रखते हैं। दूसरों से प्रतिस्पर्धा रखने की वजह से से हमेशा आगे बढ़ने के बारे में ही सोचते हैं और कई बार आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आप मिलनसार और अच्छे लोगों में से एक हैं जो वास्तव में दूसरों के मन को मोह लेते हैं।


चूंकि आपका नाम D अक्षर से शुरू होता है इसलिए आप ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और दूसरों की समस्या में उनका साथ देते हैं। आप किसी को भी बड़ी समस्याओं से बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप दूसरों के दर्द को महसूस करते हैं और दूसरों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हालांकि कई बार सामने वाला आपकी अहमियत नहीं समझ पाता है और आपका फायदा उठा सकता है।

सुरक्षा और संतुलन के प्रतीक होते हैं  D अक्षर वाले

D अक्षर संतुलन, सुरक्षा और शांति का प्रतीक है। यह अपने आप में खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप हमेशा काम और परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं। आप वो व्यक्ति हैं जो अपने काम और परिवार को हमेशा अहमियत देते हैं और उनमें बैलेंस रखते हैं।

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 08, 2023

आज का पंचांग: 9 जनवरी 2023, सोमवार,

Filled under:


आज का पंचांग: 9 जनवरी 2023, सोमवार, विक्रमी सम्वत 2079, शाका 1944, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 25, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया सुबह 9:40 तक तदनन्तर तृतीया, नक्षत्र आश्लेषा, सूर्योदय 7:32am, सूर्यास्त 5:38pm, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 तक
कल: गण्डमूल विचार सुबह 6:05 से

*मेष  ऑफिस में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। इसीलिये पेपर्स को सावधानी से पढ़ें उसके बाद ही उस पर कार्यवाही करें।


🐂 *वृषभ कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है।

👭 *मिथुनजीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है। आज घर को पर्याप्त समय देंगे।।

🦀 *कर्क वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब सम्बन्धित इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। गुप्त शत्रुओं में आपको सावधान रहना चाहिये।

सिंहपारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपनी नौकरी से काफी सन्तुष्ट रहेंगे।

👧🏻 *कन्या व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये काफी शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा।
तुला,, 
आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलती निश्चित है। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें।

🦂 *वृश्चिक यदि आप कंसल्टेंसी सम्बन्धित किसी काम से जुड़े हुये हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे।

🏹 धनु *युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बनें।

🐊 *मकर कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विदेश में व्यवसाय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

⚱ *कुंभ नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी की देखभाल करेंगे।

मीन : प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 08, 2023

शनिवार, 7 जनवरी 2023

कहीं आपकी परेशानी का कारण जन्मकुंडली में "विषदोष" तो नहीं .....

Filled under:


    




     कुंडली में शनि ओर चंद्र की युती से विषदोष का निर्माण होता है जैसे:- १- दोंनो ग्रहों का एकसाथ बैठना। २- शनि-चंद्र का परस्पर दृष्टि योग। ३- एक दूसरे के नक्षत्र में होना। ४- विषय परिस्थितियों में.. इनका ग्रह परिवर्तन भी विषदोष के परिणाम देता है। 

 आखिर शनि और चंद्र तो मित्र होते हैं फिर इनका संबंध दोष क्यों ❓    चलो समझते हैं....  चंद्र सबसे तीव्रगामी और शनी सबसे मंदगामी होता है। अब दोनों का एक होना मतलब.....  "गाड़ी का क्लच-ब्रैक व एक्सीलेटर को एक साथ दवाकर चलाना यानि कि जिंदगी की गाड़ी के इंजन का घुटते रहना अथवा गर्म हो कर सीज होने का खतरा बने रहना या फिर क्लच प्लेट चिपक जाना । .... हां एक खास बात और इस स्थिति में गाडी चलाने पर फ्यूल "एनर्जी" भी बहुत खर्च होगी परिणाम ना के बराबर।" ..... कुल मिलाकर जीवन गती में असंतुलन ।।

           सायद चंद्र शनि... दोनों मित्र होकर भी नैसर्गिक तौर पर भिन्न गतिशीलता व स्वभाव वाले हैं इसलिए दोनों का योग... सामान्यतः विषाक्त फल ही देता है.... इनकी युती का द्वादश भावों में विस्तृत फल देखते हैं 👇👇

👉1️⃣ लग्न में विषदोष होने पर व्यक्ति का आत्मवल कमजोर "आत्महत्या तक के विचार आना" हीनभावना से ग्रसित, दूसरों से तुलना करके स्वयं को कमजोर मानने से दुखी। हां इसका प्रभाव सातवें भाव पर भी पडता है। इससे दांपत्य जीवन कलह पूर्ण एवं असंतुष्ट ही रहता है आपसी शंका कुशंकाओं से भरा रहता है।।

👉2️⃣. दूसरे भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति अक्सर जीवनभर धन के अभाव से जूझता रहता है। कुटुंब से दूरियां वह असहयोग मिलता है। तथा वाणी दोष या कटुभाषी हो सकता है।

👉3️⃣ तृतीय भाव में विष योग व्यक्ति का पराक्रम कमजोर कर देता है और निरास सी महसूस करता रहता है । और वह अपने भाई-बहनों से कष्ट पाता है। स्वयं के कठिन परिश्रम से ही जीवन यापन संभव होता है ।।

👉4️⃣ चतुर्थ भाव सुख स्थान में विषदोष होने पर सुखों में कमी आती है और मातृ सुख कम मिल पाता है। मकान में  नकारात्मक अहसास बेचैनी रहना एवं शीलन या घुटन सी रहना। सार्वजनिक जीवन में असहज महसूस करना।। पडौसियों से संबंधों में कड़वाहट सी बनी रहती है।।

👉5️⃣ पंचम भाव में ये दोष होने पर संतान सुख कम ही मिलता है संतानों की परेशानी रह सकती है और व्यक्ति की अविवेकशीलता व गलत निर्णय क्षमता ही उसको दुखदाई होती है। कुल देवी-देवताओं का कोप भी रह सकता है।

👉6️⃣. छठे भाव में विष योग बना हुआ है तो व्यक्ति के अनावश्यक अनेक शत्रु बनते हैं । बीमारियां समझ में नहीं आती, और जीवनभर अक्सर कर्जदार रहता है। बीमारी व विवादों में धन और समय बर्बाद होता रहता है।

👉7️⃣ सप्तम स्थान में होने पर वैवाहिक जीवन में अक्सर असंतुष्टि, विवाद व तनाव रहता है। तलाक तक होने की स्थिति आ जाती है। विजिनिस पार्टनर से धोखे और जीविका में बदलाव होते रहते हैं ।।

👉8️⃣ अष्टम भाव में  विष योग व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट देता है। दुर्घटनाएं बहुत होती हैं। ससुराल पक्ष से भी परेशान रह सकता है। छवी को खराब करने वाले आरोप भी लगते रहते हैं। गुप्त धन के चक्कर में भी बर्बाद हो सकता है।

👉9️⃣ नवम भाव में विष योग में व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता है कठिन परिश्रम करने पर भी उचित अवसर नहीं मिलते। ऐसा व्यक्ति धर्म और कर्तव्यों के प्रति भी लापरवाह हो सकता है। प्रेतबाधा ग्रसित भी हो सकता है।

👉1️⃣0️⃣ दशम भाव में विषयोग होने पर व्यक्ति के मान-प्रतिष्ठा में कमी रहती है अक्सर अपमान का शिकार भी होता है। राजदंड भी हो सकता है। कार्यशैली अक्सर डगमगाई रहती है। पिता या पैतृक संपत्ति से विवाद रह सकता है।

👉1️⃣1️⃣ एकादश भाव में विष योग व्यक्ति को बार-बार दुर्घटना करवाता है। आय के साधन न्यूनतम होते हैं। बड़े भाई-बहनों से विवाद रहता है। इच्छाओं का अधिकतर दमन ही करना होता है।

👉1️⃣2️⃣ द्वादश भाव में यह योग है तो सदैव आय से अधिक खर्च रहता है। सैया सुख भी न्यूनतम मिलता है। स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है ।।

          अधिक सूक्ष्म जानकारी व उपाय के लिए अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विद्वान को दिखाकर ही उचित उपाय अवस्य कर लें क्योंकि...   कोई भी योग कितना और कब प्रभाव देगा....  ये सूक्ष्म ज्योतिष गणनाओं एवं विभिन्न लग्नों के आधार से ही समझा जाता है। 

         -:शक्ती उपासक:-  

            राजज्योतिषी

जीवन रेखा ज्योतिष केन्द्र

पं. कृपाराम उपाध्याय   

 (ज्योतिष, तंत्र एवं तत्त्ववेत्ता)      -भोपाल म.प्र. , मोबा-7999213943          

           🌹जय भैरवी 🌹

Posted By PT ASHISH TRIPATHIजनवरी 07, 2023